होम / कश्मीर में श्रद्धा हत्याकांड जैसी वारदात, महिला की हत्या कर किए शव के टुकड़े, आरोपी गिरफ्तार

कश्मीर में श्रद्धा हत्याकांड जैसी वारदात, महिला की हत्या कर किए शव के टुकड़े, आरोपी गिरफ्तार

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : March 12, 2023, 8:04 pm IST

Jammu Crime: मध्य कश्मीर के बडगाम से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक महिला की हत्या करके उसके शव के टुकड़ों को अलग-अलग जगह फेंक दिया है। पुलिस ने इसके आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि 30 वर्षीय महिला स्नातक की पढ़ाई कर रही थी। 7 मार्च से वह लापता थी। पुलिस ने महिला की कॉल डिटेल के आधार पर 8 मार्च को शब्बीर अहमद को हिरासत में लिया है।

पुलिस ने बताया कि शनिवार को आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। 45 वर्षीय आरोपी शब्बीर बडगाम जिले के ओमपोरा इलाके का रहने वाला है और बढ़ई का काम करता है। हालांकि पुलिस अभी तक इस हत्या के मकसद का पता नहीं चल पाया है। वहीं महिला के रिश्तेदारों ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने पहले शादी के लिए महिला के परिवार से संपर्क किया था। मगर उसके प्रस्ताव को महिला ने ठुकरा दिया था। आरोपी शब्बीर पहले से ही शादीशुदा है।

शव के टुकड़े कर लगाया ठिकाने

पुलिस ने जानकारी दी कि पिछले चार दिनों से महिला अपने घर से लापता थी। आरोपी शब्बीर ने इस बात का खुलासा किया है कि उसने महिला की हत्या करके उसके शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। उसने बताया शव के टुकड़ों को उसने रेलवे ब्रिज ओमपोरा तथा सेबदेन सहित अलग-अलग जगहों पर ठिकाने लगा दिया। शनिवार की रात पुलिस ने पीड़िता के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों को बरामद कर लिया है। मामले में पुलिस की जांच जारी है। वहीं मृतक महिला के परिवार का कहना है कि आरोपी शब्बीर अहमद टाइल से संबंधित किसी काम के लिए उसके घर पर आया था।

श्रद्धा हत्याकांड जैसी वारदात

ये मामला राजधानी दिल्ली में श्रद्धा हत्याकांड की तरह ही जघन्य है। श्रद्धा की उसके लिव-इन पार्टनर आफताब ने गला घोंट कर हत्या कर दी थी। जिसके बाद उसके शव के 35 टुकड़ों में काटकर दिल्ली के जंगल में एक-एक करके फेंक दिया था।

Also Read: परेशान है किसान! प्याज की अच्छी फसल के बावजूद नहीं मिल रहा खरीददार

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT