होम / India-Maldives Relations: भारत ने मालदीव को दी बड़ी राहत, 15 करोड़ डॉलर का कर्ज चुकाने की समय सीमा बढ़ाई -India News

India-Maldives Relations: भारत ने मालदीव को दी बड़ी राहत, 15 करोड़ डॉलर का कर्ज चुकाने की समय सीमा बढ़ाई -India News

Raunak Kumar • LAST UPDATED : May 13, 2024, 3:15 am IST

India News (इंडिया न्यूज), India-Maldives Relations: भारत और मालदीव के बीच इस साल के शुरुआत से ही रिश्ते ख़राब हैं। इस बीच भारत सरकार ने मालदीव को बड़ी राहत देते हुए 150 मिलियन डॉलर का कर्ज चुकाने की समयसीमा बढ़ा दी है। वहीं, भारत दौरे के बाद मालदीव लौटे विदेश मंत्री मूसा ज़मीर ने कहा कि मालदीव में भारत के समर्थन से चल रही परियोजनाओं को भी महत्वपूर्ण गति मिली है। उन्होंने सरकार से इन परियोजनाओं को फिर से शुरू करने और पूरा करने को प्राथमिकता देने का आग्रह किया। मालदीव के विदेश मंत्री मूसा जमीर 8-10 मई को भारत दौरे के बाद मालदीव पहुंचे। उन्होंने कहा कि उन्होंने और उनके भारतीय समकक्ष एस जयशंकर ने भारत की वित्तीय सहायता से शुरू की गई परियोजनाओं में तेजी लाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण मामलों पर चर्चा के लिए 9 मई को द्विपक्षीय चर्चा में भाग लिया।

कर्ज चुकाने की डेडलाइन बढ़ाई

बता दें कि मालदीव के विदेश मंत्री मूसा जमीर ने जानकारी देते हुए कहा कि भारत सरकार ने मालदीव को 200 मिलियन डॉलर के कर्ज में से 15 करोड़ रुपये चुकाने की समयसीमा बढ़ाने के लिए हरी झंडी दे दी है। दरअसल, भारत ने यह कर्ज मालदीव की पिछली सरकार को दिया था। जमीर ने कहा कि मालदीव ने जनवरी में भारत को 50 मिलियन डॉलर चुका दिए थे और बाकी 150 मिलियन डॉलर जल्द ही चुकाने थे। लेकिन अब मालदीव की मांग पर भारत ने भुगतान की समय सीमा बढ़ा दी है। इसके बदले में भारत ने कोई अतिरिक्त मांग नहीं की है। इस दौरान विदेश मंत्री मूसा जमीर ने कहा कि भारत के समर्थन और फंडिंग से मालदीव में चल रही परियोजनाओं में तेजी से प्रगति हुई है। ऐसे में आने वाले दिनों में इन पर और तेजी से काम होगा।

Economic Crisis: आर्थिक संकट के बीच PAK खरीद रहा लड़ाकू विमान और पनडुब्बियां, क्या चीन कर रहा मदद? -India News

भारत दौरे पर आए थे मूसा जमीर

बता दें कि मूसा जमीर ने अपनी भारत यात्रा के दौरान भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर के समक्ष यह मुद्दा उठाया था। उन्होंने बताया कि मालदीव की पिछली सरकार के दौरान भारत के सहयोग से कई परियोजनाओं पर काम शुरू हुआ था। मालदीव के विदेश मंत्री मूसा ज़मीर का भारत दौरा ऐसे समय हुआ जब दोनों देशों के बीच रिश्तों में खटास बढ़ती जा रही है। दरअसल, मालदीव में चीन समर्थक मोहम्मद मुइज्जू सरकार के आने के बाद से दोनों देशों के बीच रिश्तों में थोड़ी खटास आ गई है। मुइज्जू ने मालदीव में तैनात भारतीय सैनिकों को भी वापस भेज दिया।

Buckingham Palace: किंग चार्ल्स ने प्रिंस विलियम को किया सम्मानित, प्रिंस हैरी की आंखों में आए आंसू -India News

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Malaika Arora ने ब्रेकअप के बीच प्यार और खुशी को लेकर किया पोस्ट, एक्स बॉयफ्रेंड Arjun Kapoor ने दर्द-अफसोस पर लिख दी ये बात
क्या आज भी जिंदा हैं पांडवो के वंशज? कलयुग में रहते हैं साधारण लोगो की तरह!
कौन है महिला को तालिबानी सजा देने वाला TMC नेता ताजमुल उर्फ JCB? जिसकी वजह से फसीं CM Mamata Banerjee
Virat Kohli की टी20 विश्व कप जीत पोस्ट ने बनाया नया रिकॉर्ड, कियारा-सिद्धार्थ की वेडिंग फोटोज को छोड़ा पीछे
South African Players Crying: टीम इंडिया की जीत के बाद वायरल हुआ दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटरों का दर्द, पत्नी की बाहों में फूट-फूट कर रोए खिलाड़ी
परिक्रमा करते समय क्या आप भी पीछे से प्रणाम करने की करते हैं भूल, आज से ही कर दीजिए बंद
Lonavala Waterfall Mishap: भुशी बांध में डूबने से 2 नाबालिगों समेत 5 लोगों के परिवार की मौत, घटना पर पुणे ग्रामीण पुलिस ने दिया ये बयान
ADVERTISEMENT