इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली : आज हनुमान जयंती 2022 के पावन अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को अनुपम उपहार देंगे। आज प्रधानमंत्री वीडिया कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गुजरात के मोरबी में भगवान हनुमान की 108 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे। देश में इस प्रतिमा से पहले भी कई प्रतिमाएं है जिनकी ऊंचाई 100 मीटर से ज्यादा है।
बात करें तो दुनियाभर में हनुमानजी की कई प्रतिमाएं हैं। हर तीन या चार साल बाद ऊंची प्रतिमा का रिकॉर्ड टूट जाता है। 100 फीट से ज्यादा की प्रतिमाएं तो देश में अनेक हैं। इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि हनुमान जी की 10 सबसे बड़ी प्रतिमाएं कहां हैं।
पंजाब के अमृतसर के रामतीर्थ में हनुमान जी की यह प्रतिमा स्थापित है। इस मूर्ति की ऊंचाई तकरीबन 80 फीट यानि 24.5 मीटर है। यह मूर्ति मुख्य अमृतसर शहर से मात्र 12 किलोमीटर दूर रामतीर्थ मंदिर वाल्मीकि परिसर में स्थित है। मान्यता है कि यहां महर्षि वाल्मीकि जी का आश्रम था। इसी आश्रम में सीता माता रुकी थी और लव-कुश का जन्म भी यहीं पर हुआ था। इस स्थान पर रामतीर्थ सरोवर भी स्थित है।
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा (सिमरिया कलां) में हनुमान जी की 101 फीट ऊंची प्रतिमा है। यह मंदिर परिसर 5 एकड़ में फैला हुआ है। इस मूर्ति को बनाने के लिए राजस्थान से कारीगरों को बुलाया गया था। इस मूर्ति को नेशनल हाईवे से देखा जा सकता है।
भगवान हनुमान जी की 105 फीट ऊंची प्रतिमा महाराष्ट्र के नंदुरा में स्थित है। मूृर्ति की लंबाई 32 मीटर है। इसे दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी मूर्ति बताया जा रहा है। हनुमान जी का सीना 70 फीट और गदा 30 फीट की है। नंदुरा एक छोटा सा कस्बा है। यह बुलढाणा में आता है। बुलढाणा मशहूर तीर्थ शेगांव से 50 किलोमीटर दूर है। नंदुरा शेगांव से जलगांव की तरफ जाते हुए आता है। यह मूर्ति नेशनल हाईवे से ही नजर आ जाती है। शेगांव मुंबई-कोलकाता हाईवे से जुड़ा है।
दिल्ली में हनुमान जी की 108 फीट ऊंची मूर्ति है। यह मूर्ति करोलबाग मेट्रो स्टेशन के नजदीक स्थित है। यह दुनिया की सबसे बड़ी स्वचालित प्रतिमा है। हनुमान जी की छाती में उनके हाथों के पीछे श्रीराम-सीता विराजमान हैं। यह बताया जाता है कि काफी समय पहले एक संत यहां आए थे।
Happy Hanuman Jayanti 2022 Images
उन्होंने ही भगवान श्रीराम के आदेशानुसार यहां भगवान की प्रतिमा और मंदिर का निर्माण आरंभ करवाया था। मंदिर का निर्माण 1994 में शुरू हुआ था। 13 साल तक मंदिर बनने का कार्य चलता रहा। 2 अप्रैल 2007 को मंदिर का निर्माण संपूर्ण हुआ था।
हिमाचल के जाखू में हनुमान जी की 33 मीटर ऊंची मूर्ति स्थित है। इस मूर्ति को एशिया की सबसे बड़ी मूर्ति भी कहा जाता है। इस मूर्ति की ऊंचाई 108 फीट बताई जाती है। जाखू मंदिर शिमला में स्थित है। यह मंदिर 2296 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। इस मूर्ति की स्थापना 2010 में एचसी नंदा न्यास की तरफ से करवाई गई थी। मूर्ति के लोकार्पण के समय अभिषेक बच्चन और उनकी बहन श्वेता बच्चन नंदा मौजूद रही।
Happy Hanuman Jayanti 2022 Messages
आंध्रप्रदेश में हनुमान जी की सबसे बड़ी प्रतिमा स्थापित है। इस मूर्ति को वीरा अभया अंजनया हनुमान स्वामी कहा जाता है। मूर्ति की ऊंचाई 41 मीटर यानि 135 फीट है। यह आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा में मौजूद है। परितला में इस मूर्ति की स्थापना 2003 में की गई थी। हनुमान जी की यह मूर्ति ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में स्थापित क्राइस्ट की मूर्ति से भी बड़ी है।
इंदौर म्के पितृ पर्वत पर भगवान हनुमान की 71 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित है। इस प्रतिमा का वजन 108 टन है। इस मूर्ति के निर्माण में सोना, चांदी, प्लेटिनम, पारा, एंटीमनी, जस्ता, सीसा और रांगा का प्रयोग किया गया है। इस मूर्ति को ग्वालियर में बनाया गया था। जिसके बाद कई भागों में इस मूर्ति को यहां लाकर स्थापित किया गया। हनुमान जी के ऊपर 18 फीट गोलाकार छत्र लगा है।
Hanuman Jayanti 2022 Whatsapp Status
मूर्ति के सामने पंच धातु से निर्मित 9 बाइ 19 फुट की रामायण स्थापित की गई है। इसकी स्थापना के लिए 121 बाइ 121 फुट का चबूतरा बनाया गया है। अन्य मूर्तियां खड़े हुए हनुमान जी की है। वहीं यह मूर्ति विराजमान अवस्था में है। यह दुनिया की सबसे बड़ी धातु की प्रतिमा है।
आंध्रप्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के नरसन्नापेटा मंडल में विराजित हनुमान मूर्ति की ऊंचाई 175 फुट से भी ऊंची बताई जाती है। इससे भी बड़ी प्रतिमा का राजस्थान के सिरोही जिले के माधव विश्वविद्यालय परिसर में निर्माण चल रहा है जिसकी ऊंचाई 221 फुट होने का दावा किया जाता है।
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.