<

शारदा विद्यामंदिर में फन फेयर का आयोजन, पढ़ाई के साथ मनाया सीख का उत्सव

You Might Be Interested In Bollywood Bold Actresses: वो 6 बॉलीवुड एक्ट्रेस जिनके हॉट और बोल्डनेस किरदार ने मचाया इंडस्ट्री में तहलका Nusrat Jahan Bold Photos: नुसरत जहां की…

सूरत (गुजरात) [भारत], जनवरी 26: शारदा विद्यामंदिर गुजराती एवं इंग्लिश मीडियम तथा एस.वी.एम. इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल में 19 और 20  दिसंबर 2025 को दो दिवसीय वार्षिक फन फेयर आयोजित किया गया। आयोजित वार्षिक फन फेयर उल्लास और रचनात्मकता से सराबोर नजर आया। स्कूल परिसर में सुबह से ही चहल-पहल रही और विद्यार्थियों, अभिभावकों व शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी से माहौल पूरी तरह उत्सवमय बन गया।

– शिक्षा के साथ संस्कार और रचनात्मकता का संगम, रंग-बिरंगे स्टॉल बने आकर्षण

– छात्रों ने संभाली जिम्मेदारी, शिक्षकों व अभिभावकों की रही सक्रिय भागीदारी

2 1

स्टूडेंट काउंसिल द्वारा शिक्षकों के मार्गदर्शन में आयोजित इस फन फेयर का उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबी पढ़ाई से आगे बढ़कर व्यावहारिक अनुभव देना था। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों में टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया। फन फेयर में खानपान के विभिन्न स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे। दक्षिण और उत्तर भारतीय व्यंजनों के साथ पॉपकॉर्न, जूस, चाय-कॉफी और घर में बने स्वादिष्ट व्यंजन लोगों को खूब पसंद आए। इसके अलावा संगीत, नृत्य, कला व क्राफ्ट से जुड़े स्टॉलों ने बच्चों की प्रतिभा को मंच दिया।

खास बात यह रही कि स्टॉल संचालन से लेकर व्यवस्थाओं तक की जिम्मेदारी छात्रों ने खुद संभाली। इससे उन्हें योजना बनाना, संवाद करना और सामूहिक रूप से कार्य करना सीखने का अवसर मिला। बड़ी संख्या में पहुंचे अभिभावकों ने भी बच्चों का उत्साह बढ़ाया।

कार्यक्रम की सफलता पर ट्रस्टी श्री उमाकांतभाई  आचार्य और श्री योगी आचार्य, प्राचार्य श्री नरेंद्र चावड़ा, श्रीमती हीना अध्वर्यु और श्रीमती शालिनी परमार ने छात्र परिषद, शिक्षकों और अभिभावकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि शारदा विद्यामंदिर और एस.वी.एम. स्कूल भविष्य में भी इसी तरह के रचनात्मक और शैक्षणिक आयोजनों के जरिए विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर और जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में कार्य करता रहेगा।

(The article has been published through a syndicated feed. Except for the headline, the content has been published verbatim. Liability lies with original publisher.)

Indianews Webdesk

Recent Posts

Raipur News: इलाज के नाम पर बर्बरता! नशा मुक्ति केंद्र में युवक से बेरहमी से हुई मारपीट, FIR दर्ज

Raipur Nasha Mukti Kendra Case: रायपुर में 'साहस नशा मुक्ति केंद्र' से एक बेहद परेशान…

Last Updated: March 30, 2026 23:47:49 IST

वैभव सूर्यवंशी के तूफान के आगे CSK की निकली हवा! MS धोनी के बिना चेन्नई की शर्मनाक हार, देखें हाईलाइट

CSK vs RR Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 में अपने पहले मुकाबले में…

Last Updated: March 30, 2026 23:17:11 IST

April Pradosh Vrat 2026: अप्रैल में प्रदोष व्रत का खास महत्व, जानें कब-कब रखें व्रत और क्या है पूजा मुहूर्त

April Pradosh Vrat 2026:  अप्रैल 2026 में कुल दो प्रदोष व्रत पड़ रहे हैं, जो…

Last Updated: March 30, 2026 22:47:29 IST

Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती पर निकलने वाली है शोभायात्रा, भूलकर भी न करें ये गलतियां वरना होगी जेल!

Hanuman Jayanti 2026: जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती पर शांति की अपील. दिल्ली पुलिस की कड़ी…

Last Updated: March 30, 2026 21:52:41 IST

राजीव गांधी को ‘मजबूर’ करने वाला वह नेता, जिसे ‘हत्या-एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर’ के आरोप ने किया बर्बाद!

असम के पूर्व मुख्यमंत्री प्रफुल्ल कुमार महंत पर कई गंभीर आरोप लगे. इनमें से निजी…

Last Updated: March 30, 2026 21:42:58 IST

Hanuman Jayanti: घर में पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगाने से बदल सकती है किस्मत, जानें सही दिशा और विधि

Hanuman Jayanti:  हर साल, चैत्र महीने की पूर्णिमा के दिन हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है.इस…

Last Updated: March 30, 2026 21:26:35 IST