होम / दिल्ली-हरियाणा में भारी बारिश के बाद बाढ़ का खतरा, पहाड़ों पर भूस्खलन के चलते सड़कें बंद, 24 घंटो में 16 की मौत

दिल्ली-हरियाणा में भारी बारिश के बाद बाढ़ का खतरा, पहाड़ों पर भूस्खलन के चलते सड़कें बंद, 24 घंटो में 16 की मौत

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : July 12, 2023, 11:49 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), Delhi Flood Alert, नई दिल्ली: देश में इन दिनों लगातार भारी बारिश हो रही है। देश के कई हिस्सों में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली उत्तर प्रदेश के साथ मैदानी राज्यों में बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं। राजस्थान से लेकर पहाड़ी राज्यों तक में गंगा, यमुना के साथ मैदानी राज्यों में बाढ़ का खतरा उतपन्न हो गया है।

भारी बारिश के बाद शहरों, गांवों, कस्बों और खेतों में पानी घुस गया है। बारिश के चलते हजारों हेक्टेयर फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। वहीं पहाड़ों पर बरसात का कहर बना हुआ है। कुल्लू में पर्यटन स्थलों जैसे मनाली, मणिकर्ण और बंजार में 17 हजार पर्यटक फंसे हैं, साथ ही चारधाम यात्रा भी बाधित हुई है।

अब तक 16 लोगों की हो चुकी मौत

वहीं पिछले 24 घंटे में 16 लोगों की मौत हो गई है। इनमें में उत्तराखंड और 4 उत्तर प्रदेश में हुई। हिमाचल में 3 दिन में 31 मौतें हो गई हैं। वहीं भूस्खलन की वजह से जम्मू-श्रीनगर हाईवे, मनाली-लेह, मनाली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे के साथ 1,500 से अधिक सड़कें बंद हैं।

दिल्ली में और बढ़ेगा यमुना का पानी

दरअसल, हथिनीकुंड बैराज से 3.59 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से राजधानी दिल्ली में यमुना का पानी और बढ़ेगा। यमुना और घग्गर में बाढ़ की वजह से हरियाणा के पानीपत में नवादा और तामशाबाद में बांध टूट गए हैं। वहीं कुरुक्षेत्र, करनाल, हिसार, भिवानी और यमुनानगर के सैकड़ों गांवों में पानी घुस चुका है। बताया जा रहा है कि हिसार से अंबाला राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ कई सड़कें बंद हो चुकी हैं।

पहाड़ों पर भूस्खलन के चलते सड़कें बंद

जानकारी दे दें कि हिमाचल में भूस्खलन के कारण 1,318 सड़कें बंद कर दी गई हैं। वहीं उत्तराखंड में भी 273 सड़कें बंद हैं। उत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर 7 जगहों पर भूस्खलन की खबर सामने आई। हिमाचल और उत्तराखंड में IMD ने भारी बारिश और बाढ़ को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है।

Also Read: 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Pakistan: मां से रोज मारपीट करता था नशेड़ी पिता, बेटे ने कर दी हत्या -India News
Kangana Ranaut: कंगना रनौत के पास 50 LIC पॉलिसी और इतने करोड़ की संपत्ति, सोशल मीडिया पर लोगों ने यूं दी प्रतिक्रिया -India News
RR vs PBKS: राजस्थान रॉयल्स की लगातार चौथी हार, पंजाब किंग्स ने 5 विकेट से चटाई धूल -India News
Saeed Anwar: महिलाओं के जन्म के बाद से तलाक में…, सोशल मीडिया पर सईद अनवर के बयान की हुई निंदा -India News
H-1B Visa: नौकरी से निकाले गए एच-1बी वीज़ा धारक, अमेरिका ने जारी किए नए दिशानिर्देश -India News
Baltimore Bridge Collapse: जहाज पर क्यों फंसे हैं भारतीय? महीनों पहले अमेरिकी पुल से टकराया था जहाज -India News
Biju Vattappara: मलयालम फिल्म निर्माता और लेखक बीजू वट्टप्पारा का 54 साल की उम्र में निधन-Indianews
ADVERTISEMENT