<
Categories: India News

बीएनआई ग्रेटर सूरत द्वारा रक्तदान महाअभियान का आयोजन, 100 यूनिट रक्त हुआ संग्रहित

  सूरत (गुजरात) [भारत], 13 जून:  सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए बीएनआई ग्रेटर सूरत ने 6 जून 2026 को अमोरे सूरत में रक्तदान…

 

सूरत (गुजरात) [भारत], 13 जून:  सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए बीएनआई ग्रेटर सूरत ने 6 जून 2026 को अमोरे सूरत में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में बीएनआई सदस्यों, अतिथियों और शहर के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए कुल 100 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।

  • लोक समर्पण रक्तदान केंद्र के सहयोग से किया गया शिविर का आयोजन

रक्तदान शिविर का आयोजन लोक समर्पण रक्तदान केंद्र के सहयोग से किया गया। केंद्र की समर्पित चिकित्सा टीम ने पूरे कार्यक्रम के दौरान रक्तदान प्रक्रिया को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुचारु बनाए रखा। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।

आयोजकों के अनुसार अभियान को प्रतिभागियों की ओर से अत्यंत उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली। यह आयोजन सेवा, करुणा और सामाजिक सहभागिता की भावना का प्रतीक बना। शिविर में एकत्रित रक्त की 100 यूनिट विभिन्न जरूरतमंद मरीजों के जीवन बचाने के साथ क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

इस अवसर पर बीएनआई ग्रेटर सूरत (सूरत, नवसारी एवं बारडोली) की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. निधि सिंघवी ने कहा कि बीएनआई का मानना है कि सफलता तभी सार्थक होती है, जब उसे समाज के साथ साझा किया जाए। रक्तदान मानवता की सबसे निःस्वार्थ सेवाओं में से एक है और रक्त की प्रत्येक यूनिट कई लोगों का जीवन बचाने की क्षमता रखती है।

width="450"

उन्होंने सभी रक्तदाताओं, स्वयंसेवकों, बीएनआई सदस्यों तथा सहयोगी संस्था लोक समर्पण रक्तदान केंद्र के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से यह पहल उल्लेखनीय सफलता हासिल कर सकी है।

उन्होंने कहा कि सामुदायिक गतिविधियों के माध्यम से बीएनआई ग्रेटर सूरत केवल व्यावसायिक नेटवर्किंग तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए भी निरंतर कार्य कर रहा है। संगठन का उद्देश्य व्यावसायिक विकास के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्व को भी समान महत्व देना है तथा सदस्यों को समाजहित के कार्यों में सक्रिय योगदान के लिए प्रेरित करना है।

बीएनआई ग्रेटर सूरत ने इस आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी रक्तदाताओं, सहयोगियों, स्वयंसेवकों तथा लोक समर्पण रक्तदान केंद्र की पूरी टीम के प्रति हार्दिक धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।

“रक्तदान करें, जीवन बचाएं” का संदेश देते हुए संगठन ने भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई।

(The article has been published through a syndicated feed. Except for the headline, the content has been published verbatim. Liability lies with original publisher.)

Indianews Webdesk

Recent Posts

Pune University News: 14 घंटे तक लिफ्ट में फंसी रही छात्रा, पूरी रात अंदर बिताई; सुबह टेक्नीशियन ने खोला दरवाजा

Pune University News: पुणे की MIT-ADT यूनिवर्सिटी में एक छात्रा बिजली गुल होने के कारण…

Last Updated: November 24, 2026 08:47:08 IST

Weather Update: 8 राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कोहरा तो यूपी-बिहार में भी बदलेगा मौसम; IMD की नई चेतावनी

Weather Update 24 November 2026:मंगलवार को राजधानी दिल्ली में आसमान काफी हद तक साफ़ रहेगा.…

Last Updated: November 24, 2026 08:41:44 IST

Petrol Diesel Price Today: महंगा हुआ कच्चा तेल; क्या भारत में भी बढ़ेगा पेट्रोल-डीजल का दाम? चेक करें आज का ताजा रेट

Petrol Diesel Price Today 24 November 2026: सोमवार को, हरदीप सिंह पुरी ने दोहराया कि…

Last Updated: November 24, 2026 08:35:57 IST

Watch Video: सरकारी स्कूल में मास्टर साहब और मैडम की लिपटा-लिपटी, वायरल वीडियो ने मचा दिया हंगामा; अब शिक्षा विभाग को देना होगा जवाब

Jehanabad Viral Video: जहानाबाद के सरकारी स्कूल से शिक्षक और शिक्षिका का कथित आपत्तिजनक वीडियो…

Last Updated: November 24, 2026 08:33:22 IST

Ramayana Box Office Collection: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का दुनियाभर में डंका, 1700 करोड़ पार हुई कमाई; पार्ट 2 कब आएगा?

Ramayana Box Office Collection Day 19: फिल्म ने तीसरे सोमवार यानी 19वें दिन सभी भाषाओं…

Last Updated: November 24, 2026 08:30:36 IST