होम / Aam Aadmi Party: सरकारी आवास की मरम्मत में खर्च किए 29 करोड़, केजरीवाल के बंगले को लेकर RTI से हुआ खुलासा

Aam Aadmi Party: सरकारी आवास की मरम्मत में खर्च किए 29 करोड़, केजरीवाल के बंगले को लेकर RTI से हुआ खुलासा

Shanu kumari • LAST UPDATED : January 9, 2024, 5:46 pm IST
Aam Aadmi Party: सरकारी आवास की मरम्मत में खर्च किए 29 करोड़, केजरीवाल के बंगले को लेकर RTI से हुआ खुलासा

Arvind Kejriwal

India News(इंडिया न्यूज़), Aam Aadmi Party: आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविन्द केजरीवाल का बंगला इन दिनों चर्चे में हैं। उन्होंने अपने आवास पर मरम्मत के लिए साल 2015 से 2022 के बीच ₹29 करोड़ खर्च कर दिए। यह खुलासा एक RTI के माध्यम से हुआ है है। जिसे लेकर लगातार भाजपा द्वारा तंज कसा जा रहा है।

सोशल मीडिया पर पोस्ट 

सोशल मीडिया एक्स (पहले ट्वीटर) पर सुमित जोशी नाम के शख्स ने इस RTI की एक फोटो शेयर की है। इस RTI में प्रश्न पूछा गया था कि केजरीवाल के दिल्ली के आधिकारिक आवास पर वर्ष 2015 से लेकर वर्ष 2022 तक सिविल कामों (इलेक्ट्रिक वायरिंग, प्लंबिंग और लकड़ी के काम) पर कितना पैसा खर्च किया गया और इसका ठेका किसे दिया गया?

RTI के बाद ये जवाब मिला

RTI के जवाब में दिल्ली के लोक निर्माण विभाग (PWD) ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि 31 मार्च 2015 से 27 दिसम्बर 2022 तक केजरीवाल के आवास में प्लंबिंग (टोंटी, पाइप और पानी की आपूर्ति से जुड़े अन्य काम), बिजली के कामों और लकड़ी के कामों पर ₹29.56 करोड़ खर्चे गए हैं। इसके अलावा PWD विभाग ने यह काम करने वाले ठेकेदारों के विषय में भी जानकारी दी है।

बीजेपी ने केजरीवाल की ईमानदारी पर उठाया सवाल

आरटीआई के सामने आने के बाद भाजपा ने केजरीवाल के आवास में मरम्मत पर ₹29 करोड़ खर्चने को लेकर प्रश्न खड़े किए हैं। भाजपा ने इसे केजरीवाल का नवाबी ठाठ बताया है।

वहीँ, भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने इस पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने इसे जनता की जगह अपना विकास करना बताया है। इसके अलावा शहजाद पूनावाला ने केजरीवाल को दिल्ली का महाठग बताया है।

Also Read:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT