होम / 18 Oct 2021 Life Imprisonment to Ram Rahim till Death मरते दम तक जेल में रहेगा राम रहीम

18 Oct 2021 Life Imprisonment to Ram Rahim till Death मरते दम तक जेल में रहेगा राम रहीम

Harpreet Singh • LAST UPDATED : February 7, 2022, 6:50 pm IST

अमित शर्मा, पंचकूला:
18 Oct 2021 Life Imprisonment to Ram Rahim till Death:
साध्वी यौन शोषण पत्रकार छत्रपति मर्डर मामले में रोहतक की सुनारिया जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को पंचकूला की स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने एक बार फिर उम्र कैद की सजा सुना दी है। जिसमें गुरमीत सिंह के साथ-साथ बाकी चार दोषियों को भी उम्र कैद की सजा सुनाई गई है। स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने अपने आर्डर में गुरमीत सिंह सहित बाकी दोषियों को सजा सुनाने के साथ-साथ जुर्माना भी लगाया गया है। जिसके चलते गुरमीत सिंह पर 31 लाख तो वहीं बाकी दोषियों पर अलग अलग जुर्माना लगाया गया है।

जिसका 50 प्रतिशत हिस्सा रणजीत सिंह के परिवार वालों को मिलेगा। गुरमीत सिंह को 8 अक्तूबर को ही पंचकूला की स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने दोषी करार दे दिया था, जिसके बाद से गुरमीत सिंह और बाकी दोषियों को सजा सुनाए जाने पर आखिरी आग्रूमेंट्स सीबीआई कोर्ट में चल रही थी। ऐसे में स्पेशल सीबीआई कोर्ट में सोमवार को बचाव पक्ष की ओर से सभी दलीलों को रखा गया, जिसके अंदर सजा को कम से कम करने के लिए कहा गया। जिसके बाद सोमवार शाम को सीबीआई कोर्ट ने दोषियों को सजा सुना दी।

बार-बार हाथ जोड़ते रहे राम रहीम 18 Oct 2021 Life Imprisonment to Ram Rahim till Death

इस दौरान बड़ी बात यह सामने आई, कि सोमवार सुबह ही शुरू हुई सुनवाई के दौरान गुरमीत सिंह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जब कोर्ट में पेश किए गए, तो वो कुछ समय तक खडे रहे। जिसके बाद वो कुर्सी पर बैठ गए। उसके बाद सुनवाई पूरी होने तक, गुरमीत सिंह ने कई बार हाथ जोडकर अपने सामाजिक कार्यों का हवाला दिया। जिस पर सीबीआई कोर्ट ने उन सभी कामों से संबधित एप्लीकेशन को देखा, जो, गुरमीत सिंह की ओेर से पहले ही दी गई थी। जिस पर कहा गया, कि इन कामों का इस केस से क्या वास्ता है। जिसके बाद सीबीआई कोर्ट ने उसे सजा सुना दी।

31 लाख रुपए जुर्माना लगाया 18 Oct 2021 Life Imprisonment to Ram Rahim till Death

वहीं स्पेशल सीबीआई कोर्ट की ओर से जुर्माना भी लगाया गया है। जिसमें गुरमीत सिंह पर 31 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा अवतार सिंह पर 75 हजार रुपए, सबदिल सिंह पर एक लाख 50 हजार रुपए, जसबीर सिंह पर एक लाख 25 हजार रुपए, कृष्ण लाल पर एक लाख 25 हजार रुपए जुर्माना लगाया गया है। इन सभी दोषियों की ओर से दिए जाने वाले जुर्माने की राशि का 50 प्रतिशत हिस्सा रणजीत सिंह के परिवार को दिया जाएगा। सीबीआई कोर्ट में गुरमीत सिंह के वकील अजय वर्मान की ओर से सीबीआई की ओर से दी गई।

