होम / AAP: इंडिया गठबंधन को लेकर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान, जानें क्या कहा

AAP: इंडिया गठबंधन को लेकर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान, जानें क्या कहा

Shanu kumari • LAST UPDATED : October 23, 2023, 5:53 pm IST

India News (इंडिया न्यूज), AAP: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज (सोमवार) पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जमकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने देश के उत्थान के लिए एक काम नहीं किया है। आज जनता इंडिया अलायंस को बीजेपी के विकल्प के रुप में देखती है।

अगले साल होने वाली लोकसभा चुनाव को लेकर सारी पार्टियों में हलचल तेज हो गई है। एक ओर मोदी सरकार तो वहीं दूसरी तरफ सारी विपक्षी पार्टी एकजुट हो गई है। सत्तारुढ़ पार्टी को सत्ता हटाने के लिए विपक्ष पार्टियों ने मिलकर इंडिया गठबंधन का निर्माण किया है। जिसमें कांग्रेस, आम आदमी पार्टी समेत कई अन्य पार्टियों एकजुट हुए हैं।

इंडिया टिका तो बीजेपी नहीं टिकेगा

आगे उन्होंने कहा कि ”आज देश के लोगों के सामने तीन परेशानियां हैं। जिसमें महंगाई, बेरोजगार और भ्रष्टाचार शामिल हैं। सरकार के पास इनका कोई जवाब नहीं है। उन्होंने लोगों से निवेदन करते हुए कहा कि अब हमें खूब मेहनत करनी पड़ेगी।”

वहीं सीएम केजरीवाल ने इंडिया अलायंस की तारीफ करते हुए कहा कि पहले लोगों का कहना था कि उनके पास कोई दूसरा विकल्प नहीं है। अब इंडिया अलायंस के बनने के बाद लोगों का कहना है कि अगर इंडिया गठबंधन टिक गया तो, साल 2024 में बीजेपी नहीं टिकेगी।

अंधभक्तों से मत उलझें

इसके साथ केजरीवाल ने अपने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि “आप लोगों की यह जिम्मेदारी है कि एक-एक घर में जाकर अपने-अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से अपनी कॉलोनी के लोगों से बात करें।

उन्हें बताएं कि अगर तरक्की चाहते हो और अपने परिवार का भला चाहते हो तो इस बार इन्हें (बीजेपी) भगाओ।” साथ ही उन्होंने कहा कि आप सब बीजेपी के अंधभक्तों से दूर रहें। “अंधभक्तों से ना उलझें, देशभक्तों से बात करें। जो देश भक्त है वह आपकी बात सुनेगा।”

Also Read:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Numerology Lucky Gemstones: मूलांक से जानें अपना लकी स्टोन, होंगे शानदार लाभ
IPL 2024: गुजरात के खिलाफ कोहली ने खेली आतीशी पारी, इन रिकॉर्डस को किया अपने नाम-Indianews
IPL 2024 के बीच अनुष्का शर्मा और बच्चों संग समय बिताने के लिए मुंबई लौटे Virat Kohli! नेटिजन्स ने दिए रिएक्शन -Indianews
Revanth Reddy Summoned : तेलंगाना के सीएम को दिल्ली पुलिस का समन, अमित शाह के वीडियो से जुड़ा है मामला
PM Modi: दिल्ली कोर्ट ने पीएम मोदी पर किसी भी चुनाव लड़ने पर 6 साल का प्रतिबंध लगाने की मांग वाली याचिका को किया खारिज
X Down in India: 5 दिन के अंदर दूसरी बार डाउन हुआ एक्स, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने दिया रिएक्शन-Indianews
Kangana Ranaut ने रामायण में Ranbir Kapoor को भगवान राम के रूप में साइन करने पर की आलोचना, नितेश तिवारी पर किया कटाक्ष -Indianews
ADVERTISEMENT