होम / देश के कई हिस्सों में बरस रही आफत, भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, IMD ने जारी की चेतावनी

देश के कई हिस्सों में बरस रही आफत, भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, IMD ने जारी की चेतावनी

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : July 8, 2023, 9:37 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), Weather Update, नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। गुजरात, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश के कारण जनजीव अस्त-व्यस्त है। बारिश के कारण कहीं सड़कें धंस गई हैं। वहीं कई जगहों पर जलजमाव के कारण लोग अपने घरों में ही फंस हुए हैं। IMD ने उत्तर भारत में अगले 4-5 दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना जताई है। बारिश के चलते कई राज्यों में येलो अलर्ट और ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी भी दी है।

झमाझम बारिश की चेतावनी जारी

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तराखंड, हरियाणा, जम्मू, पंजाब, पश्चिम उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में 8 और 9 जुलाई तक झमाझम बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही केरल के कुछ जिलों में IMD ने येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य के कासरगोड, वायनाड, कन्नूर, मलप्पुरम और कोझिकोड जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

महाराष्ट्र में ऑरेंज अलर्ट जारी

इसके साथ ही गुजरात और लद्दाख में भी झमाझम बारिश और तूफान की आशंका जताई गई है। मिजोरम, उत्तराखंड, केरल, असम, त्रिपुरा, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, राजस्थान, मेघालय, कोंकण, नागालैंड, उप.हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में मूसलाधार बारिश के साथ-साथ बिजली और तूफान की संभावना है। महाराष्ट्र में भी मौसम का यही हाल बना हुआ है। जिसे देखते हुए राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है।

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

वहीं देश की राजधानी दिल्ली में भी झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने दिल्ली की अधिकांश जगहों और उसके आस-पास के इलाकों में मध्यम से तेज बारिश और 30 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। राजधानी में शनिवार, 8 जुलाई को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके साथ ही बिहार, कर्नाटक, अंडमान.निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा, झारखंड और छत्तीसगढ़ में तेज बारिश और तूफान की आशंका है।

इन राज्यों में छिटपुट बारिश के आसार

इसके साथ ही गंगीय पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु लक्षद्वीप में छिटपुट बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के 6 जिलों में ऑरेंज और 26 से अधिक जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटे में राज्य में तेज बारिश की संभावना जताई है।

Also Read:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Lok Sabha Elections: ‘भारत को कमजोर करने में कुछ देशों का हाथ’, पीएम मोदी ने कर्नाटक में लगाया बड़ा आरोप -India News
Parineeti Chopra: ‘बस वजन घटाया…’, परिणीति चोपड़ा ने अपनी सबसे बड़ी गलती का किया खुलासा -India News
Ankur Jain: कौन हैं टेक अरबपति अंकुर जैन? जिन्होंने पूर्व WWE स्टार एरिका हैमंड से रचाई शादी- Indianews
Aamir Khan: ‘रेडियो सीन के दौरान वास्तव में बिना कपड़ो के था’, आमिर खान ने फिल्म पीके की शूटिंग को लेकर किया खुलासा -India News
Diljit Dosanjh: कनाडा में बजा पंजाबी गानों का डंका, दिलजीत दोसांझ ने वैंकूवर स्टेडियम में इतिहास रचा- Indianews
Priyanka Chopra: बेटी मालती संग प्रियंका चोपड़ा ने लिया आइसक्रीम का आनंद, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल -India News
Elon Musk: एलन मस्क ने चीनी पीएम से की मुलाकात, कहा- भविष्य में सभी कारें होंगी इलेक्ट्रिक- Indianews
ADVERTISEMENT