होम / Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि पर शाम की पूजा में महादेव को लगाएं इन चीजों को भोग

Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि पर शाम की पूजा में महादेव को लगाएं इन चीजों को भोग

Divya Gautam • LAST UPDATED : February 18, 2023, 5:58 pm IST

हिंदू पंचांग के अनुसार महाशिवरात्रि का त्योहार असल में हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है। इस लिहाज से अगर पंचांग के अनुसार देखा जाए तो इस साल महाशिवरात्रि का त्योहार इस शनिवार यानी 18 फरवरी की रात 8.03 मिनट पर शुरू होगा और अगले दिन रविवार को यानी 19 फरवरी को शाम 04:19 मिनट पर इसका समापन होगा। महाशिवरात्रि पर कई लोग इस बात से अनजान होते हैं कि भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए किस चीज का भोग लगाना चाहिए, आइए आज हम आपको बताते हैं कि महादेव को महाशिवरात्रि के दिन आप किस प्रसाद का भोग लगा सकते हैं।

महादेव को लगाएं इन चीजों का भोग 
  • मखाने की खीर
  • सूजी का हलवा
  • ठंडाई
  • मालपुआ
मखाने की खीर

महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को आप मखाने की खीर का भोग लगाएं। मखाने की खीर को ढेर सारे मेवों के साथ तैयार की जाती है। इसे बनाने के लिए चावल की बजाय भूनें हुए मखानों का उपयोग किया जाता है इसके स्वाद को बढ़ाने के लिए आप इलाइची और केसर का इस्तेमाल कर सकते है।

सूजी का हलवा

महाशिवरात्रि पर आप भगवान को सूजी के हलवे का भोग भी लगा सकते हैं, हलवा बन जाने के बाद इसके स्वाद को बढ़ाने कि लिए आप ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल कर सकते है। महाशिवरात्रि पर हलवे का प्रसाद भगवान शिव को चढ़ाने से वह बहुत प्रसन्न होते हैं और भक्तों की इच्छाएं भी पूर्ण होती हैं।

ठंडाई

भगवान शिव का ठंडाई से गहरा संबंध है इसलिए तमाम भक्त महाशिवरात्रि पर महादेव को ठंडाई का भोग लगाते हैं। ठंडाई भांग के साथ भी और बिना भांग के भी बनाई जाती है, अगर आप अपने आराध्य शिव को खुश करना चाहते हैं तो ठंडाई का भोग लगा सकते हैं। दूध, भांग और चीनी के साथ-साथ आप इसको बनाने के लिए काजू, बादाम, सौंफ, इलायची, पिस्ता, केसर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

मालपुआ

भगवान शिव को मालपुआ बहुत पसंद आता है मालपुआ बनाते वक्त अगर आप इसमें थोड़ा सा भांग पाउडर मिला देंगे तो इसका स्वाद और बढ़ जाएगा। आप अगर भांग नहीं मिलाना चाहते तो भी ठीक है क्योंकि मालपुआ को बनाने के लिए भांग पाउडर डालना जरूरी नहीं है।

ये भी पढ़े- MahaShivratri 2023: महाशिवरात्रि पर करना चाहते हैं भगवान शिव और मां पार्वती को प्रसन्न, तो जरूर करें शिव-पार्वती चालीसा पाठ

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Chanakya Niti: मुसीबत में संचित धन ही आता है काम, जानिए क्या कहते हैं आचार्य चाणक्य-Indianews
Paytm President Resigns: पेटीएम के सीओओ और चेयरमैन भावेश गुप्ता ने दिया इस्तीफा, निजी कारणों को बताया वजह -India News
Wedding Dance Video: शादी में हरियाणवी गाने पर डांस करने से मां ने लड़की को रोका, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल -India News
Viral Video: दादी की उम्र की महिला से इश्क लड़ाता 19 साल का लड़का, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल-Iandianews
Elvish Yadav: सांपो के जहर मामले के बाद मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज, एल्विश यादव पर-Indianews
रोजाना चैन और सुकून की नींद लेने के लिए, रात में सोने से पहले इन फूड्स और ड्रिंक्स का करें सेवन -Indianews
PM Modi in Ayodhya: राम की नगरी अयोध्या में पीएम मोदी के रोड शो का चुनावों पर कितना होगा असर, जानें जनता की राय- Indianews
ADVERTISEMENT