सभी दलीलों पर आग्रूमेंट्स किए। जिसके बाद उन्होंने कोर्ट से बाहर मीडिया को बताया कि गुरमीत सिंह तो यहां तक कह रहे हैं, कि वो अभी भी सामाजिक कार्य करना चाहते हैं। लेकिन कोर्ट ने कहा, कि इस बारे में सरकार या जिम्मेवार बॉडी डिसाइड नहीं कर सकती है। वहीं हम इस फैसले के खिलाफ पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में जाएगें। जिसमें अपनी दलीलों को रखेंगें, उन्होंंने कहा, कि एक ही व्यक्ति की गवाही पर सारा केस बनाया गया था, जिसे केस के साढेÞ चार साल बाद सीबीआई इस केस में लेकर आती है। ऐसे में वो हाईकोर्ट में जाएगें।

रणजीत के बेटे ने कहा, भगवान के घर पर देर है, अंधेर नहीं, मेरे पूर्वजों ने बहुत बडी लड़ाई लड़ी, आज वो सफल हुई  18 Oct 2021 Life Imprisonment to Ram Rahim till Death

पंचकूला स्पेशल सीबीआई कोर्ट में इस केस की अभी तक पैरवी रणजीत सिंह का बेटा जगसीर कर रहा था। जगसीर अपने परिवार के साथ सोमवार को भी पंचकूला की स्पेशल सीबीआई कोर्ट में आया हुआ था। जहां उसने बताया कि उसका बचपन बहुत ही अलग तरीके से गुजरा है, उसके परिवार को उसकी फिक्र रहती थी, उन्हें डर रहता था, जिसके कारण उसे तो होस्टल में अपना बचपन गुजारना पडा। 18 Oct 2021 Life Imprisonment to Ram Rahim till Death

सूत्रों के अनुसार रणजीत की मौत के बाद उसके परिवार वालों को गुरमीत सिंह के समर्थकों का बहुत डर बना रहता था।उन्हें कई बार तंग भी किया गया, जिसका आभास उन्हें हो गया था। ऐसे में उन्होंने पहले ही जगसीर की सिक्योरिटी को लेकर कदम उठा लिया था। ऐसे में जगसीर को अपने ही परिवार से अलग रहना पडा। उसे जिस स्कूल या होस्टल में भेजा गया था, उसके बारे में भी परिवार के लोग किसी को कुछ नहीं बताते थे। 18 Oct 2021 Life Imprisonment to Ram Rahim till Death

वहीं उसके परिवार के लोगों ने इस केस को लडा था, ऐसे में सीबीआई की मांग उठाई थी। जिसके बाद अब केस नतीजे पर आ गया। जिस बारे में जगसीर ने कहा,कि भगवान के घर पर देर है, अंधेर नहीं। ऐसे में उनके पूर्वजों ने जो सच की लडाई लडी थी, उसमें रिजल्ट भगवान ने दिया है। फांसी की सजा की मांग कर रहे रणजीत के परिवार को उर्म्र की सजा में भी सकून है। उन्होंने बताया कि रणजीत सिंह हत्याकांड में जो सजा सुनाई गई है, वह पहले सुनाई जा चुकी सजा के साथ ही चलेगी। 18 Oct 2021 Life Imprisonment to Ram Rahim till Death

उधर, फैसला आने के बाद अदालत में मौजूद रणजीत सिंह के बेटे जगसीर ने कोर्ट के फैसले पर संतुष्टि जताई। ज्ञात रहे कि कुछ दिनों पहले कोर्ट ने गुरमीत राम रहीम सहित सभी पांचों को दोषी करार दे दिया था। कोर्ट ने राम रहीम पर 31 लाख रुपए जुर्माना भी लगाया। 18 Oct 2021 Life Imprisonment to Ram Rahim till Death

खट्टा सिंह की गवाही पर दिया जोर 18 Oct 2021 Life Imprisonment to Ram Rahim till Death

