India News (इंडिया न्यूज़), Cyclone Biparjoy: गुजरात में चक्रवर्ती तूफान बिपरजॉय ने दस्तक दे दी है। तेज हवाओं के साथ राज्य में भारी बारिश हो रही है। फिलहाल बिपरजॉय कच्छ-पाकिस्तान सीमा को टच कर रहा है। साथ ही हवा की औसत गति 78 किमी प्रति घंटा रही है। IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक तूफान अब दक्षिणी राजस्थान पहुंचेगा। जिस कारण वहां बारिश होगी। वहीं कच्छ में चक्रवात बिपरजॉय का प्रभाव देखने को मिल रहा है। शहर में चक्रवात की वजह से तेज़ हवाएं चल रही हैं। चक्रवात के प्रभाव से पेड़ उखड़ गए हैं।
#WATCH गुजरात: कच्छ में चक्रवात बिपरजॉय का प्रभाव देखने को मिल रहा है। शहर में तेज़ हवाएं चल रही हैं। चक्रवात के प्रभाव से पेड़ उखड़ गए। #CycloneBiporjoy pic.twitter.com/x1w7PxQR3G
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 16, 2023
चक्रवात तूफान के कारण करीब 22 लोग घायल हो गए हैं। इसके साथ ही 23 जानवरों की मौत हो गई है। 524 पेड़ भी उखड़ गए। साथ ही कई जगहों पर इलेक्ट्रिक पोल्स भी गिर गए हैं। वहीं इससे 940 गांवों में बिजली प्रभावित भी हुई है।
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.