होम / Myanmar Soldiers: अराकान ने म्यांमार सेना पर तेज की गोलीबारी, भागकर मिजोरम पहुंचे सैकड़ों सैनिक

Myanmar Soldiers: अराकान ने म्यांमार सेना पर तेज की गोलीबारी, भागकर मिजोरम पहुंचे सैकड़ों सैनिक

Rajesh kumar • LAST UPDATED : December 31, 2023, 8:25 am IST
ADVERTISEMENT
Myanmar Soldiers: अराकान ने म्यांमार सेना पर तेज की गोलीबारी, भागकर मिजोरम पहुंचे सैकड़ों सैनिक

India news (इंडिया न्यूज),Myanmar Soldiers: म्यांमार में एक सशस्त्र जातीय समूह द्वारा सैन्य शिविरों पर कब्ज़ा करने के बाद कम से कम 151 सैनिक अपना देश छोड़कर मिज़ाराम के लांग्टलाई जिले में चले गए। असम राइफल्स के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

म्यांमार के कई सैनिक असम राइफल्स की शरण में पहुँच गये

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास उनके शिविरों पर शुक्रवार को अराकान सेना के लड़ाकों ने कब्जा कर लिया था, जिसके बाद वह अपने हथियारों के साथ भाग गए और लोंग्टलाई जिले के तुइसेंटलांग में असम राइफल्स के पास पहुंचे। अधिकारी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से भारतीय सीमा के करीब के इलाकों में म्यांमार सेना और अराकान आर्मी के लड़ाकों के बीच भीषण गोलीबारी हो रही है।

सभी जवान हिरासत में सुरक्षित

अधिकारी ने बताया कि मिजोरम में घुसे म्यांमार सेना के कुछ जवान इस दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें असम राइफल्स द्वारा प्राथमिक उपचार दिया गया। उन्होंने कहा कि म्यांमार सेना के जवान अब म्यांमार सीमा के पास लोंगतलाई जिले के पर्व में असम राइफल्स की सुरक्षित हिरासत में हैं।

किया जा रहा है वापसी का प्रबंध

उन्होंने बताया कि भारत आए सभी म्यांमार सैनिकों को जल्द ही उनके देश वापस भेज दिया जाएगा। इस संबंध में विदेश मंत्रालय और म्यांमार की सैन्य सरकार के बीच बातचीत चल रही है।

यह भी पढ़ेंः-

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT