होम / IPL 2024 के बीच अनुष्का शर्मा और बच्चों संग समय बिताने के लिए मुंबई लौटे Virat Kohli! नेटिजन्स ने दिए रिएक्शन -Indianews

IPL 2024 के बीच अनुष्का शर्मा और बच्चों संग समय बिताने के लिए मुंबई लौटे Virat Kohli! नेटिजन्स ने दिए रिएक्शन -Indianews

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : April 29, 2024, 3:21 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Virat Kohli Back to Mumbai to Spend Time With Anushka Sharma: विराट कोहली (Virat Kohli) दुनिया के सबसे पसंदीदा क्रिकेटरों में से एक हैं। उन्होंने अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) से शादी की है और उनके दो बच्चे हैं, वामिका कोहली (Vamika Kohli) और अकाय कोहली (Akaay Kohli)। विराट इन दिनों आईपीएल 2024 (IPL 2024) के मैचों में व्यस्त हैं। क्रिकेटर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के सदस्य के रूप में टूर्नामेंट खेल रहें है, जिसके लिए उन्हें देश भर में यात्रा करनी है। अनुष्का शर्मा और बच्चे, वामिका और अकाये मुंबई वापस आ गए हैं। हाल ही में विराट को मुंबई लौटते हुए देखा गया। फैंस क्रिकेटर पर जमकर प्यार बरसा रहें हैं।

आईपीएल 2024 के मैचों के बीच मुंबई लौटे विराट कोहली

आपको बता दें कि आज यानी 29 अप्रैल को विराट कोहली को छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर देखा गया। विराट कैजुअल लुक में नजर आए। उन्होंने काली पतलून और बेज रंग की टी-शर्ट पहनी थी। उन्होंने मास्क लगा रखा था, लेकिन देश-दुनिया के सबसे चहेते क्रिकेटरों में से एक को पहचानना मुश्किल नहीं है। फैंस उनके पास जमा हो गए और तस्वीरें मांगने लगे। यात्रा करने के बावजूद क्रिकेटर ने खुशी-खुशी फैंस के साथ तस्वीरें शेयर कीं। नेटिजन्स कमेंट्स में उनकी वापसी पर चर्चा कर रहें हैं।

Kangana Ranaut ने रामायण में Ranbir Kapoor को भगवान राम के रूप में साइन करने पर की आलोचना, नितेश तिवारी पर किया कटाक्ष -Indianews – India News

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

दोबारा पिता बनेंगे MS Dhoni, वाइफ साक्षी धोनी ने मैच के दौरान अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा, लिखी ये बात -Indianews – India News

विराट, अनुष्का और बच्चों के साथ समय बिताने के लिए लौटे मुंबई!

कुछ नेटिज़न्स ने पोस्ट पर टिप्पणी की है कि विराट कोहली अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए मुंबई की यात्रा कर रहें हैं। अनुष्का शर्मा हाल ही में बच्चों, वामिका कोहली और अकाय कोहली के साथ मुंबई वापस आई हैं। खैर, इस आईपीएल 2024 सीज़न के दौरान विराट को अक्सर मुंबई हवाई अड्डे पर आते-जाते देखा गया है। इसलिए, नेटिज़न्स को लगता है कि विराट एक पेशेवर की तरह एक पति और एक पिता के कर्तव्यों को पूरा कर रहें है।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

PBKS VS RR: राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को दिया 145 रन का टारगेट-Indianews
Lok Sabha Election 2024: क्या 2024 के चुनाव में हिन्दू-मुस्लिम ही सबसे बड़ा मुद्दा बन गया है ?, जानें लोगों की राय-Indianews
Lok Sabha Election 2024: क्या पीएम मोदी को तीसरा टर्म मिला तो पाकिस्तान को चूड़ियाँ पहना देंगे ?, जानें लोगों की राय-Indianews
Chandu Champion: Kartik Aaryan अपने होमटाउन में लॉन्च करेंगे फिल्म का ट्रेलर, इस दिन होगा रिलीज -Indianews
Amit Shah: अरविंद केजरीवाल की चुनावी टिप्पणी पर अमित शाह का बड़ा दावा, कहा सुप्रीम कोर्ट की स्पष्ट अवमानना-Indianews
Google Photos में आया शानदार फीचर, बोलकर भी ढूंढ़ सकेंगे अपनी फेवरेट फोटो-Indianews
Hair Fall Control: रात को सोने से पहले इन हेयर केयर रूटीन को करें फॉलो, बाल झड़ना होगा कम -Indianews
ADVERTISEMENT