होम / Abhishek Ghosalkar: फेसबुक लाइव के दौरान मारे गए शिवसेना पार्टी के पूर्व विधायक से जुड़े 5 तथ्य, जानकर हो जाएंगे दंग

Abhishek Ghosalkar: फेसबुक लाइव के दौरान मारे गए शिवसेना पार्टी के पूर्व विधायक से जुड़े 5 तथ्य, जानकर हो जाएंगे दंग

Reepu kumari • LAST UPDATED : February 9, 2024, 9:37 am IST

India News (इंडिया न्यूज), Abhishek Ghosalkar: शिव सेना पार्टी के पूर्व विधायक विनोद घोसालकर के बेटे अभिषेक घोषालकर को आज (गुरुवार) मुंबई में गोलीबारी की घटना में गोली मार दी गई। घोसालकर को दहिसर क्षेत्र के करुणा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी मौत हो गई। मिल रही जानकारी के मुताबिक  कुल तीन गोलियां चलीं है। बता दें कि इस वारदात को गुरुवार को मुंबई में फेसबुक लाइव के दौरान एक स्थानीय कार्यकर्ता मौरिस नोरोन्हा ने गोली मारकर हत्या कर दी। जिसके बाद उन्होंने खुद भी अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जानते हैं उनके मौत से जुड़े पांच तथ्य के बारे।

अभिषेक घोसालकर के बारे में 5 तथ्य

  • अभिषेक घोसालकर उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी के वफादार पूर्व विधायक विनोद घोसालकर के बेटे थे।
  • 40 वर्षीय अभिषेक घोसालकर पूर्व नगरसेवक थे।
  • श्री घोसालकर मुंबई जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के निदेशक थे।
  • उन्होंने 2013 में तेजस्वी दारेकर से शादी की।
  • उनके पिता, विनोद घोसालकर, 2009 से 2014 तक महाराष्ट्र विधान सभा के सदस्य थे। उन्होंने ग्रेटर मुंबई नगर निगम में नगरसेवक के रूप में भी काम किया है।

भूमि विवाद का मामला

वहीं गोलीबारी आपसी विवाद के कारण हमला किया गया। घटना स्थल पर पुलिस अधिकारी मौजूद हैं।  यह घटना महाराष्ट्र के उल्हासनगर में भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ द्वारा कथित तौर पर शिवसेना नेता (शिंदे गुट) महेश गायकवाड़ को गोली मारने के कुछ दिनों बाद सामने आई है। उल्हासनगर की मजिस्ट्रेट अदालत ने गणपत गायकवाड़ को 14 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना महाराष्ट्र के ठाणे जिले में भूमि विवाद को लेकर हुई।

Also Read:-

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.