इस पूरे मामले में सीबीआई की और से खासतौर पर खट्टा सिंह की गवाही पर जोर दिया गया। जिसमें उसने बयान दिया था कि गुरमीत सिंह ने उसके सामने ही इन दोषियों को रंजीत सिंह का मर्डर करने के आॅर्डर दिए थे। खट्टा सिंह गुरमीत राम रहीम का ड्राइवर रहा हैं। वो उसके सबसे खास लोगो में शामिल था। सीबीआई ने खट्टा सिंह के अलावा इस मामले में दो अन्य लोगों के बयानों को भी सबूत के तौर पर पेश किया था। जिसमे चश्मदीद गवाह सुखदेव सिंह और जोगिंद्र सिंह विशेष थे। उनका कहना था कि जब रणजीत सिंह का मर्डर हुआ। जहां वो गिरा हुआ था, वहां से हत्यारे भाग रहे थे। उन्होंने दोषियों को भागते हुए देखा था।

पंचकूला में लगाई धारा-144 18 Oct 2021 Life Imprisonment to Ram Rahim till Death

दोषियों को सजा सुनाए जाने के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने पंचकूला में धारा-144 लागू कर दी थी। शहर में 17 नाके लगाए जा चुके हैं और इन नाकों पर लगभग 700 जवान तैनात किाए गए थे। वहीं सीबीआई कोर्ट परिसर और चारों प्रवेश द्वार पर आईटीबीपी की चार टुकड़ियां तैनात की गई थीं। हत्याकांड का मुख्य दोषी डेरामुखी गुरमीत राम रहीम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सीबीआई कोर्ट की कार्यवाही के चलते मौजूद रहा, जबकि अन्य चार दोषी कृष्ण कुमार, अवतार, जसवीर और सबदिल को पुलिस कड़ी सुरक्षा में कोर्ट में प्रत्यक्ष रूप से पेश हुए।

कोर्ट ने लगाई ये धाराएं 18 Oct 2021 Life Imprisonment to Ram Rahim till Death

रणजीत सिंह हत्याकांड मामले में बीते 8 अक्टूबर को डेरामुखी गुरमीत राम रहीम सिंह और कृष्ण कुमार को कोर्ट ने आईपीसी की धारा-302 (हत्या), 120-बी (आपराधिक षड्यंत्र रचना) के तहत दोषी करार दिया थौ। वहीं, अवतार, जसवीर और सबदिल को कोर्ट ने आईपीसी की धारा-302 (हत्या), 120-बी (आपराधिक षड्यंत्र रचना) और आर्म्स एक्ट के तहत दोषी करार दिया था।

राम रहीम का राजनेताओं के साथ था उठना-बैठना 18 Oct 2021 Life Imprisonment to Ram Rahim till Death

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख ने अपने मायाजाल को बुनने के लिए और अपने आप को सिक्योर करने के लिए सबसे पहले राजनैतिक संरक्षण लेना चाहा था, जिसमें वो अपने समर्थकों की हरियाणा, पंजाब सहित कई राज्यों में वोट बैंक दिखा कामयाब भी हो गया था।

गुरमीत सिंह ने अपने आसपास अपने विश्वास के लोगों का भी जाल बुना हुआ था, जो उसके बारें में राजनीतिक पार्टियों को और पार्टियों के बारे में उसे जानकारी देते थे। जिसमें ज्यादातर फायदा गुरमीत सिंह को ही होता था। 18 Oct 2021 Life Imprisonment to Ram Rahim till Death

12 अक्टूबर को कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा था 18 Oct 2021 Life Imprisonment to Ram Rahim till Death 

जिस मामले में पंचकूला की स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने गुरमीत सिंह को सजा दी है, और जिसे लेकर गुरमीत सिंह को सीबीआई कोर्ट के सामने रहम की गुहार लगानी पडी, वो मामला असल में ठीक 19 साल पहले शुरू हुआ था। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह के काले कारनामों से पर्दा उठता जा रहा है। कैसे वो अपने डेरे की मदद से उतर भारत के हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान में वोट बैंक तैयार कर रहा था।

