होम / Rajasthan Election 2023: एग्जिट पोल से पहले सीएम गहलोत का बड़ा बयान, कांग्रेस की जीत को लेकर बताया 3 कारण 

Rajasthan Election 2023: एग्जिट पोल से पहले सीएम गहलोत का बड़ा बयान, कांग्रेस की जीत को लेकर बताया 3 कारण 

Shanu kumari • LAST UPDATED : November 30, 2023, 4:27 pm IST
ADVERTISEMENT
Rajasthan Election 2023: एग्जिट पोल से पहले सीएम गहलोत का बड़ा बयान, कांग्रेस की जीत को लेकर बताया 3 कारण 

Rajasthan Election 2023

India News(इंडिया न्यूज),  Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव पूरा हो चुका है। राज्य के चुनाव प्रचार के दौरान सभी पार्टियों ने जमकर एक दूसरे पर हमला किया है। कांग्रेस और बीजेपी दोनों पार्टियों की ओर से सत्ता में आने का दावा किया जा रहा है। इसी क्रम में आज (गुरुवार) सीएम गहलोत ने कांग्रेस की जीतने के पीछे 3 कारण भी बताया है।

  • भाजपा धर्म को लेकर लोगों में डर बनाती है
  • पीएम मोदी की आंधी अब नहीं रही

गहलोत ने बताए तीन कारण

गहलोत ने तीन कारणों में पहला कारण बताते हुए कहा कि सरकार के खिलाफ कोई सत्ता विरोधी लहर नहीं है। इस बात की जानकारी विशेषज्ञों द्वारा दी गई है। उन्होंने दूसरा कारण सीएम बताया है। गहलोत ने कहा कि इस बात पर भाजपा वोटर भी हां कहेंगे। सीएम ने प्रदेश के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी है। वहीं तीसरा कारण भाजपा की भाषा बताया गया है।

सीएम गहलोत ने कहा कि प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और कई  केंद्रीय मंत्रियों की भाषा जनता को पसंद नही आई है। सीएम गहलोत ने कहा कि एग्जिट पोल चाहे कुछ भी बताए, भाजपा को 5 राज्यों में से किसी में भी जीत नहीं मिलने वाली है। हालांकि गहलोत ने यह भी कहा कि भाजपा धर्म को लेकर लोगों में डर बनाती है। अगर उनका यह धर्म कार्ड चल गया तो फिर शायद बात अलग होगी। अगर नहीं चल पाया तो कांग्रेस की जीत तय है।

राहुल गांधी के समन पर भड़के गहलोत 

इतना ही नहीं सीएम गहलोत कांग्रेस नेता राहुल गांधी के समन मिलने पर भी भड़के नजर आएं। उन्होंने कहा कि 2024 में भाजपा को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को यूपी की सुल्तानपुर अदालत के समन दिया गया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की आंधी अब नहीं रही। इस दौरान सीएम गहलौत ने ईडी और सीबीआई पर भी निशाना साधा है।

Also Read:

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT