होम / World Oldest Billionaire: ये हैं दुनिया के सबसे उम्रदराज अरबपति, उम्र सुन उड़ जाएंगे होश

World Oldest Billionaire: ये हैं दुनिया के सबसे उम्रदराज अरबपति, उम्र सुन उड़ जाएंगे होश

Raunak Kumar • LAST UPDATED : April 6, 2024, 4:46 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), World Oldest Billionaire: दुनिया की सबसे अमीर लोगों की सूची फोर्ब्स ने बुधवार (3 मार्च) को जारी की थी। इस लिस्ट में कई फेरबदल हुए हैं। फोर्ब्स बिलेनियर लिस्ट 2024 के मुताबिक, अब दुनिया के सबसे अमीर इंसान बर्नार्ड अर्नोल्ट हैं। वहीं भारत के सबसे रईस व्यक्ति मुकेश अंबानी हैं और भारत की सबसे रईस महिला सावित्री जिंदल हैं। खैर आज हम बात कर रहे हैं फोर्ब्स सूची में शामिल सबसे वृद्ध व्यक्ति की। जिनका नाम है जॉर्ज जोसफ और उनकी आयु 102 वर्ष हो चुकी है।

जॉर्ज जोसफ हैं इस कंपनी के मालिक

दरअसल फोर्ब्स बिलेनियर लिस्ट के अनुसार जॉर्ज जोसफ एक अमेरिकी बिजनेसमैन हैं। उन्होंने लॉस एंजेल्स में स्थित इंश्योरेंस कंपनी मरकरी जनरल कॉर्पोरेशन की स्थापना की थी। इस कंपनी ने इंश्योरेंस सेक्टर में सफलता के झंडे गाड़े हैं। जॉर्ज जोसफ की मरकरी जनरल कॉर्पोरेशन में लगभग 35 फीसदी हिस्सेदारी है। वहीं यह एक पब्लिक ट्रेडेड कंपनी है। मरकरी जनरल ऑटोमोबाइल, होम और फायर समेत कई तरह के इंश्योरेंस प्रोडक्ट बेचती है। बता दें कि फोर्ब्स बिलेनियर सूची ने 102 साल के जॉर्ज जोसफ की संपत्ति करीब 1.7 अरब डॉलर आंकी है। साथ ही वह दुनिया के सबसे वृद्ध अरबपति बन गए हैं।

Crude Oil Price Hike: अंतराष्ट्रीय बाजार में फिर उच्चाई छूने लगा कच्चा तेल का दाम, जल्द 100 डॉलर तक जाने के हैं आसार

द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान युद्ध लड़े

बता दें कि, बिजनेसमैन जॉर्ज जोसफ का जन्म 1921 में वेस्ट वर्जीनिया के बेकले में हुआ था। उन्होंने अपनी पढाई हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से मैथ्स एवं फिजिक्स में साल 1949 में पूरी की। जब वह बड़े हो रहे थे तो सारी दुनिया ग्रेट डिप्रेशन की चपेट में थी। यह आर्थिक मंदी पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले चुकी थी। वहीं उन्होंने दूसरे विश्व युद्ध के दौरान फ्लाइट नेविगेटर के तौर पर काम किया। इसके साथ ही इस लड़ाई के दौरान उत्तरी अफ्रीका और इटली में लगभग 50 मिशन पूरे किए। उन्होंने ऑक्सीडेंटल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के साथ लॉस एंजेल्स में काम किया। उन्होंने घर-घर जाकर रात में लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी बेचा करते थे। जिसके बाद उन्होंने मरकरी जनरल कॉर्पोरेशन की स्थापना साल 1962 में की। वहीं उनकी कंपनी का सालाना रेवेन्यू फिलहाल 4.6 अरब डॉलर है।

Aadhar Housing Finance IPO: सेबी ने दी आधार हाउसिंग फाइनेंस के आईपीओ को मंजूरी, 5000 करोड़ रुपये का होगा इश्यू

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT