भारतीय हिंदू धार्मिक परम्परा में मकर संक्रांति बहुत महत्वपूर्ण होती है, क्योंकि धर्म ग्रंथों के अनुसार इस दिन सूर्य देव धनु राशि को छोड़ कर मकर राशि में प्रवेश कर उत्तरायण में आते हैं। इसे सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना गया है।पंचांग के मुताबिक, साल 2023 में मकर संक्रांति 15 जनवरी दिन रविवार को होगी। चलिए जानते है मकर संक्रांति का शुभ मुहूर्त और पूजा की विधि-
मकर संक्रांति 2023 तारीख-15 जनवरी, 2022 (रविवार)
पुण्य काल मुहूर्त- 07:15:13 से 12:30:00 तक
अवधि-5 घंटे 14 मिनट
महापुण्य काल मुहूर्त- 07:15:13 से 09:15:13 तक
अवधि- 2 घंटे 0 मिनट
संक्रांति पल-14 जनवरी को 20:21:45
मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव की पूजा होती है इस दिन सूर्य देव के मंत्र का जाप करें।
1.सूर्य देव के मंत्र: ॐ सूर्याय नम:
2.ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नमः
मकर संक्रांति के दिन इनमें से किसी एक मंत्र के जाप से भक्तों में तेज की वृद्धि होती है और उन पर भगवान सूर्य की कृपा बनी रहती है।
मकर संक्रांति के दिन सुबह-सुबह स्नान आदि कर लें स्नान करने वाले पानी में काला तिल, थोड़ा सा गुड़ और गंगाजल मिला लें तो उत्तम होगा, स्नान के बाद साफ-सुथरा वस्त्र धारण कर तांबे के लोटे में जल लें इसमें काला तिल, गुड़, लाल चंदन, लाल पुष्प, अक्षत् आदि मिला कर सूर्य को अर्पित करते हुए अर्घ्य दें अर्घ्य देते समय सूर्य मंत्र का जाप करें। मकर संक्रांति के दिन खाने मे कुछ आटे और भी से मीठा बनाना अच्छा माना जाता है जैसे- आटे का हलवा, चूरमा, आटे की खस्ता मिठाई आदि
ये भी पढ़े- Recipe: मरक संक्राति पर इस तरह बनाए हरियाणवी चूरमा, सब चाटते रह जाएंगे ऊंगलिया
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.