होम / दिल्ली के बाद अब पंजाब कैबिनेट में बड़ा बदलाव, मान के मंत्रिमंडल में शामिल हुए ये 5 नया चेहरे

दिल्ली के बाद अब पंजाब कैबिनेट में बड़ा बदलाव, मान के मंत्रिमंडल में शामिल हुए ये 5 नया चेहरे

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : September 23, 2024, 9:12 pm IST

bhagwant mann

India News (इंडिया न्यूज), Punjab Government: भगवंत मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार ने सोमवार को मंत्रिमंडल में बड़ा बदलाव किया। सरकार ने मंत्रिमंडल फेरबदल में आम आदमी पार्टी (आप) के 5 विधायकों को मंत्री बनाया है। राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मंत्री पद की शपथ लेने वालों में हरदीप सिंह मुंडियां, बरिंदर कुमार गोयल, तरुणप्रीत सिंह सोंद, डॉ. रवजोत सिंह और मोहिंदर भगत शामिल हैं। ये सभी पहली बार विधायक बने हैं और उन्होंने पंजाबी में शपथ ली। मंत्रिमंडल के नए सदस्यों में तीन मालवा क्षेत्र से और दो दोआबा से हैं।

इन मंत्रियों को मिला ये बड़ा विभाग

मान सरकार ने नए मंत्रियों को विभाग भी बांट दिए हैं। मुंडियां को राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन, जल आपूर्ति एवं स्वच्छता तथा आवास एवं शहरी विकास जैसे महत्वपूर्ण विभाग दिए गए हैं। गोयल को खान एवं भूविज्ञान, जल संसाधन तथा भूमि एवं जल संरक्षण विभाग दिए गए हैं। जबकि सोंद को पर्यटन एवं संस्कृति मामले, निवेश प्रोत्साहन, श्रम, आतिथ्य, उद्योग एवं वाणिज्य तथा ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग दिए गए हैं। इसके अलावा रवजोत सिंह को स्थानीय सरकार एवं संसदीय मामले विभाग दिया गया है। जबकि भगत को रक्षा सेवा कल्याण, स्वतंत्रता सेनानी एवं बागवानी विभाग दिया गया है।

एक और खजाने का राज आया सामने…इस रहस्यमय कुएं के अंदर छिपा है बेशकीमती खजाना लेकिन 1200 साल बितने के बाद भी कोशिश रही नाकाम?

मान कैबिनेट में अब 16 मंत्री

बता दें कि, सीएम मान ने जेल, उद्योग एवं वाणिज्य तथा आवास एवं शहरी विकास विभाग छोड़ दिए हैं। जेल विभाग परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को दिया गया है, जबकि उनसे ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग ले लिया गया है। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का प्रभार दिया गया है। हरपाल सिंह चीमा, अमन अरोड़ा, बलजीत कौर, कुलदीप सिंह धालीवाल, डॉ. बलबीर सिंह, लाल सिंह कटारूचक, हरभजन सिंह और गुरमीत सिंह खुडियां के विभागों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अब मान कैबिनेट में 16 मंत्री हो गए हैं…

राज्य में 30 महीने से सत्ता पर काबिज आप सरकार के मंत्रिमंडल में यह चौथा फेरबदल है। इससे पहले भगवंत मान कैबिनेट से चार मंत्रियों चेतन सिंह जोरमाजरा (जनसंपर्क, रक्षा सेवाएं और बागवानी), अनमोल गगन मान (पर्यटन और निवेश प्रोत्साहन), बलकार सिंह (स्थानीय सरकार और संसदीय मामले) और ब्रह्म शंकर जिम्पा (राजस्व) को हटाया गया था।

फिलहाल मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट में मुख्यमंत्री समेत 15 मंत्री हैं। कैबिनेट में अधिकतम 18 मंत्री हो सकते हैं। पांच मंत्रियों को शामिल करने और चार को हटाने के बाद कैबिनेट में 16 मंत्री हो गए हैं।

UP Accident: यूपी में दर्दनाक हादसा! 1 की मौत 4 गंभीर रुप से घायल

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

‘सबूत दो या माफी मांगों, नहीं तो…’, कंगना ने ऐसा क्या कह दिया जिससे कांग्रेस ने दे डाली ये बड़ी धमकी?
बदलापुर रेप केस के आरोपी को गोली मारने वाले पुलिस कर्मी ने किस शीर्ष एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के साथ किया है काम?
Skin Care: रात के काम खत्म करने के बाद चेहरे पर लगाए ये चीज, केवल 7 दिन में ही सुधर जाएगी रंगत
बेंगलुरु की इस महिला ने ओणम पर फूलों से बनाए गए रंगोली के साथ की ये हरकत, सोशल मीडिया यूजर्स ने लगाई फटकार
घूमने के है शौकीन तो ठंड में इन जगहों पर जाना न भूले, बर्फ से ढके पहाड़ों को देखकर नहीं करेगा लौटने का मन
“मानवता की सफलता हमारी सामूहिक शक्ति में निहित है, युद्ध…”, UN के मंच से PM Modi ने कह दी ये बड़ी बात
Himachal Politics: प्रतिभा सिंह ने बुलाई हिमाचल कांग्रेस की अहम बैठक, CM सुक्खू समेत कई मंत्रियों रहे नदारद
ADVERTISEMENT