Vande Bharat Train: अहमदाबाद से मुंबई जा रही वंदे भारत ट्रेन में खाने को लेकर शिकायत आई है. वंदे भारत ट्रेन में यात्रियों को दिए गए खाने में कीड़ा मिला है. यात्रियों ने इसकी फोटो क्लिक करके रेलवे से इसकी शिकायत की है. शिकायत मिलने पर IRCTC ने एक्शन लेते हुए तगड़ा जुर्माना ठोका है. साथ ही कॉन्टेक्ट को खत्म करने का नोटिस भी दिया है. ये ट्रेन का इकलौता केस नहीं है, बल्कि एक ही डिब्बे में खाने में कीड़े मिलने की दो घटनाएं हुई हैं.
लगाया 10 लाख का जुर्माना
बता दें कि अहमदाबाद से मुंबई जा रही वंदे भारत ट्रेन में यात्रियों को खाना दिया गया, जिसमें कीड़ा मिला. ये देखकर यात्रियों में बवाल मच गया. यात्रियों ने इसकी फोटो क्लिक करके रेलवे से इसकी शिकायत की थी. IRCTC ने शिकायत पर तुरंत एक्शन लिया. भारतीय रेलवे ने एक्शन लेते हुए फूड कंपनी पर 10 लाख का जुर्माना लगाया और कॉन्ट्रेक्ट खत्म करने के लिए नोटिस भी जारी कर दिया है.
एक ही कोच से दो मामले
दरअसल, आदित्य डिडवानिया नाम के यूजर ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उसने एक्स पर फोटो अपलोड करके शिकायत करके बताया कि उसके खाने में कीड़े मिले हैं. हैरानी की बात ये है कि एक ही कोच में दो यात्रियों के खाने में कीड़े मिले हैं. आईआरसीटीसी को शिकायत मिलते ही तुरंत कार्रवाई की गई.
इस कंपनी के खिलाफ लिया गया एक्शन
आईआरसीटीसी के अधिकारी ने बताया कि ये खाना ब्रंदावन फूड प्रोडक्ट्स (RK ग्रुप) से मंगाया गया था. खाने में कीड़ा मिलने की शिकायत पर एक्शन लिया गया और आगे के लिए कॉन्ट्रैक्ट कैंसिल कर दिया गया. साथ ही डीप क्लीनिंग और पेस्ट कंट्रोल कराया गया.
Kalesh in Vande Bharat train over worms in served food.
Attendant said ‘Kesar hai..kesar’ for the insect leg found in the Dahi. 🤣 pic.twitter.com/3U4KALgHLc
— Kapil (@kapsology) March 25, 2026
इस ट्रेन में भी मिला कीड़े वाला खाना
हालांकि खाने में कीड़ा मिलने का ये पहला केस नहीं है. इससे पहले भी कई बार इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं. इससे पहले पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में भी खाने की क्वालिटी पर सवाल उठा. उसे खाने में दिए गए दही में जिंदा रेंगता हुआ कीड़ा मिला. इस पर रेलवे ने कार्रवाई करते हुए 10 लाख रुपये का दंड और 50 लाख के जुर्माने के साथ ही कॉन्ट्रैक्ट टर्मिनेशन के आदेश दिए हैं.