<

‘संजू सैमसन के आसपास ‘तमाशा’ करने से बचें…’, अश्विन ने गंभीर-सूर्या को दी चेतावनी! जानें ऐसा क्यों कहा?

IND vs NZ: संजू सैमसन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 टी20 मुकाबलों में सिर्फ 16 रन बनाए हैं. टी20 वर्ल्ड कप से पहले संजू का फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय बना हुआ है. इस पर रविचंद्रन अश्विन ने अपनी राय रखी है.

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज में टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन का बल्ला अभी तक खामोश रहा है. शुरुआती 2 मैचों में खराब प्रदर्शन के बाद तीसरे टी20 मुकाबले से पहले संजू पर दबाव बढ़ गया था. इसके चलते तीसरे मुकाबले में संजू सैमसन गोल्डन डक पर आउट हो गए. संजू सैमसन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में सिर्फ 6 और फिर दूसरे में 10 रन बनाए. अच्छी शुरुआत के बाद भी वे बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे. इससे सीरीज में उनकी भूमिका पर भी सवाल खड़े होने लगे. ईशान किशन जैसे बल्लेबाज के टीम में शामिल होने से सलामी बल्लेबाज के तौर पर संजू पर खुद की जगह बनाने रखने के लिए बड़ी पारी खेलने का दबाव बढ़ गया है. भारत-न्यूजीलैंड के तीसरे टी20 मैच से पहले पूर्व भारतीय दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कोच गौतम गंभीर को चेतावनी दी. उन्होंने भारत के सलामी बल्लेबाजों के चयन को लेकर चल रही बहस पर अपनी राय देते हुए कहा कि हालिया फॉर्म में आए उतार-चढ़ाव के बावजूद अचानक बदलाव करने पर टीम का संतुलन बिगड़ सकता है. अश्विन ने कहा कि बैटिंग ऑर्डर में बार-बार फेरबदल, खासकर सैमसन और ईशान किशन के बीच, ड्रेसिंग रूम में अशांति पैदा कर सकता है.

अश्विन ने दी ये चेतावनी

रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि संजू को टीम से बाहर करने के बारे में सोचना अभी बहुत जल्दबाजी होगी. अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा कि अगर टीम इंडिया पहले अच्छा प्रदर्शन करने वाले संजू को खिलाने के बाद अच्छा खेल रहे ईशान किशन को खिला रहा है, तो यह बताने की जरूरत नहीं है कि इसका भारत के लिए क्या अंजाम होगा. ड्रेसिंग रूम के लिए यह स्थिति ठीक नहीं है. टीम में जगह के लिए कड़ा कम्पटीशन है, लेकिन अभी इस तरह का बदलाव करना जल्दबाजी होगी.

संजू के साथ होगा अन्याय?

अश्विन ने संजू सैमसन का बचाव करते हुए कहा कि सलामी जोड़ी को सिर्फ 2 मैचों के बाद बाहर बेंच पर बैठाना गलत होगा. उनका कहना है कि दूसरे टी20 मैच में संजू का आउट होना सहज, आक्रामक क्रिकेट का नतीजा था, क्योंकि संजू में संयम की में कमी नहीं है. अश्विन ने आगे कहा कि यह ओपनिंग कॉम्बिनेशन पिछले दो मैचों से ही बदला गया है. एक खिलाड़ी आक्रामक शॉट खेलते हुए आउट हो गया. अगर आप उसे इसके लिए टीम से बाहर करते हैं, तो उस खिलाड़ी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कैसे देख पाएंगे? ऐसा नहीं था कि उसने जल्दबाजी की या वह शांत नहीं था. उसने बस गेंद देखी और उस पर शॉट खेलने की कोशिश की (दूसरे टी20 मैच में आउट).

संजू का खराब प्रदर्शन जारी

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में संजू सैमसन का खराब प्रदर्शन जारी है. पिछले 3 मुकाबलों में संजू के बल्ले से सिर्फ 16 रन ही निकले हैं. तीसरे टी20 मुकाबले में संजू सैमसन बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे. ऐसे में संजू को इस सीरीज के आखिरी 2 मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन करके एक बार फिर खुद को साबित करना होगा.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

पति-पत्नी के विवाद का खूनी अंजाम! पत्नी, सास, साले ने मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, खून से सना सामान बरामद

Ramgarh murder case: झारखंड के रामगढ़ में 38 वर्षीय रोहित कुमार की हत्या के मामले…

Last Updated: October 23, 2026 23:22:25 IST

गर्लफ्रेंड ने बात करने से किया इनकार, तो घर में घुसकर मां की हत्या, बहनों को ले गया साथ

Tamilnadu Murder Case: तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले में एक लड़की ने ल़ड़के से बात करने…

Last Updated: October 23, 2026 22:59:33 IST

करवाचौथ की पूजा थाली को दें रॉयल लुक, इन आसान तरीकों से करें डेकोरेट, हर कोई पूछेगा कहां से खरीदी

Karva Chauth puja thali: करवाचौथ पर पूजा की थाली सजाने के लिए महंगी सजावटी थाली…

Last Updated: October 23, 2026 22:52:43 IST

Maharashtra Crime: बचपन का दोस्त बना जान का दुश्मन! कार से मारी टक्कर, फिर डंडे से हमला

Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में बचपन के दोस्त ने अपने दूसरे दोस्त…

Last Updated: October 23, 2026 22:29:04 IST

खुद को हिंदू बताकर की शादी, फिर पत्नी पर नमाज पढ़ने का दबाव! सहारनपुर में जुनैद गिरफ्तार

Accused of marrying by hiding identity: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र…

Last Updated: October 23, 2026 22:12:39 IST

Jordan church attack: जॉर्डन के चर्च में अंतिम संस्कार के दौरान अंधाधुंध गोलीबारी, 7 लोगों की मौत, कई घायल

Jordan church attack: जॉर्डन के कराक शहर के हमौद चर्च में शुक्रवार को एक व्यक्ति…

Last Updated: October 23, 2026 21:23:00 IST