इंडिया न्यूज (India News), Weather Update, नई दिल्ली: नए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मंगलवार, 23 मई की रात से मौसम करवट लेगा। 3 दिनों तक उत्तर भारत समेत दिल्ली-NCR में बारिश होगी। बुधवार, 24 मई को मध्यम बारिश के साथ ओलावृष्टि की आशंका है। वहीं 26 मई तक तेज बारिश के साथ 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। IMD के मुताबिक, ताजा पश्चिमी विक्षोभ आने से तापमान में गिरावट आएगी। साथ ही हीटवेव की स्थिति काफी कम हो जाएगी।
पंजाब और हरियाणा में भी भीषण गर्मी पड़ रही है। यहां कई जगहों पर 44 डिग्री तक तापमान रिकॉर्ड हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले 2 दिनों में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान और उत्तराखंड में बारिश हो सकती है। उत्तरी राज्यों में लगातार तापमान बढ़ रहा है। मगर पश्चिमी विक्षोभ की वजह से राहत मिली है। आमतौर पर मई और जून के महीने में प्रचंड गर्मी पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश को बेहद प्रभावित करती हैं।
दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर-भारत में आसमान से आग बरस रही है। अधिकतक स्थानों पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। दिल्ली का तापमान बीते दिन सोमवार को 3 डिग्री अधिक 43.7 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं रविवार को 42.9 डिग्री तापमान दर्ज हुआ था। तेज गर्म हवा की वजह से देश की राजधानी दिल्ली में कुछ जगहों पर लू की स्थिति बनी हुई है। जिसके चलते सुबह करीब 10 बजे के बाद लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं उत्तर प्रदेश के प्रयागराज का तापमान 45 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है।
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.