India News (इंडिया न्यूज़),Aditya-L1: भारत चांद पर है। जिसके बाद सूरज तक हाथ पहुंचाने के लिए निकला भारत का सूर्य मिशन आदित्य एल-1 अब अपने दूसरे कक्ष में सफलता पूर्वक पहुंच चुका है। जिसकी जानकारी देते हुए इसरो ने बताया कि, भारत के सूर्य मिशन आदित्य एल-1 उपग्रह ने पृथ्वी की कक्षा बदलने का दूसरा चरण पूरा कर लिया है। जिसके बाद, इसरो ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि, बेंगलुरु स्थित इस्ट्रैक सेंटर से आदित्य एल-1 के पृथ्वी की कक्षा बदलने का दूसरा चरण सफलतापूर्वक किया गया।
Aditya-L1 Mission:
The second Earth-bound maneuvre (EBN#2) is performed successfully from ISTRAC, Bengaluru.ISTRAC/ISRO's ground stations at Mauritius, Bengaluru and Port Blair tracked the satellite during this operation.
The new orbit attained is 282 km x 40225 km.
The next… pic.twitter.com/GFdqlbNmWg
— ISRO (@isro) September 4, 2023
आदित्य एल-1 ऑपरेशन के दौरान मॉरीशस, बेंगलुरु और पोर्ट ब्लेयर में ISTRAC/ISRO के ग्राउंड स्टेशनों ने उपग्रह को ट्रैक किया। इसके साथ ने आगे बताया कि आदित्य एल-1 की नई कक्षा 282 किमी x 40225 किमी है। कक्षा बदलने का अगला अभ्यास 10 सितंबर 2023 को लगभग 02:30 बजे किया जाएगा। इसके साथ हीं आपको बता दें कि, इससे पहले तीन सितंबर को आदित्य एल1 ने सफलतापूर्वक कक्षा बदल थी। इसरो ने रविवार को सुबह करीब 11.45 बजे आदित्य एल-1 की पहली अर्थ बाउंड फायरिंग की थी, जिसकी मदद से आदित्य एल1 ने कक्षा बदली।
ये भी पढ़े
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.