<
Categories: India News

नशा नहीं, शौक और जुनून का नशा करें: विश्व ड्रग्स निषेध दिवस पर यूथ नेशन ने दिया अनोखा संदेश

  सूरत (गुजरात) [भारत],3 जुलाई: विश्व ड्रग्स निषेध दिवस के अवसर पर यूथ नेशन द्वारा शुक्रवार को उधना-मगदल्ला रोड स्थित वीआर मॉल के सामने वाई जंक्शन पर नशामुक्ति…

 

सूरत (गुजरात) [भारत],3 जुलाई: विश्व ड्रग्स निषेध दिवस के अवसर पर यूथ नेशन द्वारा शुक्रवार को उधना-मगदल्ला रोड स्थित वीआर मॉल के सामने वाई जंक्शन पर नशामुक्ति जनजागरूकता के लिए एक अनोखे कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहकर अपने शौक, जुनून, कार्य और अच्छी आदतों को ही जीवन का वास्तविक नशा बनाने का संदेश दिया गया।

  • सूरत के राकेश सैनी ने केवल दांतों के बल पर 100 मीटर तक 8 कारें खींचकर बनाया नया विश्व रिकॉर्ड

यूथ नेशन के संस्थापक एवं डायरेक्टर विकास दोशी ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज को नशे के दुष्परिणामों से बचाकर सकारात्मक जीवनशैली की ओर प्रेरित करना है। उन्होंने उपस्थित लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई और यूथ नेशन के अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सूरत के राकेश सैनी रहे। उन्होंने शरीर के किसी अन्य अंग का उपयोग किए बिना केवल दांतों के बल पर एक साथ आठ कारों को लगभग 100 मीटर तक खींचकर उपस्थित लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया। यूथ नेशन के अनुसार इससे पहले दांतों से पांच कारें खींचने का विश्व रिकॉर्ड दर्ज है। राकेश सैनी के इस प्रदर्शन के बाद गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नए विश्व रिकॉर्ड के लिए दावा प्रस्तुत किया जाएगा। मौके पर म्यूजिकल बैंड और गजानन ग्रुप द्वारा जुम्बा की प्रस्तुति दी गई, जिसने सभी का मन मोह लिया।

विश्व ड्रग्स निषेध दिवस से पहले यूथ नेशन ने अपने एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य कैलाश हकीम, मिलन पारेख, डॉ. फारूक पटेल और संजय सुराणा के कार्यालयों में कॉर्पोरेट टीम के साथ मिलकर नशामुक्ति जागरूकता अभियान भी चलाया। इस दौरान लोगों से नशे से दूर रहकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और संस्था की गतिविधियों से जुड़ने की अपील की गई।

कार्यक्रम के दौरान यूथ नेशन के एडवाइजरी बोर्ड सदस्य प्रदीप सिंघवी ने अपना जन्मदिन भी सामाजिक संदेश के साथ मनाया। उन्होंने जन्मदिन को सेवा और जनजागरूकता से जोड़ते हुए युवाओं को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया।

इस कार्यक्रम में यूथ नेशन के एडवाइजरी बोर्ड के सदस्यों के अलावा शहर के अनेक गणमान्य नागरिक, सामाजिक अग्रणी, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान नशामुक्ति का संदेश और उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला।

(The article has been published through a syndicated feed. Except for the headline, the content has been published verbatim. Liability lies with original publisher.)

Indianews Webdesk

Recent Posts

Baglamukhi Temple: मां बगलामुखी के दरबार पहुंचे सुरेश रैना, पत्नी प्रियंका और परिवार के साथ लिया आशीर्वाद

Suresh Raina Maa Baglamukhi Temple: टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने शारदीय नवरात्र…

Last Updated: October 12, 2026 17:02:42 IST

शिव मंदिर में पूजा कर रही थी नाबालिग, तभी वहां पहुंचा युवक और फिर… CCTV में कैद हुई शर्मनाक हरकत

Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवड़ से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा…

Last Updated: October 12, 2026 17:02:25 IST

घर में सजी बैठी रही दुल्हन, पकवान तैयार और मेहमानों की भीड़… स्कॉर्पियो नहीं मिली तो बारात ही नहीं लाया दूल्हा!

Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल में एक जोड़े ने लगभग डेढ़ साल तक रिश्ते…

Last Updated: October 12, 2026 16:55:33 IST

अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन पर दिल्ली में लॉन्च हुई ‘ए फॉर अमिताभ’ पुस्तक

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर: भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन के अवसर…

Last Updated: October 12, 2026 16:52:06 IST

Rinku Singh के बर्थडे पर मंगेतर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

Rinku Singh Birthday: रिंकू सिंह 12 अक्टूबर को अपना 29वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनकी…

Last Updated: October 12, 2026 16:44:10 IST

Jaipur Metro: जयपुर में शुरू हुई अंडरग्राउंड टनल की खुदाई, 2028 तक बदलेगी शहर की तस्वीर! देखें रूट

Jaipur Metro: जयपुर में रहने वालों के लिए अच्छी खबर है. अब पिंक सिटी में…

Last Updated: October 12, 2026 16:21:45 IST