होम / Rajasthan Election 2023: राजस्थान की जनता को साधने में लगे पीएम मोदी, 'जादूगर' पर किया वार

Rajasthan Election 2023: राजस्थान की जनता को साधने में लगे पीएम मोदी, 'जादूगर' पर किया वार

Shanu kumari • LAST UPDATED : November 18, 2023, 3:35 pm IST
ADVERTISEMENT
Rajasthan Election 2023: राजस्थान की जनता को साधने में लगे पीएम मोदी, 'जादूगर' पर किया वार

India News (इंडिया न्यूज़), Rajasthan Election 2023: देश में अभी चुनावी माहौल है। इस महीने में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहा है। वहीं अगले लोकसभा चुनाव भी होना है। जिसे लेकर तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। पक्ष-विपक्ष के बीच जुबानी जंग भी शुरु हो चुका है।

भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का खेल भी शुरु हो चुका है। पार्टी के तमाम बड़े नेता लगातार एक दूसरे पर हमला बोल रहे हैं। इसी बीच आज (शनिवार) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान के भरतपुर पहुंचे। जहां उन्होंने प्रदेश के मुखिया अशोक गहलोत पर जमकर हमला किया है।

  • राजस्थान में भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार करेंगे
  • प्रदेश की बहनों-बेटियों के लिए सुरक्षित माहौल बनाएंगे

राजस्थान अपराध और दंगों में अग्रणी राज्य

राजस्थान में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार (अशोक गहलोत) ने अपने 5 साल के राज में राजस्थान को केवल दुख दिया है। इनके राज में अत्याचार, जुल्म और भ्रष्टाचार बढ़ गएं। राजस्थान अपराध और दंगों में अग्रणी राज्य बन चुका है। वहीं जनता भी अब इनहे वोट देने को तैयार नहीं है। ‘जादूगर जी कोनी मिले वोट जी’ का नारा जनता द्वारा दुहराया जा रहा है। जिसका मतलब जनता अब गहलोत को वोट नहीं देना चाहती है। वहीं उन्होंने गहलोत पर हमला करते हुए कहा कि वहीं कुछ लोग खुद को जादूगर कहते हैं, लेकिन वो नहीं जानते कि इस बार जनता बोल रही है कि 3 दिसंबर कांग्रेस छू मंतर।

जा पत्तल में खानों, वा में छेद करनो

इतना ही नहीं पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि ब्रज क्षेत्र में एक प्रसिद्ध कहावत है। अक्सर यहां कहा जाता है कि ‘जा पत्तल में खानों, वा में छेद करनो’। जिसका मतलब है जिस थाली में खाते हैं, उसी में छेद करते हैं। कांग्रेस के लोगों ने यहां के लोगों के साथ कुछ ऐसा ही किया है। वहीं पीएम मोदी ने राजस्थान भाजपा के संकल्प पत्र को शानदार बताया है।

उन्होंने संकल्प के वादों को दोहराते हुए कहा कि हम इसे देश का अग्रणी राज्य बनाएंगे। साथ ही राजस्थान में भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार करेंगे। इसके अलावा प्रदेश की बहनों-बेटियों के लिए सुरक्षित माहौल बनाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो वादे किए हैं उन्हें पूरा करने के लिए हम जी-जान लगा देंगे। बता दें कि राजस्थान मं 25 नवंबर को Rajasthan Election 2023: होना है। जिसके नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किे जाएंगे।

Also Read:

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT