होम / श्रीलंकाई नौसेना ने फिर 12 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, तमिलनाडु सीएम ने PM मोदी से किया ये आग्रह

श्रीलंकाई नौसेना ने फिर 12 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, तमिलनाडु सीएम ने PM मोदी से किया ये आग्रह

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : March 23, 2023, 4:45 pm IST

MK Stalin: तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने श्रीलंकाई नौसेना की तरफ से राज्य के भारतीय मछुआरों को कथित तौर पर परेशान किए जाने को लेकर चिंता जताई की। इसके साथ ही आज गुरुवार को उन्होंने केंद्र सरकार से श्रीलंका की नौसेना द्वारा हिरासत से लिए गए 28 मछुआरों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए हस्तक्षेप करने का भी आग्रह किया है।

श्रीलंका में भारतीय मछुआरों की गिरफ्तारी का मामला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ध्यान में लाते हुए मुख्यमंत्री स्टालिन ने कहा कि उनमें से 12 मछुआरों को आज गुरुवार को गिरफ्तार किया गया है। वहीं मछली पकड़ने वाली दो मशीनीकृत नौकाओं को भी श्रीलंकाई नौसेना ने जब्त कर लिया है।

इस साल 28 भारतीय मछुआरे गिरफ्तार

सीएम एमके स्टालिन ने इस मामले को लेकर कहा, “इस साल ही श्रीलंकाई नौसेना ने अब तक 28 मछुआरों को गिरफ्तार किया और चार मछली पकड़ने वाली नौकाओं को जब्त किया है। यह बेहद निराशाजनक है कि हमारे मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना के हाथों लगातार उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है।” सीएम ने कहा, “तमिलनाडु सरकार की तरफ से भेजे गए विरोध के कई पत्रों के बावजूद यह उत्पीड़न अब भी जारी है। मछुआरों की गिरफ्तारी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं।”

गिरफ्तारी की घटानाओं से मछुआरा समुदाय में बढ़ी निराशा

स्टालिन ने कहा, “मछुआरों व उनकी नौकाओं को हिरासत में लेने की घटनाओं की वजह से मछुआरा समुदाय के लोगों में निराशा की गहरी भावना पैदा होने लगी है। क्योंकि मछली पकड़ना उनकी आजीविका का एकमात्र साधन है।” बता दें कि श्रीलंका के कब्जे में अभी तक तमिलनाडु की मछली पकड़ने वाली कुल 104 नौकाएं हैं। वहीं श्रीलंका की ओर से मछली पकड़ने वाली छोड़ी गई 5 नौकाओं को भी भारत वापस भेजना है। इसके साथ ही पहले से ही 16 भारतीय मछुआरे श्रीलंका की जेलों में कैद हैं।

Also Read: क्या एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं परिणीति चोपड़ा और AAP नेता राघव चड्ढा?, एक साथ हुए स्पॉट, देखें तस्वीरें

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.