सबसे पहले उसने अपने आप को बचाने के लिए राजनीतिक संरक्षण लेने की कोशिश की। वह राजनीतिक पार्टियों को अपना वोट बैंक दिखाने में भी सफल रहा। राजनीतिक पार्टियां इलेक्शन जीतने के लिए उसके डेरे में हाजिरी लगवाती थी। बड़े-बड़े राजनेताओं का उसके साथ उठना बैठना था। गुरमीत सिंह ने अपने आसपास अपने विश्वास के लोगों का भी जाल बुना हुआ था, जो उसके बारें में राजनीतिक पार्टियों को और पार्टियों के बारे में उसे जानकारी देते थे।

13 मई 2002 को प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम गई चिट्ठी 18 Oct 2021 Life Imprisonment to Ram Rahim till Death

रिकॉर्ड के अनुसार 13 मई 2002 को भारत के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर एक चिट्ठी लिखी गई थी। जिसमें मीडिया में भी भेजा गया, लेकिन ज्यादातर ने इसे छापा ही नहीं था। वहीं सिरसा के पत्रकार रामचंद्र छत्रपति ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया था। इस चिट्ठी के बाहर आते ही हरियाणा, पंजाब में विवाद खडा हो गया।

पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या का मामला भी चिटठी से जुड़ा 18 Oct 2021 Life Imprisonment to Ram Rahim till Death

सिरसा के पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या का मामला भी इसी चिट्ठी से जुड़ा था। रामचंद्र ने ही सबसे पहले अपने अखबार में यह चिट्ठी प्रकाशित की थी। उसके बाद छत्रपति ने लगातार मामले को अखबार में छापा था। ठीक उसी समय पर रणजीत सिंह डेरा सिरसा का प्रबंधक था। डेरा प्रमुख को लगा कि इस चिट्ठी को लिखवाने या प्रधानमंत्री तक पहुंचाने में रणजीत सिंह का अहम रोल है। इस चिट्ठी में डेरे के बारे में कई बातें लिखी थी। जानने के लिए खबर पढ़ते रहें…

रणजीत सिंह हत्याकांड की पूरी कहानी 18 Oct 2021 Life Imprisonment to Ram Rahim till Death

10 जुलाई 2002 को डेरे की प्रबंधन समिति के सदस्य रहे कुरुक्षेत्र के रणजीत सिंह की गोली मारकर हत्या की गई थी। क्योंकि डेरा प्रबंधन को शक था कि रणजीत सिंह ने साध्वी यौन शोषण की गुमनाम चिट्ठी अपनी बहन से ही लिखवाई थी। 10 जुलाई 2002 को अपने घर से कुछ ही दूरी पर जीटी रोड के साथ लगते अपने खेतों में नौकरों को चाय पिलाकर वापस घर जा रहा था।

हत्यारों ने अपनी गाड़ी जीटी रोड पर खड़ी की हुई थी, जब रणजीत सिंह अपने खेत से वापिस बाहर आया, तो हत्यारों ने बहुत करीब से उस पर गोलियां चलाई थी। गोलियां चलाने वालों में पंजाब पुलिस का कमांडो सबदिल सिंह, अवतार सिंह, इंद्रसेन और कृष्णलाल शामिल थे। 18 Oct 2021 Life Imprisonment to Ram Rahim till Death

रणजीत सिंह की हत्या करने के बाद हत्यारों ने इस्तेमाल किए गए हथियार डेरे में जाकर जमा करवा दिए थे। रणजीत सिंह डेरा की उच्च स्तरीय प्रबंधन समिति का सदस्य था। वह डेरामुखी के काफी करीब माना जाता था। इतना ही नहीं जब भी डेरा प्रमुख जीटी रोड से निकलता था, तो वह रणजीत सिंह के घर रुककर जाता था।

पहले रणजीत सिंह का घर गांव के बीच में था, लेकिन बाद में उसने जीटी रोड के साथ ही कुछ गज की दूरी पर कोठी बनवाई ताकि डेरामुखी की गाड़ियां गांव की भीड़ में ना जाएं। सूत्रों के अनुसार इतना ही नहीं रणजीत सिंह ने डेरामुखी की सेवा में लाखों रुपये भी खर्च किए थे। डेरा प्रमुख और उसके खासमखास मानते थे, कि डेरे से चिट्ठी बाहर जाने के मामलें में रणजीत सिं की भूमिका है, जिसके चलते उसकी हत्या कर दी गई थी।

