होम / Crude Oil Price: फिर आसमान छूएंगी पेट्रोल-डीजल का दाम, 90 डॉलर प्रति बैरल छूने के कगार पर कच्चे तेल के दाम

Crude Oil Price: फिर आसमान छूएंगी पेट्रोल-डीजल का दाम, 90 डॉलर प्रति बैरल छूने के कगार पर कच्चे तेल के दाम

Raunak Kumar • LAST UPDATED : April 3, 2024, 1:10 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), Crude Oil Price: अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का दाम बढ़ने पर उसका सीधा असर भारत में पेट्रोल-डीजल के कीमतों पर पड़ता है। आजकल अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में भारी तेजी देखी जा रही है। जिसके बाद अनुमान लगाया जा रहा कि जल्द ही ये 90 डॉलर प्रति बैरल के पार जा सकता है। अभी ब्रेंट क्रू़ड ऑयल प्राइस 88.28 बैरल प्रति डॉलर के करीब ट्रेड कर रहा है। ऐसे में अपने ईंधन खपत को पूरा करने के लिए 80 फीसदी आयात पर निर्भर भारत के लिए आने वाले दिनों में कच्चा तेल भारत की मुश्किलों को बढ़ा सकता है। दरअसल, वैश्विकों जोखिमों और सप्लाई में रुकावटों की वजह से कच्चे तेल के दामों में ये तेजी आई है।

वैश्विक स्तर पर बढ़ रहा दाम

बता दें कि, बुधवार (3 अप्रैल) को तेल उत्पादन करने वाले देशों ओपेक की बैठक होने वाली है। कयास लगाया जा रहा है कि यह बैठक भविष्य में कच्चे तेल के दामों का दिशा और दशा तय कर सकती है। जेपी मॉर्गन ने रूस के कच्चे तेल के उत्पादन घटाने के फैसले के बाद मई महीने तक 90 डॉलर प्रति बैरल कच्चे तेल के दाम जाने की भविष्यवाणी की है। खैर अब ये पहले ही होता नजर आ रहा है। दरअसल, ओपेक देश लगातार कच्चे तेल के उत्पादन को घटा रहे हैं। कच्चे तेल का उत्पादन मार्च 2024 में 26.42 मिलियन बैरल प्रति दिन उत्पादन घटकर रह गया है। जो फरवरी के मुकाबले 50,000 बैरल प्रति दिन कम है।

Russia-Taliban Relations: तालिबान पर रूस लेगा बड़ा फैसला, आतंकवादी सूची से हटाने पर कर रहा विचार

भारत की बढ़ने वाली है मुश्किल

बता दें कि, हाल ही में भारत की सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों में 2 रुपये प्रति लीटर तक की कटौती की है। माना जा रहा कि लोकसभा चुनावों के मद्देनजर दाम घटाए गए हैं। परंतु कच्चे तेल के दामों में उबाल आने के बाद तेल कंपनियों की लागत बढ़ेगी। हालांकि चुनावों के चलते बढ़ती लागत का भार वो आम लोगों के ऊपर नहीं डाल सकेंगे। ऐसे में तेल कंपनियों का नुकसान बढ़ सकता है। बता दें कि, कच्चे तेल के दामों में उछाल आने के वाद से आरबीआई को भी झटका लगने वाला है। आरबीआई की तीन दिवसीय मॉनिटरी पॉलिसी बैठक बुधवार 3 अप्रैल से शुरू हो रही है। महंगाई में कमी की उम्मीद पाले आरबीआई को झटका लग सकता है।

Chef Kunal Kapur: शेफ कुणाल कपूर को दिल्ली उच्च न्यायालय ने पत्नी की क्रूरता के मामले में दी तलाक की इजाजत

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

करीना से सैफ तक, इन लोगों के साथ Saba Pataudi ने मनाया अपना जन्मदिन -Indianews
NEET Admit Card 2024: नीट एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड- indianews
India Maldives Relations: भारत दौरे पर अगले सप्ताह आ सकते हैं मालदीव के विदेश मंत्री, विवाद के बाद पहला दौरा -India News
Israeli Assault: अमेरिका अभी भी करता है राफा ऑपरेशन का विरोध, एंटनी ब्लिंकन ने नेतन्याहू से कहा -India News
India Maldives Tension: बॉयकॉट कैंपेन से खफा हैं मालदीव के लोग, माले में भारतीयों से भिड़े स्थानीय -India News
Russia Ukraine War: यूक्रेन पर रूस ने किया मिसाइल हमला, हैरी पॉटर महल को किया तबाह -India News
Russia Ukraine War: यूक्रेन युद्ध में रूस ने किया वैश्विक रासायनिक हथियार प्रतिबंध का उल्लंघन, अमेरिका ने लगाया बड़ा आरोप -India News
ADVERTISEMENT