Live
Search
Home > देश > मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच दुबई में फंसीं एक्ट्रेस सोनल चौहान, पीएम मोदी से मांगी मदद

मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच दुबई में फंसीं एक्ट्रेस सोनल चौहान, पीएम मोदी से मांगी मदद

मिडिल ईस्ट में चल रही टेंशन के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनल चौहान दुबई एयरपोर्ट पर फंस गई हैं. उन्होंने पीएम मोदी को टैग कर पोस्ट के जरिए मदद मांगी है.

Written By: Deepika Pandey
Last Updated: March 1, 2026 14:46:36 IST

Mobile Ads 1x1

Sonal Chauhan in Dubai: हाल ही में अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर हमला कर दिया है. इसके कारण हालात बिगड़ते जा रहे हैं. इस तनाव के बीच एक्ट्रेस और सिंगर सोनल चौहान दुबई एयरपोर्ट पर फंस गई हैं. उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर वहां से निकलने के लिए पीएम मोदी से मदद मांगी है. उन्होंने पीएम मोदी को टैग करते हुए लिखा, ‘माननीय पीएम मोदी जी, मैं अभी दुबई में चल रहे विवाद के कारण फंस गई हूं. फ्लाइट्स कैंसिल हो गई हैं और मेरे पास भारत लौटने का कोई रास्ता नहीं है. मैं अपने घर वापस जाने के लिए सरकार से गुहार लगाती हूं कि वे अपना मार्गदर्शन दें. आपकी मदद के लिए मैं आभारी रहूंगी.’

सोनल चौहान ने किया पोस्ट

बता दें कि अमेरिका-इजरायल ने ईरान पर हमला किया. इसके बाद अब ईरान एक्शन मोड में है. ईरान की तरफ से खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य अड्डों को निशाना बनाकर मिसाइलें दागी जा रही हैं. दुबई में भी हमले हो रहे हैं. इसके कारण दुबई एयरपोर्ट और अल मकतूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सभी उड़ानों को रद्द कर दिया गया है. साथ ही इन व्यस्त हवाई अड्डों को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है. इसके कारण हजारों यात्री दुबई में फंस गए हैं. सोनल चौहान भी उन्हीं यात्रियों की लिस्ट में शामिल हैं. 

पीवी सिंधू ने शेयर किया पोस्ट

उनके साथ ही डबल ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु को भी शनिवार को अचानक यात्रा में रुकावट का सामना करना पड़ा. बढ़ते मामलों के बीच फ्लाइट सर्विस सस्पेंड होने के बाद सिंधु भी दुबई एयरपोर्ट पर फंस गईं. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एयरपोर्ट पर इस बारे में जानकारी शेयर की. इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी शेयर की.  इस वीडियो में उन्होंने ऑफिशियल निर्देशों का इंतजार कर रहे यात्रियों से भरे टर्मिनल का एक वीडियो पोस्ट किया. उन्होंने क्लिप के साथ कैप्शन लिखा, “अगली सूचना तक सभी फ्लाइट्स सस्पेंड.”

जन्नत गर्ल का वर्कफ्रंट

वहीं अगर सोनल चौहान की बात करें, तो वो बॉलीवुड की एक जानी-मानी एक्ट्रेस होने के साथ ही मॉडल और सिंगर भी हैं. साल 2008 में उन्हें अपनी पहली पिल्म जन्नत से फेम मिली. इस फिल्म में वे इमरान हाशमी के साथ नजर आई थीं. इस फिल्म के कारण ही उन्हें ‘जन्नत गर्ल’ का टैग मिला. अगर उनके वर्कफ्रंट की बात करें, तो एक्ट्रेस ‘मिर्जापुर द मूवी’ में नजर आने वाली हैं.

MORE NEWS

Home > देश > मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच दुबई में फंसीं एक्ट्रेस सोनल चौहान, पीएम मोदी से मांगी मदद

Written By: Deepika Pandey
Last Updated: March 1, 2026 14:46:36 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS