होम / Paris Olympics 2024: विनेश फोगाट ने भारत को दिलाया पेरिस ओलंपिक का टिकट, महिलाओं के 50 किग्रा वर्ग में ओलंपिक कोटा की हासिल

Paris Olympics 2024: विनेश फोगाट ने भारत को दिलाया पेरिस ओलंपिक का टिकट, महिलाओं के 50 किग्रा वर्ग में ओलंपिक कोटा की हासिल

Raunak Kumar • LAST UPDATED : April 20, 2024, 11:19 pm IST

India News (इंडिया न्यूज), Paris Olympics 2024: भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने शनिवार (20 अप्रैल) को महिलाओं के 50 किग्रा वर्ग में एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर में बिना एक भी अंक गंवाए फाइनल में पहुंचकर पेरिस ओलंपिक का कोटा हासिल कर लिया। यह पेरिस खेलों के लिए भारत का दूसरा कोटा स्थान है। इससे पहले अंतिम पंघाल ने पिछले साल विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने के साथ 53 किग्रा वर्ग में कोटा अर्जित किया था। 29 वर्षीय महिला पहलवान ने अब अपना लगातार तीसरा ओलंपिक कोटा हासिल कर लिया है। इससे पहले उन्होंने रियो गेम्स (2016) और टोक्यो (2020) में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया था। दरअसल, विनेश फोगाट उन पहलवानों में से हैं, जिन्होंने डब्ल्यूएफआई के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ विरोध किया था। अब उन्होंने एक-एक करके अपने विरोधियों को धराशायी करते हुए एक मजबूत प्रदर्शन किया।

विनेश फोगाट ने कटाया पेरिस का टिकट

बता दें कि, महिला पहलवान विनेश ने अपने शुरुआती मुकाबले में कोरियाई प्रतिद्वंद्वी मीरान चेओन के ऊपर जीत हासिल की। उनका यह मुकाबला एक मिनट और 39 सेकंड में समाप्त हो गया। दरअसल, विनेश की मजबूत पकड़ से बचना मुश्किल था। भारतीय खिलाडी ने तीन बार गट रिंच मूव का इस्तेमाल किया और उसे एक ‘एक्सपोज़’ के साथ मिलाकर मुकाबला ख़त्म किया। वहीं अगला मुकाबला मात्र 67 सेकंड तक चला। कंबोडिया का स्मानांग दित आसान शिकार था। विनेश ने कुछ ही समय में उन्हें पिन करके महिलाओं के 50 किग्रा सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। जिसके बाद विनेश फोगाट को सेमीफाइनल में 19 वर्षीय कजाख पहलवान लौरा गनिक्यज़ी से कुछ प्रतिरोध का सामना करना पड़ा। परंतु उन्होंने अपने युवा प्रतिद्वंद्वी को हरा दिया। बता दें कि विनेश फोगाट चयन ट्रायल जीतने के बाद 50 किग्रा वर्ग में प्रतिस्पर्धा कर रही थीं।

DC vs SRH : सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 267 रन का लक्ष्य, शतक से चूके ट्रैविस हेड-Indianews

पहलवानों ने खोला था ब्रजभूषण के खिलाफ मोर्चा

गौरतलब है कि भारत के मशहूर पहलवानों ने पूर्व डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ मोर्चा खोला था। जिसमें साक्षी मलिक, बजरंग पुनिया, विनेश फोगट और दीपक पुनिया शामिल थे। पहलवानों ने ब्रजभूषण सिंह पर यौन शोषण समेत कई अन्य आरोप लगाए थे। जिसके बाद उनको अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था। जिसके बाद हुए चुनाव में उनके करीबी संजय सिंह अध्यक्ष बने। परंतु पहलवानों के दुबारा विरोध की वजह से उन्हें निष्काषित कर दिया गया। वहीं अब खेल मंत्रालय द्वारा बनाई गई एडहॉक कमेटी सारा काम काज देख रही है।

DC vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद ने रचा इतिहास, बनाए IPL का सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर-Indianews

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Viral News: क्यों शर्मिंदा हुई दिल्ली की ये महिला फिटनेस कोच? लोगों ने नफरती बातों से भरा कमेंट बॉक्स- Indianews
Side Effects of Coconut Oil: चेहरे पर नारियल का तेल लगाने से हो सकते है यह खतरनाक नुकसान, जानें इसके साइड-इफेक्ट्स -Indianews
Sunil Chhetri Announces Retirement: कैप्टन फैंटास्टिक के नाम हैं ये बड़ी उपलब्धियां-Indianews
Vastu Tips: पर्स में इन चीजों के रखने से जीवन में कभी नहीं होती धन की कमी, मां लक्ष्मी की होती है कृपा -Indianews
Breast Tax: स्तन ढकने के लिए देना पड़ता था टैक्स, यह कहानी कर देगी आपके रोंगटे खड़े-Indianews
Hanuman Ji: इन राशियों पर बरसती है हनुमान जी कृपा, इन भाग्यशाली लोगों का देते हैं हमेशा साथ -Indianews
Swati Maliwal: क्या आम आदमी पार्टी ने स्वाति मालीवाल से बदसलूकी मामले को दबाने की कोशिश की?, जानें लोगों की राय-Indianews
ADVERTISEMENT