इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।
Advantages of curd : जैसे ही गर्मियों की शुरूआत होती है वैसे ही हमारे मन में ठंडे पेय पदार्थों जैसे कोल्ड डिंक, नीबू पानी आदि पीने की चाहत होती है। जैसा की आप जानते ही होंगे की दही का सेवन करना हमारे लिए फायदेमंद होता है। लेकिन गर्मी के मौसम में अन्य पदार्थों की तुलना में दही का सेवन हमारे शरीर के लिए काफी लाभकारी होता है। दही में कैल्शियम, विटामिन और कई प्रकार के मिनरल्स होते हैं।

ऐसा क्या पाया जाता है दही में? Advantages of curd

बता दें कि दही में प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं। जो शरीर के अनचाहे बैक्टीरिया को खत्म करते हैं और गुड बैक्टीरिया को बढ़ाने में सहायता करते हैं। आइए जानते हैं दही का दोगुना फायदा लेने के लिए सही सेवन काा तरीका तरीका।

किशमिश के साथ खाए दहीं

ऐसा माना जाता है कि हररोज सुबह खाली पेट दही के साथ किशमिश खाने से हमे काफी लाभ होता है। इस मिश्रण को करीब 32 बार चम्मच से मिलाकर खाना है। इससे हमारे शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इस मिश्रण को खाने से यूरिनरी ट्रैक्ट इनफेक्शन से भी लड़ने में मदद मिलती है।

पाचन क्रिया रखे दुरुस्त

ऐसा भी कहा जाता है कि यदि दही के साथ भुना हुआ जीरा और काला नमक मिलाकर खाया जाए तो भूख बढ़ती है और यह पाचन क्रिया को भी दुरुस्त रखता है।

गुड़ के साथ दही खाने के फायदे Advantages of curd

यदि दही में थोड़ा गुड़ मिलाकर खाया जाए तो मेटाबोलिज्म बेहतर रहता है। भूख भी देर से लगती है और शरीर को सही तापमान बनाए रखने में मदद करता है।

एनीमिया और खून की कमी में भी फायदेमंद

दही और गुड़ खाने से शरीर में खून की मात्रा बढ़ती है, और एनीमिया से छुटकारा मिलता है। नियमित रूप से गुड़ खाने से सांस संबंधी बीमारियां भी दूर होती है। गुड़ खाने से हिमोग्लोबिन बढ़ता है और ब्लड प्यूरीफायर भी होता है। Advantages of curd

Read More : Russia Ukraine Conflict 31st Update: युद्ध रोकने के लिए बातचीत करे रूस, हम तैयार : जेलेंस्की

Also Read : Russia Ukraine War 31st Day Update : यूक्रेन पर रूस के अब तक 70 से ज्यादा हमले, 136 बच्चों की गई जान

Connect With Us : Twitter Facebook