तीन लोगों ने दी थी रणजीत सिंह केस में गवाही 18 Oct 2021 Life Imprisonment to Ram Rahim till Death

रणजीत सिंह हत्याकांड में तीन गवाह महत्वपूर्ण थे। इनमें दो चश्मदीद गवाह सुखदेव सिंह और जोगिंद्र सिंह हैं। उनका कहना था कि उन्होंने आरोपितों को रंजीत सिंह पर गोली चलाते हुए देखा था। तीसरा गवाह गुरमीत का ड्राइवर खट्टा सिंह था, जिसके सामने रंजीत को मारने की साजिश रची गई थी। 18 Oct 2021 Life Imprisonment to Ram Rahim till Death

खट्टा सिंह ने अपने बयान में कहा था कि गुरमीत राम रहीम ने उसके सामने ही रंजीत को मारने के लिए बोला था। हालांकि बाद में खट्टा सिंह अदालत के सामने बयान से मुकर गया था। कई साल बाद खट्टा सिंह फिर से कोर्ट में पेश हो गया और गवाही दी। उसकी गवाही के बाद ही कोर्ट ने मामले में सजा सुनाई । 18 Oct 2021 Life Imprisonment to Ram Rahim till Death

पांच साल की कवायद के बाद 2007 में कोर्ट ने मामले में आरोप तय किए 18 Oct 2021 Life Imprisonment to Ram Rahim till Death

रणजीत सिंह हत्याकांड का मामला 14 साल तक तारीख दर तारीख चलता रहा है और 21 अगस्त 2021 को बचाव पक्ष की अंतिम बहस पूरी हुई थी। 26 अगस्त 2021 को कोर्ट ने मामले की फाइनल सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया। 8 अक्टूबर 2021 को रणजीत सिंह हत्या मामले में सीबीआई कोर्ट ने सुनारिया जेल में बंद राम रहीम के साथ कृष्ण लाल, सबदिल, अवतार और जसबीर को दोषी करार दिया। 18 Oct 2021 Life Imprisonment to Ram Rahim till Death

सोमवार शाम को पंचकूला कोर्ट ने डेरा सच्चा सौदा के पूर्व प्रबंधक रणजीत सिंह हत्या मामले में सीबीआई ने सभी दोषियों को सुनाई सजा दी है। कोर्ट ने मामले में मुख्याारोपी गुरमीत राम रहीम, दोषी कृष्ण, सबदिल, जसवीर, अवतार को उम्रकैद की सजा सुनाई है। वहीं, इस केस के एक आरोपी इंदरसैन की मौत हो चुकी है।

साध्वी यौन शोषण मामले में भी सजा काट रहा है गुरमीत सिंह 18 Oct 2021 Life Imprisonment to Ram Rahim till Death

साध्वी यौन शोषण मामले में गुरमीत राम रहीम को 25 अगस्त 2017 को पंचकूला स्पेशल सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया था। जब उसे यहां दोषी करार दिया गया था, तो उसके बाद पंचकूला में गुरमीत सिंह के समर्थकों ने आगजनी, पत्थरबाजी, तोडफोड की घटनाओं को अंजाम दिया था। जिसके चलते पंचकूला में पत्रकारों की गाडियों सहित एक बैंक में आग लगा दी गई थी। 18 Oct 2021 Life Imprisonment to Ram Rahim till Death

पुलिस पर पत्थराव किया गया थातो वहीं गुरमीत सिंह को कोर्ट से भगाने की साजिश को अंजाम देने की कोशिश की गई थी। जिसके चलते एक आईपीएस अधिकारी को गुरमीत सिंह के समर्थक ने थप्पड भी मारा था। इस मामले में अभी तक उन लोगों को मुआवजा नहीं मिला है, जिनकी गाडियों को जलाया गया था, तो वहीं बाकी प्रॉपर्टी का नुकसान हुआ था। 18 Oct 2021 Life Imprisonment to Ram Rahim till Death

