होम / Pakistan Flood Alert: पाकिस्तान ने इस प्रांत में जारी किया बाढ़ अलर्ट, हिमनदों के पिघलने से भारी जनहानि की चेतावनी दी

Pakistan Flood Alert: पाकिस्तान ने इस प्रांत में जारी किया बाढ़ अलर्ट, हिमनदों के पिघलने से भारी जनहानि की चेतावनी दी

Raunak Kumar • LAST UPDATED : April 21, 2024, 3:47 am IST

India News (इंडिया न्यूज), Pakistan Flood Alert: पाकिस्तान के अधिकारियों ने शनिवार (20 अप्रैल) को कहा कि पाकिस्तान के एक प्रांत ने हिमनदों के पिघलने के कारण बाढ़ की चेतावनी जारी की है। वहीं सुरक्षा उपाय नहीं करने पर जानमाल के भारी नुकसान की चेतावनी भी दी है। पाकिस्तान ने भीषण मौसम के कई दिन देखे हैं, जिसमें बड़ी संख्या में लोग मारे गए और संपत्ति तथा कृषि भूमि नष्ट हो गई। विशेषज्ञों के मुताबिक जलवायु परिवर्तन की वजह से अप्रैल में देश में सामान्य से अधिक भारी बारिश हो रही है। खैबर पख्तूनख्वा के पहाड़ी उत्तर-पश्चिमी प्रांत में जो विशेष रूप से जलप्रलय से बुरी तरह प्रभावित हुआ है। अधिकारियों ने कई जिलों में ग्लेशियरों के पिघलने के कारण बाढ़ की चेतावनी जारी की है।

पाकिस्तान में बाढ़ खतरा बढ़ा

अधिकारियों ने कहा कि बाढ़ और भयानक हो सकती है और लोगों को किसी भी खतरे से पहले सुरक्षित स्थानों पर चले जाना चाहिए। स्थानीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुहम्मद कैसर खान ने कहा कि यदि समय पर सुरक्षा उपाय नहीं किए गए, तो संभावित बाढ़ की स्थिति की वजह से जान-माल की भारी क्षति होने की संभावना है। प्रांत के नवीनतम आंकड़ों में कहा गया है कि पिछले पांच दिनों में बारिश से संबंधित घटनाओं के कारण 33 बच्चों सहित 59 लोगों की मौत हो गई है। इस साथ ही लगभग 2,875 घर और 26 स्कूल या तो ढह गए हैं या क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

Food Poisoning Case: पंजाब में बच्चे को हुई खून की उल्टी, किराने की दुकान से खाने को खरीदा था एक्सपायर्ड चॉकलेट

जलवायु परिवर्तन से बिगड़ा संतुलन

बता दें कि, बलूचिस्तान का दक्षिण पश्चिम प्रांत भी बारिश से प्रभावित हुआ है। इसने कहा कि मौजूदा स्थिति से निपटने के लिए उसके पास सीमित संसाधन हैं।परंतु अगर बारिश जारी रही तो वह मदद के लिए केंद्र सरकार की ओर देखेगा। साल 2022 में भारी बारिश से नदियाँ उफान पर आ गईं थी। एक समय पाकिस्तान का एक तिहाई हिस्सा जलमग्न हो गया, जिससे 1,739 लोग मारे गए। इस बाढ़ से 30 अरब डॉलर का नुकसान भी हुआ। दरअसल हर साल पाकिस्तान में मानसून का मौसम जून में शुरू होता है।

Vastu Upay: पीपल घर में उग जाए तो कब नहीं माना जाता अशुभ, पेड़-पौधों से जुड़े इन 5 नियमों को जरूर जानें

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Arvind Kejriwal: भ्रष्टाचार मामले में ईडी की चार्जशीट में आरोपी के तौर पर नामित होने वाली पहली राष्ट्रीय पार्टी बनेगी AAP- indianews
Lok Sabha Election: भारत के लोकसभा चुनावों में हस्तक्षेप के रूसी आरोपों का अमेरिका ने किया खंडन, जानें क्या कहा-Indianews
Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari की शूटिंग से तस्वीरें आई सामने, गुरदीप पुंज के साथ पोज देते दिखें Varun Dhawan-Indianews
छठी सालगिरह पर जानें Neha Dhupia की प्यार की कहानी, अनसुने किस्से को किया शेयर
Arvind Kejriwal: रिहा होंगे अरविंद केजरीवाल? सुप्रीम कोर्ट आज सुना सकता है फैसला, जानें मामले का पूरा विवरण-Indianews
Char Dham Yatra 2024: चार धाम यात्रा का आगाज, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; जानें कैसे बन सकते हैं इसका हिस्सा- indianews
Israel Hamas War: अब इजरायल को रोकना हो गया मुश्किल! हमास हमले में हस्तक्षेप पर अमेरिका को भी दे डाली ये बड़ी चेतावनी-Indianews
ADVERTISEMENT