होम / Petrol Diesel Price Today 20 December 2021 महानगरों में आज तेल के दाम कुछ इस प्रकार

Petrol Diesel Price Today 20 December 2021 महानगरों में आज तेल के दाम कुछ इस प्रकार

Sameer Saini • LAST UPDATED : December 20, 2021, 12:13 pm IST

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :

Petrol Diesel Price Today 20 December 2021 सोमवार को भी देश भर में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर बने हुए है। विगत 3 नवंबर से केंद्र सरकार की तरफ से पेट्रोल डीजल के पर लगने वाले उत्पाद शुल्क की कटौती के बाद से राष्ट्रीय स्तर पर इसके दाम स्थिर बने हुए हैं। भारतीय पेट्रोलियम विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी आज वाहन ईंधन के दामों में स्थिरता बनी हुई है। रविवार की तरह 20 दिसंबर को भी दिल्ली के मुकाबले मुंबई में पेट्रोल डीजल के दामों में तेजी बनी हुई है।

भारतीय पेट्रोलियम विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) के ताजा अपडेट के अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार को पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपये प्रति लीटर पर टिकी हुई है. वहीं, डीजल का भाव भी 86.67 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है,जबकि मुंबई में मुंबई में पेट्रोल 110 रुपये और डीजल 94 रुपये लीटर के पार जनता को मिल रहा है। अगर बात देश प्रमुख चार महानगरों की करें तो सबसे महंगा वाहन ईंधन मुंबई और सबसे सस्ता दिल्ली में लोगों को प्राप्त हो रहा है।

भाजपा शासित इस प्रदेश में है 100 के पार पेट्रोल (Petrol Diesel Price Today 20 December 2021)

एक तरफ जहां भाजपा शासित राज्यों में वाहन ईंधन के दामों में केंद्र सरकार के उत्पाद शुल्क और राज्यों में वैट की कटौती के बाद से नीचे बने हुए हैं। तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा शासित राज्य मध्य प्रदेश के शहरों में पेट्रोल के दाम 100 के पार चल रहे हैं। बात अगर प्रदेश राजधानी की इंदौर की करें तो यहां पर पेट्रोल 107.26 रुपये और डीजल का भाव 90.92 रुपये प्रति लीटर है। इसके अलावा जबलपुर में पेट्रोल 107.25 रुपये व डीजल 90.90 रुपये और ग्वालियर में 107.12, डीजल 90.77 रुपये प्रति लीटर पर जनता को पंपों पर मिल रहा है।

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल का भाव (Petrol Diesel Price Today 20 December 2021)

शहर का नाम पेट्रोल डीजल

  • दिल्ली 95.41 86.67
  • मुंबई 109.98 94.14
  • कोलकाता 104.67 89.79
  • चेन्नई 101.40 91.43
  • भोपाल 107.23 90.87
  • बेंगलुरु 100.58 85.01
  • पटना 105.92 91.09
  • रांची 98.52 91.56
  • चंडीगढ़ 94.23 80.09
  • लखनऊ 95.28 86.80
  • देहरादून 99.41 87.56
  • दमन 93.02 86.90
  • पणजी 96.38 87.27
  • पोर्ट ब्लेयर 82.96 77.13
  • चंडीगढ़ 94.98 83.89
  • नोएडा 95.51 87.01

इन राज्य में 100 के पार तेल (Petrol Diesel Price Today 20 December 2021)

देश के यह वे राज्य हैं, जहां 100 के पार पेट्रोल का भाव है। इसमें मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख राज्य शामिल हैं। वहीं, महानगरों में पेट्रोल-डीजल सबसे सस्ता दिल्ली और सबसे सस्ता महाराष्ट्र में जनता को मिल रहा है।

100 से कम तेल के दाम (Petrol Diesel Price Today 20 December 2021)

अगर कई राज्यों के शहरों में लोगों को 100 के पार पेट्रोल मिल रहा है तो कई राज्यों के शहरों में 100 के नहीं भी इसके भाव बने हुए हैं। 100 रुपए के नीचे पेट्रोल मिलने वाले शहर पोर्ट ब्लेयर, नोएडा, चंडीगढ़, देहरादून, रांची, शिलांग, पणजी, शिमला, लखनऊ, दिल्ली शामिल है।

सुबह 6 बजे अपडेट होती हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें (Petrol Diesel Price Today 20 December 2021)

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रतिदिन अपडेट की जाती है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी देती हैं, जिसके बाद से देश भर में ताजा रेट्स के अनुसार लोगों को पंपों पर तेल मिलता है।

आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने 3 नवंबर यानी देश में मनाई जा रही छोटी दिपावली के ऐन मौके पर वाहन ईंधन के उत्पाद शुल्क में कटौती की थी जिसके बाद से बढ़े हुए दामों से लोगों को राहत मिली थी और यह राहत का सिलसिला अभी तक भी जारी है। सरकार ने पेट्रोल में 5 रुपए व डीजल में 10 रुपए की कटौती की थी। उसके बाद से देश के विभिन्न राज्यों ने भी अपने यहां वाहन ईंधन पर लगने वाले वैट में कटौती की है।

Also Read : High Court New Order बिना इजाजत पत्नी का फोन कॉल रिकॉर्ड नहीं कर सकता पति: हाईकोर्ट

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT