Amritpal Singh Arrest Operation: खालिस्तानी समर्थक व वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह के सात साथियों को अमृतसर देहात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। SSP ग्रामीण अमृतसर सतिंदर सिंह ने जानकारी दी कि शनिवार रात को उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। साथ ही प्राथमिकी में अमृतपाल मुख्य आरोपी है। मेहतपुर के पास से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरवीर सिंह, हरविंदर सिंह, सावित सिंह, अजय पाल, गुरलाल सिंह, अमनदीप और बलजिंदर सिंह के रूप में की है।

आरोपियों के पास से अवैध हथियार बरामद

इस दौरान अमृतपाल सिंह मौके से फरार हो गया है। पुलिस उसे पकड़ने का लगातार प्रयास कर रही है। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस को 12 बोर के 6 हथियार बरामद हुए हैं। ये सभी हथियार अवैध हैं। गिरफ्तार किए गए 7 आरोपियो में से एक आरोपी हरविंदर सिंह के पास लाइसेंस था। मगर उसके पास से 312 बोर की 139 गोलियां बरामद की गईं। जो कि निर्धारित सीमा से काफी ज्यादा हैं।

अमृतपाल सिंह के सहयोगियों की धरपकड़ जारी

अमृतपाल सिंह के कहने पर ही गुरपेश ने उसे यह गोलियां दी हैं। ये सभी हथियार पुलिस द्वारा बरामद कर लिए गए हैं। खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के सहयोगियों की धरपकड़ आज रविवार को भी जारी रही। बठिंडा पुलिस ने आज रविवार, 19 मार्च को उसके 3 समर्थकों को हिरासत में लिया है। वहीं लुधियाना से भी अमृतपाल के 15 समर्थकों को राउंडअप किया गया है। इसके अलावा खबर आ रही है कि तरनतारन से पुलिस ने उसके आठ साथियों को हिरासत में लिया है।

कई जिलों में लागू धारा 144

हालांकि, इससे पहले शनिवार को खबर मिली थी कि अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। खालिस्तानी समर्थक व वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह पर पंजाब पुलिस शिकंजा कसने के लिए बड़े पैमाने पर राज्यव्यापी तलाशी अभियान चला रही है। जिसके चलते शनिवार को पंजाब के कई जिलों में धारा 144 लागू कर दी गई थी। साथ ही भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है।

Also Read: UP Strike: खत्म हुई बिजली कर्मचारियों की हड़ताल, ऊर्जा मंत्री से वार्ता के बाद की घोषणा

Also Read: ‘3 दिन में नोटिस देकर राहुल गांधी के घर पहुंची…’, पुलिस की दबिश पर कांग्रेस ने उठाए सवाल