होम / Japan Moon Mission: भारत से बराबरी के लिए जापान तैयार कर रहा है अपना 'चंद्रयान', कुछ दिनों में होगा लॉन्च

Japan Moon Mission: भारत से बराबरी के लिए जापान तैयार कर रहा है अपना 'चंद्रयान', कुछ दिनों में होगा लॉन्च

Deepika Gupta • LAST UPDATED : August 26, 2023, 3:15 am IST

India News ( इंडिया न्यूज़ ) Japan Moon Mission: हाल ही में भारत के चांद पर ऐतिहासिक लैंडिंग के बाद अब जापान अपने ‘चंद्रयान’ को लॉन्च करने की तैयारी में जुटा हुआ है। बता दें जापान के चंद्रयान का नाम ‘मून स्नाइपर’ है। वहीं मून स्नाइपर अपने साथ एक लैंडर को लेकर चंद्रमा की तरफ रवाना होगा। इसके चार से छह महीनों में चंद्रमा के सतह पर पहुंचने की उम्मीद है। इसके साथ ब्रह्मांड के विकास की जांच के लिए डिजाइन किया गया एक एक्स-रे इमेजिंग उपग्रह भी होगा। जापान पहले भी चंद्रमा की सतह पर उतरने की कोशिश कर चुका है। हालांकि, तब जापान को निराशा हाथ लगी थी और उसका अंतरिक्षयान चांद की सतह से टकराकर नष्ट हो गया था।

जापान के मून स्नाइपर को लॉन्च किया जाएगा

बता दें जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (JAXA) ने शुक्रवार को कहा कि खराब मौसम के कारण इसकी लॉन्चिंग को एक दिन के लिए टाल दिया गया है। अब जापान के मून स्नाइपर को सोमवार को लॉन्च किया जाएगा। जापान का अंतरिक्ष कार्यक्रम दुनिया के सबसे बड़े कार्यक्रमों में से एक है। जापान ने नवंबर 2022 में चंद्रमा पर लैंड करने का पहला प्रयास किया था। इसके अलावा पिछले महीने चंद्रमा के लिए बनाया जा रहा एक रॉकेट परीक्षण के दौरान फट गया था।

स्मार्ट लैंडर में मौजूद होगा छोटा रोवर

अब जापानी अंतरिक्ष एजेंसी की उम्मीदें चंद्रमा की जांच के लिए स्मार्ट लैंडर पर टिकी हुई हैं। जैसा कि इसके नाम से ही पता चलता है कि यह स्मार्ट लैंडर या SLIM काफी छोटा और हल्का होगा। यह सिर्फ 2.4 मीटर ऊंचा, 2.7 मीटर चौड़ा और 1.7 मीटर लंबा है और इसका वजन लगभग 700 किलोग्राम है। अपनी सटीकता के कारण इसे मून स्नाइपर का नाम दिया गया है। जापानी अंतरिक्ष एजेंसी का लक्ष्य इसे चंद्रमा पर एक विशिष्ट लक्ष्य के 100 मीटर के भीतर उतारना है।

ये भी पढ़े- G20 summit in New Delhi: G20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने भारत नहीं आएंगे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

हाथरस भगदड़ के बाद काँप उठे ‘Baba Bageshwar’ से लेकर ‘Premanand Maharaj’, अपनी सभा में कर डाले ये बड़े बदलाव?
PM Modi: पीएम मोदी ने ट्वीट कर ऋषि सुनक के सक्रिय कार्य को सराहा, योगदान के लिए दिया धन्यवाद
Alia Bhatt ने अपनी YRF स्पाई यूनिवर्स फिल्म का टाइटल किया रिवील, ये एक्ट्रेस भी टक्कर देती आई नजर
वजन करना है कम तो गर्म या ठंडा पानी किसका करें इस्तेमाल? ये देता है बेस्ट रिजल्ट
जाने क्या हैं इस साल की अमावस्या में खास? चित्रकूट में एक दिन में 5 लाख से ज्यादा श्रद्धालु की जमा हुई भीड़!
PM Modi Russia visit: तीसरी बार पीएम बनने के बाद करेंगे रूस दौरा, जानें किन विशेष मुद्दों पर होगी चर्चा
इन तरीको से पता करें कि आपका पार्टनर क्या करना चाहता है आपसे शादी?
ADVERTISEMENT