होम / Most Haunted Places: दुनिया के भूतिया जगहों में शामिल है ये गांव, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी नाम दर्ज

Most Haunted Places: दुनिया के भूतिया जगहों में शामिल है ये गांव, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी नाम दर्ज

Shanu kumari • LAST UPDATED : October 26, 2023, 9:15 pm IST

Photo-Pixabay

India News (इंडिया न्यूज़), Most Haunted Places: बचपन में हमसब ने कई भूत की कहानियां सुनी है। लेकिन आज हम एक ऐसी सच्ची कहानी बताएंगे। जिसे जानकर आपको एक बार फिर से डर का एहसास होगा। ये कहानी है ब्रिटेन के सबसे डरावने गांव की। इस गांव की कई भूतिया कहानी लोगों के बीच फेमस है। बता दें कि केंट में स्थित प्लकली गांव दुनिया का सबसे भूतिया गांव के नाम से जाना जाता है।

कई कहानी मशहुर

इस गांव का नाम 1989 में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हो चुका है। यहां के लोगों का कहना है कि यहां कई भूतों का डेरा है। जिसके कारण यहां आम जीवन व्यतित करना मुमकिन नहीं है। यहां रहने वाले लोगों को उनका जीवन किसी बुरे सपने से कम नहीं लगता है। इसके बावजूद आज भी इस गांव में करीब एक हजार लोग रहते हैं।

डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक इस गांव में कई कहानियों में से एक कहानी हाईवे हॉन्टिंग के नाम से फेमस है। बताया जाता है कि यहां एक श्ख्स की 18 वीं सदी में मौत हो गई थी। उसका भूत आज भी इस इलाके में धूमता है। लोगों का कहना है हाइवेमैन को एक पेड़ पर लटका दिया गया था। इसके अलावा यहां एक डिकी बस लेन नाम की जगह भी काफी फेमस है। यहां के जंगलों में एक टीचर का शव दिखता है। लोगों के मुताबिक समय समय पर प्लकली के आसपास के जगहों से चीखों की आवाज आती है।

15 लोगों की आत्मा भटक रही

इन कहानियों के अलावा एक कहानी स्थानीय चर्च सेंट निकोलस की है। कहा जाता है कि यहां 1100 में एक महिला की मौत हुई थी। उसे रेड लेडी के नाम से भी जाना जाता है। कुछ लोग बताते हैं कि आज भी उसकी आत्मा चैपल के मैदानों में घूमती रहती है। इसके अलावा व्हाइट लेडी की भी कहानी काफी फेमस है। यहां ऐसी और कई कहानियां फेमस है। बताया जाता है कि यहां कम से कम 15 लोगों की आत्मा भटक रही है। अंधेरा होते हीं यहां के जंगलों से रोने की आवाजें आने लगती है। हम इन दावों की पुष्टि नहीं करते हैं।

Read Also:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

PM Modi ने न्यूयॉर्क में यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
इजरायल ने हिजबुल्लाह के 1100 ठिकानों को किया तबाह, 274 को जन्नत की हूरों से मिलाया, फिर नेतन्याहू ने अपने ही देश में क्यों लगाई इमरजेंसी?
गुजरात के इस सुल्तान के साथ शारीरिक संबंध बनाने पर हो जाती थी महिलाओं की मौत, वजह जानकर रह जाएंगे दंग
एक महिला ने सिर्फ सोकर जीता 9 लाख रूपये का ईनाम, ट्रिक जान रह जाएंगे हैरान
‘अधजला शव, पेड़ पर लटका बैग…’, दिल्ली में UPSC की तैयारी करने आये इस छात्र की कैसे हुई मौत?
तिरुपति लड्डू विवाद के बाद लखनऊ के इस प्रसिद्ध मंदिर में बाजार के प्रसाद पर लगा प्रतिबंध, महंत दिव्यागिरि ने की ये खास अपील
‘पति दोबारा शादी कर लेगा मगर बच्चा…’, लिवर का हिस्सा दान करने वाली महिला की मौत पर सोशल मीडिया यूजर्स ने ये क्या कह दिया?
ADVERTISEMENT