होम / US Shooting: अमेरिकी सुपरमार्केट में गोलीबारी में आंध्र प्रदेश के व्यक्ति की मौत, वीडियो आया सामने

US Shooting: अमेरिकी सुपरमार्केट में गोलीबारी में आंध्र प्रदेश के व्यक्ति की मौत, वीडियो आया सामने

Raunak Kumar • LAST UPDATED : June 23, 2024, 10:58 pm IST

India News (इंडिया न्यूज), Us Shooting: अमेरिका के अर्कांसस में एक सुपरमार्केट में हुई गोलीबारी में आंध्र प्रदेश के 32 वर्षीय व्यक्ति की भी मौत हो गई। बेहतर आजीविका की तलाश में आठ महीने पहले अमेरिका चले गए दासारी गोपीकृष्ण सुपरमार्केट में काम करते थे। इससे पहले गोलीबारी में चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई थी, जबकि कई लोग घायल हुए थे। दरअसल, शुक्रवार (21 जून) को फोर्डिस के मैड बुचर किराना स्टोर में गोलीबारी हुई। फोर्डिस की आबादी करीब 3,200 है। अर्कांसस राज्य पुलिस निदेशक माइक हैगर ने पुष्टि की है कि संदिग्ध व्यक्ति भी पुलिस के साथ गोलीबारी में घायल हो गया। पुलिस ने संदिग्ध शूटर 44 वर्षीय ट्रैविस यूजीन पोसी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे जेल ले जाया गया है।

इजराइल में क्यों बढ़ी बंदूक की मांग? 42000 महिलाओं ने गन के लिए किया अप्लाई

भारतीय व्यक्ति की हुई मौत

बता दें कि, यह घटना सुबह 11.30 बजे के बाद हुई, जब गोपीकृष्ण चेक-आउट काउंटर पर काम कर रहे थे। एक अज्ञात हमलावर ने स्टोर में घुसकर गोलीबारी की, जिससे गोपीकृष्ण गंभीर रूप से घायल हो गए। सीसीटीवी वीडियो में बंदूकधारी गोपीकृष्ण को गोली मारता हुआ दिखाई दे रहा है। जो मौके पर ही गिरते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद हमलावर काउंटर से कूदकर शेल्फ से कुछ उठाता है। गोपीकृष्ण को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रविवार (23 जून) को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं दासरी गोपीकृष्ण के परिवार में उनकी पत्नी और बेटा हैं।

Iran: ईरान ने इस तरह लिथुआनिया को चकमा दे की जहाजों की तस्करी, पूरी कहानी जान रह जाएंगे दंग-Indianews

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT