होम / SpiceJet Flight Delay: फ्लाइट में देरी होने यात्रियों और कर्मचारियों में बहस, देखें वीडियो

SpiceJet Flight Delay: फ्लाइट में देरी होने यात्रियों और कर्मचारियों में बहस, देखें वीडियो

Shanu kumari • LAST UPDATED : December 6, 2023, 8:17 pm IST

India News(इंडिया न्यूज),  SpiceJet Flight Delay: बेंगलुरु हवाई अड्डे पर 12 घंटे से अधिक समय तक इंतजार करने के बाद स्पाइसजेट की एक उड़ान के 250 से अधिक यात्री अपना आपा खो बैठे और तीखी बहस करने लगे। आज (बुधवार) सुबह 5 बजे उड़ान भरने वाली स्पाइसजेट की बेंगलुरु से मुंबई फ्लाइट के यात्री उस समय निराश हो गए जब उनकी फ्लाइट दोपहर तक भी उड़ान नहीं भर सकी।

यात्रियों की शिकायत 

एक वीडियो में यात्रियों को केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कर्मचारियों के साथ बहस करते हुए देखा जा सकता है। यात्री लगातार उड़ान के प्रस्थान के बारे में अपडेट की मांग रहे हैं। यात्रियों कहना है कि एयरलाइन ने दावा किया है कि कोई तकनीकी समस्या है। प्लेन कब उड़ान भरेगी, इस बारे में कई समय-सीमाएं तय नहीं है।

Also Read:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.