होम / Maldives Tourism: मालदीव में 42% गिरी पर्यटकों की संख्या, भारतीयों के लिए बिछाया गया रेड कार्पेट -India News

Maldives Tourism: मालदीव में 42% गिरी पर्यटकों की संख्या, भारतीयों के लिए बिछाया गया रेड कार्पेट -India News

Raunak Kumar • LAST UPDATED : May 8, 2024, 11:27 pm IST

India News (इंडिया न्यूज), Maldives Tourism: भारत और मालदीव के बीच साल 2023 के अंत से शुरू हुई खटास अभी तक बरक़रार है। इस बीच मालदीव के पर्यटन मंत्री इब्राहिम फैसल ने हाल ही में भारतीय पर्यटकों से अपील की है कि कृपया मालदीव के पर्यटन का हिस्सा बनें। हमारी अर्थव्यवस्था पर्यटन पर निर्भर करती है। जबकि जनवरी में दोनों देशों के बीच राजनयिक विवाद शुरू होने के बाद से भारत से आने वाले पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय गिरावट आई है। इस साल के पहले चार महीनों में मालदीव में भारतीय पर्यटकों की संख्या में पिछले साल की तुलना में 42% की गिरावट आई है। पर्यटन मंत्री ने एक साक्षात्कार के दौरान कहा था कि मालदीव के पर्यटन मंत्रालय के आँकड़ों से पता चला था कि कैसे भारत, शीर्ष पर्यटक देश से छठे स्थान पर खिसक गया है।

पर्यटन राजस्व में आई गिरावट

बता दें कि भारत से पर्यटकों के आगमन में लगातार गिरावट के कारण मालदीव के राजस्व में उल्लेखनीय गिरावट आई है। जहाँ पर्यटन सबसे बड़ा उद्योग है, जो इसके सकल घरेलू उत्पाद का 28% है। औसतन, भारत से मालदीव की यात्रा पर सात दिनों के प्रवास के लिए प्रति व्यक्ति 1.5 लाख रुपये खर्च हो सकते हैं। इस प्रकार, 31,147 पर्यटकों की कमी के परिणामस्वरूप 468 करोड़ रुपये या 56 मिलियन डॉलर का राजस्व नुकसान होता है। वहीं राजस्व में यह नुकसान और भी अधिक होने की संभावना है क्योंकि मालदीव आने वाले भारतीय हाई नेट इंडिविजुअल यात्री आमतौर पर प्रति रात 2,500 डॉलर से 5,000 डॉलर (लगभग 2.07-4.14 लाख रुपये) खर्च करते हैं।

Met Gala 2024: जानें मेट गाला में लाल क्यों नहीं था रेड कार्पेट का रंग-Indianews

भारतीय पर्यटकों को लुभाने की कर रहा कोशिश

बता दें कि मालदीव में भारतीय पर्यटकों के द्वारा आगमन में कमी ने मालदीव को पर्यटकों को वापस लाने के लिए भारत की ओर रुख करने के लिए प्रेरित किया है। मालदीव के पर्यटन मंत्री फैसल ने ‘भारत-मुक्त’ मालदीव पर्यटन के नुकसानों को स्वीकार करने वाले नवीनतम व्यक्ति थे। दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक संबंधों का हवाला देते हुए फैसल ने एक साक्षात्कार में कहा कि हम हमेशा शांति और मैत्रीपूर्ण वातावरण को बढ़ावा देते हैं। हमारे लोग और सरकार भारतीय पर्यटकों का गर्मजोशी से स्वागत करेंगे। दरअसल कुछ दिन पहले मालदीव एसोसिएशन ऑफ ट्रैवल एजेंट्स एंड टूर ऑपरेटर्स ने मालदीव में भारतीय उच्चायुक्त के साथ बैठक की और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सहयोगात्मक प्रयासों पर चर्चा की। पर्यटन निकाय ने यह भी कहा कि वह मालदीव को पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ावा देने के लिए प्रमुख भारतीय शहरों में रोड शो आयोजित करेगा।

Elon Musk’s X: एक्स यूजर को आया एग्जीक्यूटिव एक्स का स्पैम, जानें क्या है मामला

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Train accident : छत्तीसगढ़ में बड़ी ड्रिल मशीन चलती ट्रेन से टकराया, दो यात्री और एक स्वच्छता कर्मचारी घायल- Indianews
Lok Sabha Election Fifth Phase: 49 सीटों, 6 राज्यों, 2 UT में आज होगा मतदान, इन दिग्गजों की किस्मत दाव पर- जानें 10 प्वांट्स- Indianews
Lok Sabha Election: राहुल गांधी, स्मृति ईरानी समेत 2 पूर्व मुख्यमंत्री की होगी अग्नि परीक्षा, पांचवें चरण का मतदान आज- Indianews
Patanjali: पतंजलि की ‘सोन पापड़ी’ खाद्य गुणवत्ता परीक्षण में फेल, 3 को भेजा गया जेल- Indianews
Ruskin Bond: 90 साल के हुए रस्किन बॉन्ड, इस मौक पर शेयर किया अपने से जुड़ा यह मार्मिक वाकया- Indianews
Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश में नाले में मिला नवजात का शव, स्थानीय लोगों ने अवैध गर्भपात का लगाया आरोप- Indianews
Ebrahim Raisi: ‘उनकी सलामती के लिए प्रार्थना करें’, ईरान के राष्ट्रपति के हेलिकॉप्टर क्रैश पर पीएम मोदी ने व्यक्त की चिंता- Indianews
ADVERTISEMENT