होम / Manipur Violence: इंफाल में फिर भड़की हिंसा, भीड़ ने फूंका केंद्रीय मंत्री का घर

Manipur Violence: इंफाल में फिर भड़की हिंसा, भीड़ ने फूंका केंद्रीय मंत्री का घर

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : June 16, 2023, 8:39 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), Manipur Violence, इंफाल: मणिपुर के इंफाल में बीते दिन गुरुवार, 15 जून की रात को केंद्रीय मंत्री आरके रंजन सिंह के घर पर भीड़ ने आग लगा दी। अधिकारियों के अनुसार, घटना के वक्त केंद्रीय मंत्री घर पर नहीं थे। इतना ही नहीं न्यू चेकऑन में भी उपद्रवियों ने दो घरों को फूंक दिया। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने हालात को काबू में पाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। इंफाल के लाम्फेल इलाके में इससे पहले 14 जून को भी अज्ञात लोगों ने महिला मंत्री नेमचा किपजेन का आधिकारिक आवास फूंक दिया था।

शरारती तत्वों ने कई घरों में लगाई आग 

मणिपुर में पिछले काफी वक्त से लगातार हिंसा जारी है। समाचार एंजेसी ANI के मुताबिक, मंगलवार, 13 जून को उग्रवादियों की तरफ से अचानक की गई गोलीबारी में 9 लोगों की जान चली गई। जबकि 10 लोग घायल हो गए हैं। इस दौरान शरारती तत्वों ने एक गांव के कई घरों में आग लगा दी। तामेंगलोंग जिले के गोबाजंग में भी हिंसा के दौरान कई लोग घायल हो गए।

इस समय कैसे हैं हालात? 

इस समय मणिपुर में हालात काफी तनावपूर्ण हैं। राज्य के 16 में से 11 जिलों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। वहीं इंटरनेट सेवाएं भी बंद हैं। लोगों को जरूरी सामान के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। एक महीने से अधिक समय से मणिपुर में लगातार हिंसाग्रस्त शांति का प्रयास किया जा रहा है। मगर सभी कोशिशें नाकाम दिखाई दे रही हैं। PTI के अनुसार, मणिपुर में एक महीने पहले कुकी और मेइती समुदाय के लोगों के बीच हिंसा में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। साथ ही 310 अन्य घायल हो गए थे। सेना और अर्धसैनिक बलों के जवानों को राज्य में शांति बहाल करने के लिए तैनात किया गया है।

Also Read: कच्छ में बिपरजॉय का प्रभाव, चक्रवात के कारण उखड़े पेड़

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

IPL के टिकट के चक्कर में बेंगलुरु के व्यक्ति को लगा 3 लाख का चूना, मामला जान उड़ जाएंगे होश-Indianews
MS Dhoni: प्लेऑफ से बाहर होने के बाद रांची में बाइक चलाते दिखें धोनी,वीडियो वायरल-Indianews
Salman Khan के पिता सलीम खान ने विवादों और अदालती मामलों के दौरान बेटे के बचाव पर दिया रिएक्शन, कही यह बात -Indianews
स्कूलों को गर्मी की छुट्टियों के लिए तत्काल प्रभाव से बंद करें…,गर्मी की लहर के बीच दिल्ली सरकार का बड़ा आदेश
भारी सुरझा के बीच Salman Khan ने लोकसभा चुनाव में डाला वोट, अमिताभ बच्चन समेत Aishwarya Rai ने स्याही लगी उंगली की फ्लॉन्ट -Indianews
iPhone 16 आईफोन 15 से कितना होगा अलग? यहां जानिए
फ्रिजी और दोमुंहे बालों से हो गए हैं परेशान, ये सफेद चीज दिलाएगी राहत
ADVERTISEMENT