छत्रपति रामचंद्र मामले में भी है दोषी 18 Oct 2021 Life Imprisonment to Ram Rahim till Death

गुरमीत राम रहीम को वर्ष 2019 में पत्रकार छत्रपति रामचंद्र के मर्डर मामले में भी सजा सुनाई गई थी। जबकि उसे पहले ही साध्वी यौन शोषण में सजा हो चुकी थी। ऐसे में उसे जेल से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही पेश किया गया था। 18 Oct 2021 Life Imprisonment to Ram Rahim till Death

प्रधानमंत्री को लिखी गई चिट्ठी 18 Oct 2021 Life Imprisonment to Ram Rahim till Death

  • डेरे के महाराज द्वारा सैकड़ों लड़कियों से बलात्कार की जांच करें। श्रीमान जी, निवेदन यह है कि मैं पंजाब की रहने वाली हूं और 5 साल से डेरा सच्चा सौदा सिरसा, हरियाणा (धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा) में साधु लड़की के रूप में कार्य कर रही हूं। मेरे साथ यहां सैकड़ों लड़कियां भी डेरे में 16 से 18 घंटे सेवा करती हैं। हमारा यहां शारीरिक शोषण किया जा रहा है। साथ में डेरे के महाराज गुरमीत सिंह द्वारा यौन शोषण (बलात्कार) किया जा रहा है। 18 Oct 2021 Life Imprisonment to Ram Rahim till Death
  • मैं बीए पास लड़की हूं। मेरे परिवार के सदस्य महाराज के अंध श्रद्धालु हैं, उनकी प्रेरणा से मैं डेरे में साधु बनी थी. साधु बनने के 2 साल बाद एक दिन महाराज गुरमीत की परम शिष्या साधु गुरुजोत ने रात के 10 बजे मुझे बताया कि आपको पिताजी ने गुफा (महाराज के रहने का स्थान) में बुलाया है। मैं क्योंकि पहली बार वहां जा रही थी, मैं बहुत खुश थी। यह जानकर कि आज खुद परमात्मा ने मुझे बुलाया है।
  • गुफा में ऊपर जाकर जब मैंने देखा महाराज बेड पर बैठे हैं। हाथ में रिमोट है, सामने टीवी पर ब्लू फिल्म चल रही है। बेड पर सिराहने की ओर रिवॉल्वर रखा हुआ है। मैं यह सब देखकर हैरान रह गई। मुझे चक्कर आने लगे। मेरे पांव के नीचे की जमीन खिसक गई। यह क्या हो रहा है। महाराज ऐसे होंगे? ऐसा मैंने सपने में भी नहीं सोचा था महाराज ने टीवी बंद किया व मुझे साथ बैठाकर पानी पिलाया और कहा कि मैंने तुम्हें अपनी खास प्यारी समझकर बुलाया है। मेरा यह पहला दिन था। 18 Oct 2021 Life Imprisonment to Ram Rahim till Death
  • महाराज ने कहा कि तुमने हमारे साथ साधु बनते वक्त तन-मन-धन सब सतगुरु के अर्पण करने को कहा था। तो अब ये तन-मन हमारा है। मेरे विरोध करने पर उन्होंने कहा कि इसमें कोई शक नहीं हम ही खुदा हैं। जब मैंने पूछा कि क्या यह खुदा का काम है तो उन्होंने कहा श्रीकृष्ण भगवान थे। उनके यहां 360 गोपियां थीं जिनसे वह हर रोज प्रेम लीला करते थे, फिर भी लोग उन्हें परमात्मा मानते हैं। 18 Oct 2021 Life Imprisonment to Ram Rahim till Death
  • यह कोई नई बात नहीं है हम चाहें तो इस रिवॉल्वर से तुम्हारे प्राणपखेरू उड़ाकर दाह संस्कार कर सकते हैं। तुम्हारे घरवाले इस प्रकार से हमारे ऊपर विश्वास करते हैं व हमारे गुलाम हैं। वह हमारे से बाहर जा नहीं सकते। यह तुमको अच्छे से पता है हमारी सरकार में बहुत चलती है। हरियाणा और पंजाब के मुख्यमंत्री, पंजाब के केंद्रीय मंत्री हमारे चरण छूते हैं। राजनीतिज्ञ हमसे समर्थन लेते हैं, पैसा लेते हैं और हमारे खिलाफ कभी नहीं जाएंगे।
  • हम तुम्हारे परिवार के नौकरी लगे सदस्यों को बर्खास्त करवा देंगे। सभी सदस्यों को अपने सेवादारों (गुंडों) से मरवा देंगे। सबूत भी नहीं छोड़ेंगे। यह तुम्हें अच्छी तरह पता है कि हमने गुंडों से पहले भी डेरे के प्रबंधक फकीर चंद को खत्म करवा दिया था जिनका अता-पता तक नहीं है। न ही कोई सबूत बकाया है, जो कि पैसे के बल पर हम राजनीतिक व पुलिस और न्याय को खरीद लेंगे। 18 Oct 2021 Life Imprisonment to Ram Rahim till Death
