Aadhaar Update Alert for Children: वर्तमान समय में हर किसी की पहचान के लिए आधार कार्ज अनिवार्य हो गया है. बच्चे हों या बड़े हों, सभी को अपने हर छोटे से छोटे और बड़े से बड़े काम के लिए आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है. ये लोगों की पहचान के लिए एक महत्वपूर्ण सरकारी डॉक्यूमेंट है. इसके कारण आधार कार्ड में आपकी सभी जानकारियां अपडेट होनी जरूरी हैं. हाल ही में आधार कार्ड अपडेट को लेकर ही UIDAI की तरफ से जानकारी दी गई है कि सभी अभिभावकों को उनके बच्चों के आधार कार्ड को अप-टू-डेट रखना जरूरी है. इसके लिए उनका बायोमेट्रिक अपडेट करवाना जरूरी है.
क्यों जरूरी है बायोमेट्रिक अपडेट?
UIDAI के नियमों के अनुसार, बच्चों के लिए बनाए गए आधार कार्ड में दो बार बायोमेट्रिक अपडेट कराना जरूरी होता है. सबसे पहले 5 साल की उम्र में और दूसरी बार 15 साल की उम्र में अपडेट कराना जरूरी है. इस प्रोसेस को मैंडेटरी बायोमेट्रिक अपडेट कहा जाता है. इसके तहत बच्चों के फोटो, फिंगरप्रिंट और आंखों की स्कैनिंग को दोबारा रजिस्टर कराया जाता है. UIDAI की तरफ से अकसर लोगों को सलाह दी जाती है कि अगर बच्चों का आधार कार्ड अपडेट नहीं किया जाता है, तो आगे चलकर उनकी पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं के रजिस्ट्रेशन कराने में दिक्कत आ सकती है. इसके कारण समय रहते हुए 5 साल और 15 साल की उम्र पर आधार कार्ड में अपडेट जरूर कराएं.
कितना होता है बायोमेट्रिक अपडेट का खर्च?
अगर आप अपने बच्चों के आधार कार्ड को अपडेट कराना चाहते हैं, तो 30 सितंबर 2026 तक बायोमेट्रिक अपडेट करवाने के लिए कोई चार्जेस नहीं लगते. हालांकि उसके बाद इसके लिए 125 रुपये का शुल्क लग सकता है. नियमों के अनुसार, पहली बार 5 से 7 साल के उम्र के बच्चे और दूसरी बाद 15 से 17 साल के बच्चे इसे मुफ्त में अपडेट करा सकते हैं. हालांकि अगर आप बायोमेट्रिक अपडेट कराते हैं, तो इसके लिए 125 रुपये का चार्ज लगता है.
बाल आधार
बता दें कि 5 साल से कम उम्र के बच्चों के आधार कार्ड को बाल आधार कहा जाता है. इसके लिए उनसे बायोमेट्रिक डिटेल्स और आंखों का स्कैन नहीं कराया जाता है. इस आधार कार्ड को बनवाने के लिए जन्म प्रमाण पत्र की जरूरत पड़ती है. इसके साथ ही माता-पिता में से किसी एक का आधार कार्ड लिंक कराना जरूरी होता है.
कैसे कराएं बायोमेट्रिक अपडेट?
- बच्चे का पुराना आधार कार्ड और माता-पिता के आधार कार्ड के साथ ही जरूरी दस्तावेज लेकर पास के आदार सेंटर जाना होगा.
- इसके बाद बायोमेट्रिक प्रक्रिया यानी बच्चे के फिंगरप्रिंट और आंखों की स्कैनिंग के साथ ही नई फोटो ली जाएगी.
- यहां आपको आधार कार्ड के लिए एक छोटा सा फॉर्म भरना होगा. इसमें बच्चों की जानकारी भरी जाती है और उन्हें वेरिफाई की जाती है.
- आधार कार्ड को अपडेट करने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको एक रसीद मिलेगी. इससे आप बाद में आधार अपडेट का स्टेटस चेक किया जा सकता है.