What is hindu rituals: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड सिंगर निक जोनस आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. इस जोड़ी की गिनती दुनिया के पावर कपल्स में की जाती है. उनकी लव स्टोरी और केमिस्ट्री ऐसी है कि किसी को भी उनसे रश्क हो जाए. यही वजह है कि, दुनिया के कोने-कोने तक प्रियंका और निक हर जगह छाए रहते हैं. हाल में प्रियंका चोपड़ा और निक की जोड़ी फिर चर्चा में है. वजह… दोनों ने एक बार फिर कपल गोल्स सेट किए हैं. निक ने खुलासा किया कि प्रियंका से शादी ने उन्हें भारतीय संस्कृति और हिंदू परंपराओं की एक नई दुनिया से जोड़ा है. इसलिए अब वे भारतीय परंपरा की गहराई से जुड़ाव महसूस करते हैं. साथ ही बताया कि, वे अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास को एक मल्टीकल्चरल और मल्टी-रिलीजियस घर में ‘रियल हिंदू वैल्यूज’ के साथ परवरिश कर रहे हैं. बता दें कि, निक ने यह खुलासा सच संग शो में बातचीत के दौरान किया.
‘भारत से जुड़ी हैं सबसे प्यारी यादें’
बातचीत में निक जोनस कहते हैं कि, ‘जब मैं पहली बार भारत गया था तो प्रियंका के परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताया, जो मेरे लिए एक आश्चर्यजनक अनुभव था. उन्होंने माना कि उनकी जिंदगी की कई सबसे प्यारी यादें भारत से जुड़ी हुई हैं, जो कमाल की हैं. यही वो वक्त था, जब मुझे भारतीय संस्कृति को गहराई से समझने का मौका मिला. अब मेरी कुछ सबसे पसंदीदा परंपराएं और त्योहार भारतीय हैं.
हिंदू धर्म को लेकर क्या बोले निक
निक आगे कहते हैं कि, हिंदू धर्म से मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला है. उनके मुताबिक, कर्म का सिद्धांत जैसा व्यवहार आप दूसरों से चाहते हैं वैसा ही करें. अच्छे कामों का अच्छा फल मिलना… जो उन्हें बहुत अच्छा लगता है. आगे उन्होंने धर्म की अवधारणा को भी खास बताया. निक ने साफ कहा कि वे और प्रियंका अपनी बेटी को सही मायनों में हिंदू मूल्यों की समझ देना चाहते हैं, ताकि वह मल्टीकल्चरल और मल्टी-रिलीजियस माहौल में बड़ी हो सके.
‘मनचाहा पार्टनर पाकर खुश हूं’
बातचीत को आगे बढ़ाते हुए निक जोनस कहते हैं कि, मुझे हमेशा बड़ी एक्सटेंडेड फैमिली और ऐसी पार्टनर की चाह रखी थी जो उनकी सोच से मेल खाए. प्रियंका के साथ जीवन ने उन्हें वो सब दिया. मैं ऐसी ही पार्टनर की तलाश में था. निक ने खुद को भाग्यशाली बताया कि उनका परिवार अलग-अलग संस्कृतियों और आस्थाओं का मेल है. निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा की शादी 2018 में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हुई थी, जिसमें भारतीय और अमेरिकी रीति-रिवाज शामिल थे. उनकी बेटी मालती का जन्म जनवरी 2022 में सरोगेसी के जरिए हुआ था.
क्या है हिन्दू धर्म, जिससे खुश हैं निक जोनस
ज्योतिष आचार्यों की मानें तो, हिंदू धर्म दुनिया का सबसे प्राचीन और तीसरा सबसे बड़ा धर्म है. यह एक जीवनशैली, संस्कृति और विभिन्न आस्थाओं का संगम है, ऐसा हम कह सकते हैं. यह एक सर्वशक्तिमान, सर्वव्यापी सर्वोच्च ईश्वर (ब्रह्म) में विश्वास करता है, जिसके अनेक रूप और अवतार हैं. यह किसी एक संस्थापक द्वारा स्थापित नहीं है, बल्कि हजारों वर्षों से विकसित परंपराओं का संग्रह है.