  • मेरे साथ मुंह काला किया और पिछले तीन मास में 20-30 दिन बाद किया जा रहा है। आज मुझको पता चला कि मेरे से पहले जो लड़कियां रहती थीं, उन सबके साथ मुंह काला किया गया है। डेरे में मौजूद 35-40 साधु लड़की 35-40 वर्ष की उम्र से अधिक हैं जो शादी की उम्र से निकल चुकी हैं। जिन्होंने परिस्थितियों से समझौता कर लिया है। इनमें ज्यादातर लड़कियां बीए, एमए, बीएड, एमफिल पास हैं। 18 Oct 2021 Life Imprisonment to Ram Rahim till Death
  • मगर घरवालों के अंधविश्वासी होने के कारण नरक का जीवन जी रही हैं। हमें सफेद कपड़े पहनना, सिर पर चुन्नी रखना, किसी आदमी की तरफ आंख न उठाकर देखना, आदमी से 5-10 फुट की दूरी पर रहना महाराज का आदेश है। दिखाने में देवी हैं, मगर हमारी हालत वेश्याओं जैसी है। मैंने एक बार अपने परिवारवालों को बताया कि डेरे में सब कुछ ठीक नहीं है तो मेरे घर वाले गुस्से में होते हुए कहने लगे कि अगर भगवान के पास रहते हुए ठीक नहीं है तो ठीक कहां है। तेरे मन में बुरे विचार आने लग गए हैं।
  • सतगुरु का सिमरण किया कर। मैं मजबूर हूं। यहां सतगुरु का आदेश मानना पड़ता है। यहां कोई भी दो लड़कियां आपस में बात नहीं कर सकतीं। घरवालों को टेलीफोन मिलाकर बात नहीं कर सकतीं। घरवालों का हमारे नाम फोन आए तो हमें बात करने का महाराज के आदेशानुसार हुक्म नहीं है। यदि कोई लड़की डेरे की इस सच्चाई के बारे में बात करती है तो महाराज का हुक्म है कि उसका मुंह बंद कर दो। 18 Oct 2021 Life Imprisonment to Ram Rahim till Death
  • पिछले दिनों बठिंडा की लड़की साधु ने जब महाराज की काली करतूतों का सभी लड़कियों के सामने पदार्फाश किया तो कई साधु लड़कियों ने मिलकर उसे पीटा। जो आज भी घर पर इस मार के कारण बिस्तर पर पड़ी है। जिसका पिता ने सेवादारों से नाम कटवाकर चुपचाप घर बैठा दिया है। जो चाहते हुए भी बदनामी और महाराज के डर से किसी को कुछ नहीं बता रही। 18 Oct 2021 Life Imprisonment to Ram Rahim till Death
  • कुरुक्षेत्र जिले की एक साधु लड़की जो घर आ गई है, उसने अपने घर वालों को सब कुछ सच बता दिया है। उसका भाई बड़ा सेवादार था, जो कि सेवा छोड़कर डेरे से नाता तोड़ चुका है। संगरूर जिले की एक लड़की जिसने घर आकर पड़ोसियों को डेरे की काली करतूतों के बारे में बताया तो डेरे के सेवादार/गुंडे बंदूकों से लैस लड़की के घर आ गए। घर के अंदर से कुंडी लगाकर जान से मारने की धमकी दी व भविष्य में किसी से कुछ भी नहीं बताने को कहा। 18 Oct 2021 Life Imprisonment to Ram Rahim till Death
  • इसी प्रकार कई लड़कियां, जैसे कि जिला मानसा (पंजाब), फिरोजपुर, पटियाला, लुधियाना की हैं, जो घर जाकर भी चुप हैं क्योंकि उन्हें जान का खतरा है। इसी प्रकार जिला सिरसा, हिसार, फतेहबाद, हनुमानगढ़, मेरठ की कई लड़कियां जो कि डेरे की गुंडागर्दी के आगे कुछ नहीं बोल रहीं। इन सब लड़कियों के साथ-साथ मुझे भी मेरे परिवार के साथ जान से मार दिया जाएगा अगर मैं इसमें अपना नाम-पता लिखूंगी, क्योंकि मैं चुप नहीं रह सकती और न ही मरना चाहती हूं। 18 Oct 2021 Life Imprisonment to Ram Rahim till Death
  • जनता के सामने सच्चाई लाना चाहती हूं। अगर आप प्रेस के माध्यम से किसी भी एजेंसी से जांच करवाएं तो डेरे में मौजूद 40-45 लड़कियां, जो कि भय और डर में हैं, पूरा विश्वास दिलाने के बाद सच्चाई बताने को तैयार हैं। हमारा डॉक्टरी मुआयना किया जाए ताकि हमारे अभिभावकों व आपको पता चल जाएगा कि हम कुमारी देवी साधु हैं या नहीं। 18 Oct 2021 Life Imprisonment to Ram Rahim till Death
  • हमारी मेडिकल रिपोर्ट ये साफ बता देगी कि हमारी जिंदगी डेरा सच्चा सौदा के महाराज गुरमीत राम रहीम सिंह जी संत के द्वारा तबाह की गई है। प्रार्थी एक निर्दोष जलालत का जीवन जीने को मजबूर। (डेरा सच्चा सौदा सिरसा) 18 Oct 2021 Life Imprisonment to Ram Rahim till Death

