होम / PEW Reserch: 70 फीसदी भारतीयों को पसंद है पीएम मोदी, विश्व में बढ़ती भारत के दबदबा को लेकर किया गया दावा

PEW Reserch: 70 फीसदी भारतीयों को पसंद है पीएम मोदी, विश्व में बढ़ती भारत के दबदबा को लेकर किया गया दावा

Ritesh kumar Bajpeyee • LAST UPDATED : August 31, 2023, 1:16 pm IST

India news(इंडिया न्यूज़),PEW Reserch: भारत में आयोजित हो रहे है जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले प्यू रिसर्च सेंटर ने वैश्विक स्तर पर भारत के प्रभाव को लेकर एक सर्वे किया है। इस सर्वे के सवालों में पुछा गया है कि क्या विश्व के सभी देशों में भारत का दबदबा बढ़ा है। इसके जवाब में तकरीबन 68 प्रतिशत भारतीय लोगों का मानना है कि हांल के कुछ वर्षों में भारत का दबदवा पहले से ज्यादा बढ़ा है। इसके साथ ही 80 फीसदी भारतीयों लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोषा जताया है। वहीं इस सर्वे में 12 अन्य देश के 37 फीसदी वयस्क लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी के काम की सराहना की है। बता दें कि प्यू रिसर्च सेंटर द्वारा किए गए सर्वे में भारत के आलावा 24 देश के के 30,861 वयस्क लोग शामिल थे। बताया जा रहा है कि यह सर्वे 20 फरवरी से लेकर 22 कई के बीच किया गया है।

पीएम मोदी के बारे में है यह राय

जारी किए गए सर्वे में 10 से आठ भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अनुकूल विचार रखते हैं। प्रधानमंत्री मोदी का यह दूसरा कार्यकाल है। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी लाल किले के प्राचिर से अपने तीसरे कार्यकाल के लिए भी दावा ठोक चुके है। पीईडब्ल्यू रिसर्च सेंटर के सर्वेक्षण के अनुसार 10 में से सात भारतीय लोगों का मानना है कि, भारत कुछ वर्षों में अधिक प्रभावशाली हुआ है। इसमें यह भी कहा गया है कि विश्व के लोगों का भारत के प्रति आम राय साकारात्मक थी। 46 प्रतिशत लोगों ने भारत के बारे में अनुकूल विचार व्यक्त किए। 34 प्रतिशत लोगों ने प्रतिकुल विचार व्यक्त किए। इसके साथ ही 16 प्रतिशत लोगों ने कोई राय नहीं दी।

इस्राइल के लोगों को भारत पर सबसे ज्यादा भरोषा

प्यू रिसर्च सेंटर के जारी सर्वे में यह बताया गया है कि इस्राइल के लोगों को भारत पर सबसे ज्यादा भरोषा है। वहां के 71 फीसदी लोग आज भारत पर सबसे ज्यादा भरोषा करते है। इस्राइल के 80 प्रतिशत लोगों ने कहा का विचारप साकारात्मक है।

वैश्विक स्तर पर भारत की छवि साकारात्मक 

प्यू रिसर्च सेंटर द्वारा जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले किए गए सर्वे में भारत सहित विश्व को लगभग 24 देशों के 30,861 व्यस्कों ने अपनी प्रतिक्रिया दी। यह सर्वे 24 देशों के लोगों के प्रतिक्रिया पर आधारित है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वैश्विक विचारों को, भारत की बढ़ती हुई वैश्विक शक्ति के दायरे और अन्य देशों के बारे में भारतीयों के विचारों को शामिल किया गया। इस सर्वे में कहा गया कि भारत में नरेंद्र मोदी सरकार की विदेश नीति के कारण आज भारत की वैश्विक स्तर पर साकारात्मक छवि बनी है।

भारतीयो लोगों को सबसे ज्यादा नापसंद चीन और पाकिस्तान

वहीं भारतीयों लोगों के बीच अन्य देशों के लिए भी सर्वे किया गया। जिसमें अमेरिका, रुस और चीन के बारे में अलग-अलग देशों के प्रति अलग-अलग विचार है। 65 फीसदी भारतीय वयस्क अमेरिका को अनुकूल दृष्टि से देखते हैं, जबकि विश्व स्तर पर अमेरिका के लिए औसत अनुकूलता रेटिंग 59 फीसदी है। वहीं करीब 57 फीसदी भारतीय रुस को अनुकूल दिष्टी से देखते है। भारतीयो लोगों ने सबसे ज्यादा नापसंद चीन और पाकिस्तान को किया। 67 फीसदी भारतीय लोगों ने बीजिंग और 73 फीसदी ने इस्लामाबाद के प्रति नकारात्मक रवैया दिखाया।

यह भी पढ़े

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Federation Cup 2024 : नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण पदक किया अपने नाम-Indianews
Kartik Aaryan ने की बड़ी घोषणा, शुरू हो रहा है ICC मैन T20 वर्ल्ड कप, इस प्लेटफॉर्म पर फ्री में देख सकेंगे मैच -Indianews
Zomato: पनीर बिरयानी में मिला चिकन, व्यक्ति ने कहा आहत हुईं धार्मिक भावनाएं, ज़ोमैटो ने दी प्रतिक्रिया-Indianews
टीवी पर वापसी नहीं करेंगे Kapil Sharma, इस फेमस कॉमेडियन ने उनके शो को किया रिप्लेस -Indianews
Karnataka: प्रेम प्रस्ताव को ठुकराने पर सिरफिरे आशिक ने ली महिला की जान, मामला जान सब हैरान-Indianews
Earth Poles: पृथ्वी के ध्रुव लगातार घूम रहे, जानिए क्यों बना हुआ है ये चिंता का कारण-Indianews
KP.2 COVID वैरिएंट के लगभग 100 मामले, क्या हमें संक्रमण की एक नई लहर के लिए तैयार रहना चाहिए?-Indianews
ADVERTISEMENT