होम / Dhanteras 2023: धनतेरस पर बर्तन-झाड़ू के अलावा और क्या माना जाता है शुभ? जानें पौराणिक मान्यता

Dhanteras 2023: धनतेरस पर बर्तन-झाड़ू के अलावा और क्या माना जाता है शुभ? जानें पौराणिक मान्यता

Deepika Gupta • LAST UPDATED : November 5, 2023, 11:11 pm IST

India News ( इंडिया न्यूज़ ) Dhanteras 2023 : हिंदू धर्म में दीपावली को सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है। दीपावली त्योहार की शुरुआत धनतेरस पर्व के साथ होती है। धनतेरस के दिन प्रदोष काल में माता लक्ष्मी, भगवान गणेश, कुबेर देवता और भगवान धन्वंतरि की पूजा अर्चना की जाती है। इस दिन खरीदारी करने का विशेष महत्व होता है। बता दें, धनतेरस के दिन सोना-चांदी, झाड़ू और बर्तन की खरीदारी की जाती है, लेकिन कुछ ऐसी चीजें भी होती है, जिन्हें इस दिन अनिवार्य रूप से खरीदना चाहिए। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं वह कौन-कौन सी चीज हैं जिन्हें जरूर खरीदना चाहिए।

जरूर खरीदें झाड़ू

आपको जानकारी के लिए बता दें, पौराणिक मान्यता है कि धनतेरस वाले दिन सोना चांदी खरीदना शुभ माना जाता है, लेकिन इसके साथ इस दिन झाड़ू भी जरूर खरीदना चाहिए। वास्तु शास्त्र में भी बताया गया है कि झाड़ू का संबंध मां लक्ष्मी से माना गया है। यदि धनतेरस पर झाड़ू खरीदते हैं तो मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में बरकत बनी रहती है।

लक्ष्मी-गणेश जी की मूर्ति

दीपावली में पूजन के लिए यदि आप देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रतिमा लाना चाहते हैं तो इन प्रतिमाओं को आप धनतेरस के दिन ही खरीद सकते हैं। दीपावली पर पूजन में देवी और गणेश जी के पूजन का विशेष महत्व है। प्रतिमा के स्थान पर आप सोने या चांदी के सिक्के भी खरीद सकते हैं।

पान के पत्ते

धनतेरस के दिन पान के पत्ते खरीदना भी बेहद शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि पान के पत्ते देवी लक्ष्मी को अति प्रिय हैं। इसलिए धनतेरस पर 5 पान के पत्ते खरीदकर ले आएं और लक्ष्मी जी को चढ़ा दें। इन पत्तो को दिवाली तक रहने दें और फिर बहते जल में प्रवाहित कर दें।

ये भी पढ़ें – Tiger 3 Advance Booking: धड़ाधड़ बिक रही हैं ‘टाइगर 3’ की टिकटें, इतने करोड़ का आंकड़ा किया पार

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

CSPGCL Jobs: बड़ी सौगात! छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में भर्ती शुरू, जानें पुरी डिटेल
अमेरिका जाकर दुनिया के ये 4 संकट हरेंगे PM मोदी, भारत लौटने से पहले होगा बड़ा धमाका
यूपी-बिहार, दिल्ली के साथ समूचे उत्तर भारत में कब और कितनी पड़ेगी ठंड? मौसम विभाग ने कर दी खतरनाक भविष्यवाणी
Kanpur News: आनंदेश्वर मंदिर के पास हादसा! दो युवकों को कार ने रौंदा, जानें खबर
Samastipur News: मुखिया संघ के अध्यक्ष की बेरहमी से हुई हत्या! ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
किस पर कहर बरपाएंगे शनिदेव? बुरा होने से पहले देते हैं ये संकेत, सावधान रहना आपका काम!
मंगेश यादव के बाद अखिलेश यादव ने उठाए अजय के एनकाउंटर पर उठाया सवाल, बोले- केवल टांग में ही लग रही है गोली…
ADVERTISEMENT