होम / BJP MLA Purnesh Modi: राहुल गांधी पर केस करने वाले बीजेपी विधायक पूर्णेश मोदी को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

BJP MLA Purnesh Modi: राहुल गांधी पर केस करने वाले बीजेपी विधायक पूर्णेश मोदी को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : November 17, 2023, 11:08 pm IST

India News (इंडिया न्यूज), BJP MLA Purnesh Modi: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और नेता राहुल गांधी के खिलाफ बीजेपी के एक नेता ने मानहानि का केस किया था। वो कोई और नहीं बल्कि बीजेपी के विधायक पूर्णेश मोदी थे जिन्हें आज शुक्रवार को पार्टी ने उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। बीजेपी ने पूर्णेश मोदी को दादरा नगर हवेली और दमन का राज्य का प्रभारी नियुक्त किया है।

कौन है पूर्णेश मोदी?

बता दे कि, 58 साल के पूर्णेश मोदी 3 बार से विधायक हैं। जो कि ओबीसी समुदाय से आते हैं और पेशे से वकील हैं। पहली बार वह 2013 में सूरत पश्चिम सीट से उपचुनाव जीतकर वह विधायक बने थे। फिर 2017 और 2022 में उसी सीट से चुने गए थे। इसके साथ ही पिछली बार भी वह एक लाख वोटों के अंतर से चुनाव को जीते थे। साल 2021 में उन्हें पहली भूपेंद्र पटेल सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया था और उन्हें परिवहन, नागरिक उड्डयन, पर्यटन और तीर्थयात्रा विकास जैसे विभाग को सौंपे गए थे।

राहुल गांधी के खिलाफ केस के बाद बने चर्चा में 

बता दें कि, पूर्णेश मोदी की 2019 की एक याचिका की वजह से कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को आपराधिक मानहानि मामले दोषी ठहराया गया था। जिसके कारण उन्हें संसद सदस्य के तौर पर अयोग्य घोषित कर दिया गया था। वहीं राहुल गांधी ने एक रैली में मोदी सरनेम को लेकर कथित विवादास्पद टिप्पणी की थी। जिसको लेकर पूर्णेश मोदी ने आरोप लगाया था कि, कांग्रेस नेता ने पूरे मोदी समुदाय का अपमान किया है। राहुल के खिलाफ केस करने पर पूर्णेश मोदी सुर्खियों में आ गए थे।

ये भी पढ़े-

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Baltimore Bridge Collapse: जहाज पर क्यों फंसे हैं भारतीय? महीनों पहले अमेरिकी पुल से टकराया था जहाज -India News
Biju Vattappara: मलयालम फिल्म निर्माता और लेखक बीजू वट्टप्पारा का 54 साल की उम्र में निधन-Indianews
PBKS VS RR: राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को दिया 145 रन का टारगेट-Indianews
Lok Sabha Election 2024: क्या 2024 के चुनाव में हिन्दू-मुस्लिम ही सबसे बड़ा मुद्दा बन गया है ?, जानें लोगों की राय-Indianews
Lok Sabha Election 2024: क्या पीएम मोदी को तीसरा टर्म मिला तो पाकिस्तान को चूड़ियाँ पहना देंगे ?, जानें लोगों की राय-Indianews
Chandu Champion: Kartik Aaryan अपने होमटाउन में लॉन्च करेंगे फिल्म का ट्रेलर, इस दिन होगा रिलीज -Indianews
Amit Shah: अरविंद केजरीवाल की चुनावी टिप्पणी पर अमित शाह का बड़ा दावा, कहा सुप्रीम कोर्ट की स्पष्ट अवमानना-Indianews
ADVERTISEMENT