India News (इंडिया न्यूज), Arun Govil: लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण का चुनाव मतदान संपन्न हो चूका है। दूसरे चरण के हॉट चुनावी सीटों में मेरठ संसदीय सीट भी शामिल था। जहां से भाजपा ने रामायण सीरियल में प्रभु राम की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल को उम्मीदवार बनाया था। दरअसल रविवार (28 अप्रैल) को भाजपा प्रत्याशी पर विपक्ष ने चुनाव खत्म होते मेरठ छोड़ने का आरोप लगाया है। दरअसल भाजपा प्रत्याशी एक महीने के बाद मुंबई जा रहे हैं। वहीं कांग्रेस यूपी प्रमुख अजय राय ने आरोप लगाया कि यह पैराशूट राजनेताओं का एक प्रमुख उदाहरण है।
बता दें कि, 66 वर्षीय भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल ने तुरंत स्पष्टीकरण जारी किया। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट साझा की। जिसमें उन्होंने लिखा कि मेरे मेरठ के सम्मानित मतदाता बहनों-भाइयों और कार्यकर्ताओं, नमस्कार, होली के दिन 24 मार्च को भाजपा ने मेरे नाम की घोषणा की। उनके निर्देश पर 26 मार्च को मैं आपके बीच पहुंच गया। पूरा 1 महीना आपके साथ रहकर आपके सहयोग से चुनाव प्रचार किया और चुनाव संपन्न हुआ। उन्होंने आगे लिखा कि, आपके प्रेम,सहयोग और सम्मान के लिए मैं आपका बहुत-बहुत आभारी हूँ। अब पार्टी के निर्देश पर मैं मुंबई में हूँ यहाँ की ज़िम्मेदारी पूरी करने के लिए। मैं हृदय की गहराइयों से एक बार फिर आपका धन्यवाद करता हूँ जो आपने इस चुनाव में मेरा सहयोग और उत्साहवर्धन किया।
मेरे मेरठ के सम्मानित मतदाता बहनों- भाइयों और कार्यकर्ताओं
नमस्कार 🙏🏼
होली के दिन 24 मार्च को भारतीय जनता पार्टी ने मेरे नाम की घोषणा की और उनके निर्देश पर 26 मार्च को मैं आपके बीच पहुँच गया। 1 महीना आपके साथ रहकर आपके सहयोग से चुनाव प्रचार किया। चुनाव संपन्न हुआ।
आपके… pic.twitter.com/GuGyF8Pa3Y— Arun Govil (@arungovil12) April 28, 2024
दरअसल यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा कि पता चल रहा है कि मेरठ से भाजपा प्रत्याशी रहे अरुण गोविल जी चुनाव निपटने के अगले ही दिन मुंबई निकल गए। शायद इन्हें जनता के बीच रहने में दिक्कत थी। ये जनाब कल पोलिंग बूथ के अंदर वीडियोग्राफी करा रहे थे। इनके चुनाव प्रचार में एक व्यापारी की जेब से 36000 रुपये उड़ा लिए गए। इतना ही नहीं चुनाव प्रचार में जब एक पत्रकार ने इनसे मेरठ के मुद्दे पूछे तो इन्हें कुछ नहीं पता था। ज़वाब में ये इतना ही बोल पाए कि पहले चुनाव हो जाये फिर मुद्दे देखेंगे!
पता चल रहा है कि मेरठ से भाजपा प्रत्याशी रहे अरुण गोविल जी चुनाव निपटने के अगले ही दिन मुंबई निकल गए। शायद इन्हें जनता के बीच रहने में दिक्कत थी।
ये जनाब कल पोलिंग बूथ के अंदर वीडियोग्राफी करा रहे थे। इनके चुनाव प्रचार में एक व्यापारी की जेब से 36000 रुपये उड़ा लिए गए।
इतना ही… pic.twitter.com/ZoEoa3yta4
— Ajay Rai🇮🇳 (@kashikirai) April 27, 2024
उन्होंने आगे लिखा कि अब बताइये! ऐसे नेता से जनता को क्या उम्मीद होगी? ऐसे नेता कम अभिनेता से तो राम ही बचाएं! वैसे, भाजपा के अधिकांश नेताओं की यही रीति-नीति है। उन्हें जनता और जमीन से कोई मतलब नहीं। वे बस पैराशूट पॉलिटिक्स में यक़ीन रखते हैं।
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.