होम / श्रीलंकाई नौसेना ने 16 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष ने विदेश मंत्री से की ये अपील

श्रीलंकाई नौसेना ने 16 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष ने विदेश मंत्री से की ये अपील

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : March 12, 2023, 10:02 pm IST

Sri Lanka Navy: श्रीलंकाई जल क्षेत्र से श्रीलंकाई नौसेना ने आज रविवार, 12 मार्च को भारतीय मछुआरों को खदेड़ने के लिए एक विशेष अभियान चलाया है। इस अभियान में 16 भारतीय नागरिकों को श्रीलंकाई नौसेना ने गिरफ्तार किर लिया है। इसके साथ ही नौसेना ने दो नौका भी जब्त किए हैं। इस बात की जानकारी श्रीलंकाई नौसेना ने खुद दी है।

श्रीलंकाई नौसेना ने अनालाईतीवू में किया गिरफ्तार 

सामने आई जानकारी के मुताबिक, पुडुकोटाई जिले के कोट्टईपट्टिनम के 4 मछुआरों और नागापट्टिनम के 12 मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने अनालाईतीवू में गिरफ्तार किया है। श्रीलंकाई नौसेना ने कहा कि श्रीलंकाई जलक्षेत्र में 12 मार्च को अवैध शिकार करने वाले ट्रॉलरों का पीछा करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया था। इस ऑपरेशन के अंतर्गत श्रीलंका के जलक्षेत्र में अवैध शिकार करने वाले कुल 16 भारतीय मछुआरों को दो नावों के साथ गिरफ्तार किया गया है।

तमिलनाडु बीजेपी ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र

वहीं तमिलनाडु भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख अन्नामलाई ने श्रीलंकाई नौसेना की तरफ से गिरफ्तार किए गए सभी भारतीय मछुआरों की सकुशल देश वापसी के लिए विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र भी लिखा है।

Also Read: पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- ‘लंदन में भारत के लोकतंत्र पर उठाए गए सवाल’

Also Read: कश्मीर में श्रद्धा हत्याकांड जैसी वारदात, महिला की हत्या कर किए शव के टुकड़े, आरोपी गिरफ्तार

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.