होम / नोएडा के 'गालीबाज' श्रीकांत त्यागी को लगा हाईकोर्ट से झटका, नहीं मिली जमानत

नोएडा के 'गालीबाज' श्रीकांत त्यागी को लगा हाईकोर्ट से झटका, नहीं मिली जमानत

Umesh Kumar Sharma • LAST UPDATED : September 23, 2022, 4:23 pm IST

इंडिया न्यूज, नोएडा, (‘Abusive’ Shrikant Tyagi) : नोएडा के गालीबाज श्रीकांत त्यागी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुक्रवार को श्रीकांत त्यागी की जमानत याचिका को खारिज कर अगली सुनवाई 17 अक्टूबर को निश्चित की है। गौरतलब है कि नोएडा की ओमेक्स सिटी में महिला के साथ अभद्रता के मामले में श्रीकांत को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी श्रीकांत त्यागी की जमानत याचिका पर गुरुवार को सुनवाई हुई। मामले में कोर्ट ने श्रीकांत त्यागी की जमानत पर फैसला सुरक्षित रख लिया था।

महिला से अभद्रता करने के आरोप में गत माह किया गया था गिरफ्तार

मालूम हो कि गत माह महिला के साथ अभद्रता करने के मामले में श्रीकांत त्यागी को पुलिस ने मेरठ से गिरफ्तार किया था। पुलिस द्वारा पूछताछ करने के दौरान श्रीकांत ने बताया था कि महिला के साथ की गई अभद्रता के लिए उसे दुख है। उसने पुलिस को बताया कि उसने गलती आवेश में आकर की थी। जिसका उसे खेद है। आरोपी अपने आप को कोर्ट में सरेंडर करने की कोशिश में था।

आरोपी ने कोर्ट में किया था आवेदन

आरोपी अपनी जमानत के लिए कोर्ट में आवेदन भी किया था। गिरफ्तारी के बाद त्यागी को सूरजपुर स्थित जिला न्यायालय लाया गया था। जहां उसे न्यायालय के आदेश पर उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में लुकसर स्थित जिला जेल में भेज दिया गया था। तभी से वह जेल में बंद है।

ये भी पढ़े : सरकार का फोकस अब ग्रीन ग्रोथ और ग्रीन जॉब्स पर : प्रधानमंत्री

ये भी पढ़े :  Kerala Bandh : छापों के विरोध में केरल में पीएफआई का प्रदर्शन, तोडफोड़, बम फेंके

ये भी पढ़े : बारिश से अभी नहीं मिलेगी राहत, 17 राज्यों में अलर्ट

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Numerology Lucky Gemstones: मूलांक से जानें अपना लकी स्टोन, होंगे शानदार लाभ
IPL 2024: गुजरात के खिलाफ कोहली ने खेली आतीशी पारी, इन रिकॉर्डस को किया अपने नाम-Indianews
IPL 2024 के बीच अनुष्का शर्मा और बच्चों संग समय बिताने के लिए मुंबई लौटे Virat Kohli! नेटिजन्स ने दिए रिएक्शन -Indianews
Revanth Reddy Summoned : तेलंगाना के सीएम को दिल्ली पुलिस का समन, अमित शाह के वीडियो से जुड़ा है मामला
PM Modi: दिल्ली कोर्ट ने पीएम मोदी पर किसी भी चुनाव लड़ने पर 6 साल का प्रतिबंध लगाने की मांग वाली याचिका को किया खारिज
X Down in India: 5 दिन के अंदर दूसरी बार डाउन हुआ एक्स, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने दिया रिएक्शन-Indianews
Kangana Ranaut ने रामायण में Ranbir Kapoor को भगवान राम के रूप में साइन करने पर की आलोचना, नितेश तिवारी पर किया कटाक्ष -Indianews
ADVERTISEMENT