Read More : Accident in Jhansi श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, 11 की मौत

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

पहली नजर में Raghav Chadha पर दिल हार बैठी थी Parineeti, एक्ट्रेस ने सुनाए अनसुने किस्से -Indianews
Lok Sabha Election: अनंतनाग-राजौरी चुनाव टालने की मांग पर बढ़ा विवाद, एनसी और पीडीपी ने जताई नाराजगी-Indianews
Hindu Gods: भगवान विष्णु से लेकर माता लक्ष्मी तक, जानिए देवताओं के प्रिय वाहन और उनके संदेश -Indianews
Delhi Liquor Policy Case: मेरी बेटी निर्दोष है…, केसीआर ने दिल्ली शराब नीति मामले में के कविता के खिलाफ आरोपों से किया इनकार- indianews
अवैध सट्टेबाजी ऐप पर ईडी के समन पर Tamannaah Bhatia का रिएक्शन, कही ये बात -Indianews
पहले एक्टर फिर क्रिकेटर के प्यार में पड़ी Natasa Stankovic, प्रेग्नेंसी के बाद रचाई शादी -Indianews
Lok Sabha Election: चुनावी मैदान में आज बीजेपी का दोहरा वार, पीएम मोदी गुजरात तो अमित शाह तेलंगाना से भरेगे हुंकार-Indianews
ADVERTISEMENT