होम /  Dhanteras Date 2023: किस दिन है धनतेरस? यहां जानिए सही डेट और पूजा का शुभ मुहूर्त

 Dhanteras Date 2023: किस दिन है धनतेरस? यहां जानिए सही डेट और पूजा का शुभ मुहूर्त

Deepika Gupta • LAST UPDATED : October 13, 2023, 12:17 am IST
 Dhanteras Date 2023: किस दिन है धनतेरस? यहां जानिए सही डेट और पूजा का शुभ मुहूर्त

 India News ( इंडिया न्यूज़ ) Dhanteras Date 2023 : दिवाली का त्योहार हिंदू धर्म का प्रमुख त्योहारों में से एक होता है। लोग दिवाली और उसके आस-पास आने वाले त्योहारों का पूरे साल भर बेसब्री से इंतजार करते हैं। दीपावली को दीपों का त्योहार कहा जाता है। ये दीप पर्व पूरे 5 दिन तक चलता है जिसकी शुरुआत धनतेस से हो जाती है। धनतेरस के दिन धन्वंतरि देव, लक्ष्मी जी और कुबेर महाराज की खूब पूजा की जाती है। साथ ही इस दिन सोना-चांदी, बर्तन या अन्य किसी घर की चीज को खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है अगर आप इस दिन खरीदारी करते हैं तो आपकी संपत्ति में तेरह गुना की वृद्धि शुरू होती है। तो जानिए इस बार धनतेरस किस दिन है 10 या 11 को हैं।

जानिए किस दिन है धनतेरस

बता दें, साल 2023 में धनतेरस का पर्व 10 नवंबर, 2023 शुक्रवार के दिन मनाया जाएगा। धनतेरस का पर्व कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रियोदशी के दिन मनाया जाता है। जोकि काफी शुभ दिन माना जा रहा है। लेकिन इस बार आप अगले दिन 11 तारीख को भी सुबह 12:30 तक खरीदारी कर सकते हैं।

जानिए कब है शुभ मुहूर्त

पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 6:02 बजे से लेकर रात 8:00 बजे तक हैं, करीब 1 एक घंटा 40 मिनट तक रहेगा। हालांकि तिथियों के हेर-फेर की वजह से जो लोग धनतेरस का उपवास रखते हैं, वह 10 नवंबर को ही रखें, क्योंकि 11 नवंबर की शाम तक प्रदोष काल है।

जानिए पूज की विधि

अगर आपको धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि, देवी लक्ष्मी और भगवान कुबेर देव की कृपा प्राप्त करना चाहती है, तो आपको ऊपर बताए शुभ मुहूर्त पर पूजा की शुरूआत करना चाहिए। इस दौरान सबसे पहले आपको कुबेर देव और भगवान धन्वंतरि के चित्र की स्थापना करनी होंगी। साथ ही माता लक्ष्मी और भगवान गणेश को भी स्थापित करना चाहिए। फिर सभी देवी-देवताओं को तिलक लगाएं, पुष्प, फल, मिठाई आदि अर्पित करें और दीपक जलाएं। वहीं रात में आपको भगवान यमराज को प्रसन्न करने के लिए घर के मेन गेट पर 13 दीपक जलाने चाहिए। जिससे भगवान यमराज प्रसन्न हो जाए।

ये भी पढ़े- Poppy Seeds Benefits: खसखस के सेवन से सेहत को मिलेंगे यह गजब के फायदे, आज से ही करें डाइट में शामिल

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT