होम / मणिपुर हिंसा के बीच इंटरनेट सेवाओं पर बढ़ा प्रतिबंध, सरकार ने जारी किए नए आदेश

मणिपुर हिंसा के बीच इंटरनेट सेवाओं पर बढ़ा प्रतिबंध, सरकार ने जारी किए नए आदेश

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : June 6, 2023, 12:03 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Internet Ban In Manipur, इंफाल: मणिपुर सरकार ने हिंसा प्रभावित इलाकों में शांति और सार्वजनिक व्यवस्था की गड़बड़ी को रोकने के प्रयास में डेटा और इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध को बढ़ा दिया है। सरकार ने तत्काल प्रभाव से 5 दिनों के लिए इंटरनेट और डेटा सेवाओं पर प्रतिबंध बढ़ा दिया है। मणिपुर सरकार द्वारा जारी किए गए नए आदेशों को लेकर घोषणा की गई है। जिसमें राज्य में 5 दिनों के लिए यानी 10 जून की दोपहर 3 बजे तक के लिए इंटरनेट के निलंबन को बढ़ा दिया गया है।

एक महीने से राज्य में बनी हिंसा की स्थिति

ऑल ट्राइबल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ मणिपुर (ATSUM) की 3 मई को हुई एक रैली के बाद राज्य में हिंदू मेइती और आदिवासी कूकी, जो कि ईसाई हैं। उनके बीच हिंसा भड़क गई थी। पूरे राज्य में पिछले एक महीने से हिंसा की स्थिति बनी हुई है। हिंसा के बाद स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए केंद्र सरकार को अर्धसैनिक बलों को तैनात करना पड़ा। सेना और असम राइफल्स के करीब 10 हजार जवानों को मणिपुर में शांति बहाल करने के लिए तैनात किया गया।

दो समूहों के बीच हुई गोलीबारी में 3 की मौत 

बता दें कि इससे पहले सोमवार को सुबह इंफाल पश्चिम जिले में हथियारबंद लोगों के दो समूहों के बीच हुई फायरिंग में 3 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि 4 अन्य घायल हो गए थे। पुलिस ने जानकारी दी कि जिले के कांगचुप इलाके में यह घटना हुई। उन्होंने कहा कि सभी घायलों को इंफाल के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने बताया कि दो समूहों के बीच कांगचुप जिले के सेरोउ में हुई गोलीबारी में 4 लोग घायल हो गए।

Also Read: राहुल गांधी के अमेरिकी दौरे के बीच व्हाइट हाउस का बड़ा बयान, भारतीय लोकतंत्र पर सवाल उठाने वालों को दिया करारा जवाब 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.