27
बेंगलुरु में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, जहां मैटरनिटी फोटोशूट की खुशियां मातम में बदल गई. एक 3 साल का मासूम बच्चा खेलते समय फोटोशूट के लिए बनाए गए पानी के कुंड में गिर गया. समय पर ध्यान न जाने के कारण बच्चे की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई.
क्या है पूरी घटना?
यह हादसा शनिवार को बेंगलुरु में हुआ. 3 साल का मासूम बच्चा, जिसका नाम लक्ष्मी (Lakshmeer) था, अपनी मां स्वाति के साथ एक फोटोशूट के लिए गया था. स्वाति अपने दोस्त के मैटरनिटी फोटोशूट में शामिल होने गई थी. इसी दौरान बच्चा पास ही खेल रहा था.
कैसे हुआ हादसा?
फोटोशूट के लिए लोकेशन पर एक छोटा सा वॉटर पूल (पानी का कुंड) बनाया गया था. खेलते-खेलते बच्चा अचानक उस पूल में गिर गया. वहां मौजूद लोगों का ध्यान इस तरफ नहीं गया और समय पर मदद न मिल पाने के कारण बच्चा पानी में डूब गया. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
पुलिस की कार्रवाई
बच्चे के पिता चरण काम के सिलसिले में विदेश में थे और हादसे की खबर मिलते ही वापस लौट रहे है. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है कि क्या फोटोशूट के दौरान सुरक्षा में कोई लापरवाही बरती गई थी.